फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live : असम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3948 नए मामले, 43 लोगों की मौत

Wed, 09 Jun 2021 12:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले पहली बार एक लाख से कम दर्ज हुए। वहीं बीते 24 घंटे में 2123 मरीजों की मौत हुई। वहीं सोमवार को पीएम मोदी ने वैक्सीन को लेकर बड़े-बड़े एलान किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब राज्यों को केंद्र की ओर से मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी और 21 जून के बाद से 18-44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी दोबारा शुरू होगी। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 535 नए मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू। बिहार में लॉकडाउन खत्म हो गया है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:49 AM, 09-Jun-2021

पंजाब में 1273 और हरियाणा में 635 नए मामले सामने आए

कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को पंजाब में 1,273 और हरियाणा में 635 नए मामले सामने आए आए। एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि पंजाब में संक्रमण के 1,273 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,82,081 हो गई, जबकि 60 और लोगों की बीमारी से मौत हो जाने के बाद कुल मृतकों की संख्या 15,219 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 18,546 रह गई है और अब तक कुल 5,48,316 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ में संक्रमण के 71 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 60,778 हो गई तथा पांच और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 779 हो गई।

12:18 AM, 09-Jun-2021

असम में 3948 नए मामले सामने आए

असम में मंगलवार को कोविड-19 के 3,948 नए मामले सामने आए, 3,419 ठीक हुए और 43 लोगों की मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामले 49,158, ठीक होने वालों की संख्या 3,88,451 और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,738 है।

11:55 PM, 08-Jun-2021

तेलंगाना में 19 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

तेलंगाना सरकार ने कोविड-19 रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को रोजाना सुबह छह से शाम छह बजे तक ढील के साथ मंगलवार को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब यह लॉकडाउन 19 जून तक चलेगा। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार खम्मम, नलगोंडा और नागार्जुन सागर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड के रोजाना मामलों के मद्देनजर पूर्वाह्न दो बजे तक ही छूट रहेगी ।

विज्ञापन
11:28 PM, 08-Jun-2021

झारखंड में 603 नए मामले आए

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 603 नए मामले आए, 803 ठीक हुए और 13 मौतें हुईं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 5,099 और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,32,007 है। वहीं अब तक 5,073 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

09:43 PM, 08-Jun-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9808 मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,808 मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 23,449 लोग स्वस्थ भी हो गए। 

 

विज्ञापन
09:17 PM, 08-Jun-2021

प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत तय

वैक्सीन निर्माताओं द्वारा वर्तमान में घोषित कीमतों के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। इसके तहत कोविशील्ड के लिए 780 रुपये, कोवाक्सिन के लिए 1,410 रुपये और स्पूतनिक वी के लिए 1,145 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटी भी लगेगी।

 

08:21 PM, 08-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,891 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,891 नए मामले सामने आए हैं और 295 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 16,577 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

07:40 PM, 08-Jun-2021

भारत बायोटेक के परिसर की सुरक्षा संभालेगा सीआईएसएफ

सीआईएसएफ अगले सप्ताह से हैