फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: कोरोना योद्धा को दिल्ली सरकार ने दिए 1 करोड़ रुपये

Mon, 07 Jun 2021 01:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है और दैनिक मामलों में कमी की वजह से अब कई राज्य अनलॉक की शुरुआत कर रहे हैं। इधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.14 लाख मामले सामने आए हैं, जबकि 2677 मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं कोविड-19 के मामले कम आ रहे हों लेकिन हाल ही में देश में कोरोना का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जो मात्र सात दिनों में संक्रमित का वजन कम कर देता है। ये वैरिएंट सबसे पहले ब्राजील में मिला था लेकिन अब भारत में आने की इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन ही एक मात्र सहारा है लेकिन वैक्सीन की किल्लत की वजह से टीकाकरण में भी रुकावट आ रही है। कई शहरों में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ लोगों को टीका नहीं लगाया जा रहा है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए यहां पढ़िए...
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:07 AM, 07-Jun-2021
परिवार को चेक सौंपते मंत्री कैलाश गहलोत - फोटो : ani

आर्थिक मदद: कोरोना योद्धा को दिल्ली सरकार ने दिए 1 करोड़ रूपये

दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने नजफगढ़ में कोरोना योद्धा जग परवेश डागर के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने घर जाकर परिवार को चेक सौंपा। डागर चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, खेरा दरबार में लैब टेक्नीशियन थे, यहां जून 2020 में कोरोना से मौत हो गई थी।

12:05 AM, 07-Jun-2021

लॉकडाउन : कर्नाटक में कृषि से जुड़े उत्पाद बेचने वाली दुकानों को दी ढील

कलबुर्गी जिला प्रशासन ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील देते हुए उर्वरक, कीटनाशक और कृषि से जुड़े अन्य उत्पाद बेचने वाली दुकानों को कल से सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच खुले रहने की अनुमति दी।
 

11:30 PM, 06-Jun-2021

लॉकडाउन की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र सीएम ने की बैठक

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, नगर आयुक्तों और पुलिस के साथ बैठक की। महाराष्ट्र सीएमओ ने जानकरी दी कि जहां संक्रमण ज्यादा है वहां सख्तियां बरकरार रहेंगी और स्थिति के आधार पर, स्थानीय प्रशासन प्रतिबंधों में ढील देने या सख्त करने का निर्णय ले सकता है।

विज्ञापन
09:55 PM, 06-Jun-2021

असम में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2228 नए मामले 

असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,228 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,076 लोग डिस्चार्ज हुए और 37 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

 

09:34 PM, 06-Jun-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 735 नए मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 735 नए मामले सामने आए हैं और 42 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,934 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

विज्ञापन
09:31 PM, 06-Jun-2021

उत्तराखंड सरकार ने 15 जून तक के लिए कोरोना प्रतिबंध को बढ़ाया

उत्तराखंड सरकार ने 15 जून तक के लिए कोरोना प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। इसके तहत 9 जून और 14 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जनरल स्टोर खुलेंगे। इसके अलावा तीन दिन शराब की दुकानें खुलेंगी।

 

09:19 PM, 06-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12557 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12557 नए मामले सामने आए हैं और 233 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14,433 लोग डिस्चार्ज भी हुए।


 

08:44 PM, 06-Jun-2021

दिल्ली एम्स में कोवाक्सिन के क्लिनिकल परीक्षण के लिए स्क्रीनिंग शुरू

 पटना एम्स के बाद दिल्ली का एम्स अस्पताल कल यानी सोमवार से बच्चों पर कोवाक्सिन के क्लिनिकल परीक्षण के लिए स्क्रीनिंग शुरू करेगा। एएनआई समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।

 

08:00 PM, 06-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,421 नए मामले 

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20,421 नए मामले सामने आए हैं और 434 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 33,161 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

07:30 PM, 06-Jun-2021

हरियाणा में 14 जून तक के लिए बढ़ा प्रतिबंध

हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड प्रतिबंधों को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं कुछ शर्तों के साथ मॉल, रेस्तरां, बार और धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत दी गई है।

 

06:04 PM, 06-Jun-2021

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1165 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1165 नए मामले सामने आए हैं और 101 लोगों की मौत हो गई है। इसके तहत 2,446 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

04:38 PM, 06-Jun-2021

मुंबई की सड़कों पर सोमवार से फिर दौड़ेंगी बसें

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने कहा कि मुंबई में आम जनता के लिए बस सेवा कल यानी सोमवार से फिर शुरू हो जाएगी। यात्रियों की संख्या किसी भी बस में सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी। फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।  

 

04:17 PM, 06-Jun-2021

तेलंगाना में कैबिनेट की बैठक आठ जून को

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के दृष्टिगत लॉकडाउन के विस्तार एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आठ जून को प्रदेश कैबिनेट की बैठक होगी। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गई।

04:01 PM, 06-Jun-2021

1 लाख से ज्यादा पार्टी हेल्थ वालंटियर तैयार करेगी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया 'सेवा ही संगठन' की विस्तृत रिपोर्ट अध्यक्ष के सामने रखी गई। अब दूसरी लहर कम हो गई है तो पार्टी ने तय किया है कि देश में 1 लाख से ज्यादा पार्टी हेल्थ वालंटियर तैयार करने के अभियान को चलाएगी।  

03:47 PM, 06-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 381 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 381 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,189 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

03:00 PM, 06-Jun-2021

वैक्सीनेशन केंद्रों में बीस लाख से अधिक वैक्सीन की आपूर्ति की - टीसीआई

वितरण कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस ने कहा कि उसने अपनी कोल्ड चेन प्रबंधन प्रणाली के जरिये देशभर के विभ्भिन कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में बीस लाख डोज से अधिक वैक्सीन की खेप जगह जगह पहुंचाई है। टीसीआई एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक चंदेर अग्रवाल ने रविवार को कहा, ‘‘कंपनी ने वैक्सीन के साथ ही महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण जैसे वेंटिलेटर, नाक के अंदर लगाई जाने वाली नली, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, कोल्ड चेन बॉक्स, कूलर और रेफ्रिजरेटर भी पहुंचाए है। इन चीजों का कोविड मरीजों के उपचार में इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

02:44 PM, 06-Jun-2021

भोपाल: वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ट्रक चालकों ने किया यह काम

भोपाल में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करने के लिए ट्रक चालकों ने ट्रक पर वैक्सीन लगवाने का संदेश लिखवाया है। ट्रक चालक ने कहा,''हम पूरे प्रदेश में जाएंगे। इससे लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरुकता आएगी और डर खत्म होगा। वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है।''
 

02:20 PM, 06-Jun-2021

ग्लोबल टेंडर के तहत मिला एक ऑफर, कैबिनेट में करेंगे फैसला- हरियाणा गृह मंत्री

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैक्सीन लेने के लिए ग्लोबल टेंडर लगाई, जिसकी अंतिम तरीख 4 जून थी, लेकिन 4 जून के बाद मार्टा की एक फार्मास्युटिकल कंपनी की स्पूतनिक वैक्सीन हरियाणा को देने के लिए एक ऑफर आया है। इस पर हम विचार करेंगे। इसको हम कैबिनेट में रखेंगे और फिर इस पर फैसला किया जाएगा।
 

01:37 PM, 06-Jun-2021

अरुणाचल प्रदेश में 327 नए मामले आए सामने, एक व्यक्ति की मौत

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 327 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,113 हो गई। वहीं, संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 123 हो गई।

01:16 PM, 06-Jun-2021

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आरोपों का संबित पात्रा ने किया पलटवार

संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी जी नेशनल फूड सेक्यूरिटी एक्ट और पीएम गरीब कल्याण योजना द्वारा दिल्ली के जरूरतमंदों को राशन पहुंचा रहे हैं। मोदी सरकार ने दिल्ली को अभी तक नेशनल फूड सेक्यूरिटी एक्ट के अंतर्गत 37,400 मीट्रिक टन अनाज भेजा और पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 5 जून तक 72,782 मीट्रिक टन अनाज भेजा है।
 

12:53 PM, 06-Jun-2021

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 जारी की मंजूरी- शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2019-20 जारी करने के लिए मंजूरी दी।
 

12:33 PM, 06-Jun-2021

मेरठ में फूल बिक्रेताओं को लॉकडाउन की वजह से हुआ भारी नुकसान

मेरठ में कोरोना महामारी की वजह से शादियों के सीजन में भी फूल बहुत कम बिक रहे हैं। एक फूल विक्रेता ने बताया, ''काम बिल्कुल नहीं है। शादियों को सीजन में भी कोई कारोबार नहीं चल रहा है। मजबूरी में दुकान खोलनी पड़ती है। घर पर कब तक बैठे रहेंगे।
 

12:08 PM, 06-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 24 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अबतक मुफ्त में केंद्र सरकार की ओर से 24 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मौजूदा समय में राज्यों के पास 1.63 करोड़ खुराकें उपलब्ध हैं।
 

11:52 AM, 06-Jun-2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कोरोना वायरस की स्थिति पर टीम-9 के साथ बैठक की।
 

11:37 AM, 06-Jun-2021

मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से हटा कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। इन तीन जिलों में सक्रिय मामले 600 से अधिक हैं।
 

11:23 AM, 06-Jun-2021

कोरोना काल में राशन की होम डिलिवरी पर रोक से भड़के मुख्यमंत्री केजरीवाल

केजरीवाल ने बार-बार केंद्र सरकार से इस योजना पर रोक लगाने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि जब हाईकोर्ट ने इस योजना पर रोक नहीं लगाई तो आप कैसे लगा सकते हैं। इस देश में जब पिज्जा, बर्गर, स्मार्टफोन और कपड़ों की होम डिलिवरी हो सकती है तो गरीबों के घरों में राशन क्यों नहीं?

10:55 AM, 06-Jun-2021

कौवैक्सीन और स्पूतनिक-वी लेने वाले भारतीय छात्र फिर से लगवाएं टीका

कोरोना महामारी के दौर में अमेरिकी विश्वविद्यालयों की कोरोना टीकाकरण नीति ने भारत समेत विदेशी छात्रों को परेशानी मे डाल दिया है। भारत में कोवैक्सिन या स्पूतनिक वी टीका लगवा चुके भारतीय छात्रों को अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने फिर से टीका लगावाने के लिए कहा है।

10:31 AM, 06-Jun-2021

रिकवरी रेट 93.67 फीसदी - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि लगातार 24वें दिन रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना नए मामलों से ज्यादा है। राष्ट्रीय रिकवरी दर में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है। रिकवरी रेट बढ़कर 93.67 फीसदी हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 13वें दिन 10 फीसदी से कम है।
 

10:18 AM, 06-Jun-2021

महाराष्ट्र के नांदेड़ में 1179 गांव कोरोना मुक्त

कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र से अच्छी खबर है। सूबे के नांदेड़ जिले की 16 तहसीलों में संक्रमित कुल 1604 गांवों में से 1179 गांव कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। वहीं, 271 अन्य गांवों में महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

09:57 AM, 06-Jun-2021

अबतक 23.12 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,13,22,417 हो गया है।
 

09:30 AM, 06-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 1.14 लाख नए केस हुए दर्ज, 2677 मौतें

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के कुल 1.14 लाख मामले दर्ज किए गए। जबकि इसी दौरान 2677 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो मौजूदा समय में इनकी संख्या 15 लाख से भी कम है।
 

09:18 AM, 06-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 20,36,311 का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 20,36,311 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं अब तक 36,47,46,522 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

08:57 AM, 06-Jun-2021

ग्रामीण इलाकों में बरपा कोरोना का कहर

कोरोना की दूसरी लहर ने देश में जबरदस्त कहर बरपाया है। रोज लाखों केस और सैकड़ों मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीमी पड़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से मई में हुई कुल मौतों में से 52 फीसदी ग्रामीण भारत में हुई।

08:36 AM, 06-Jun-2021

देश में कोरोना वायरस का एक और वैरिएंट मिला

अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के बाद भारत में एक और नए कोरोना वैरिएंट का खुलासा हुआ है जो सात दिन में ही मरीज का वजन कम कर सकता है। वायरस का यह वैरिएंट ब्राजील में सबसे पहले मिला था लेकिन वहां से एक ही वैरिएंट के भारत में आने की पुष्टि की गई थी। अब वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि ब्राजील से एक नहीं बल्कि दो वैरिएंट भारत में आए हैं और ये दूसरा वैरिएंट बी .1.1.28.2 काफी तेज है।

08:21 AM, 06-Jun-2021

बस्ती: बिना सैंपल लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट पैक कर रहे कर्मचारी

बस्ती के महिरपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों की लापरवाही का एक मामला सामने आया है। ये सदस्य बिना सैंपल लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि उन लोगों की पहचान कर ली गई है और अब उन पर कार्रवाई होगी।
 

08:08 AM, 06-Jun-2021

मध्यप्रदेश: बीते 24 घंटे में सामने आए 718 नए केस

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 718 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,225 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई। बता दें कि मध्यप्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 11344 है।

07:42 AM, 06-Jun-2021

इंदौर में एक शादी में 40 लोग शामिल, प्रशासन ने की कार्रवाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रशासन ने एक होटल में हो रहे शादी समारोह में छापा मारा। किशनगंज के तहसीलदार का कहना है कि एक होटल में शादी समारोह के लिए लगभग 40 लोग इकट्ठा हुए। उन सभी ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया। होटल मालिकों और दूसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
 

07:33 AM, 06-Jun-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 267 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 267 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,567 है जिसमें 3,363 सक्रिय मामले, 10,151 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 53 मौतें शामिल हैं।
 

07:15 AM, 06-Jun-2021

Corona Live: कोरोना योद्धा को दिल्ली सरकार ने दिए 1 करोड़ रुपये

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है और दैनिक मामलों में कमी की वजह से अब कई राज्य अनलॉक की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं कोविड-19 के मामले कम आ रहे हों लेकिन हाल ही में देश में कोरोना का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जो मात्र सात दिनों में संक्रमित का वजन कम कर देता है। ये वैरिएंट सबसे पहले ब्राजील में मिला था लेकिन अब भारत में आने की इसकी पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना के साथ एक और महामारी कई राज्यों में फैल रही है, जो है ब्लैक फंगस। ब्लैक फंगस को कई राज्यों ने महामारी घोषित कर दिया है और इससे कई मरीजों की जान तक गई है। कोरोना वायरस को अस्तित्व में आए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन ही एक मात्र सहारा है लेकिन वैक्सीन की किल्लत की वजह से टीकाकरण में भी रुकावट आ रही है। कई शहरों में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ लोगों को टीका नहीं लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें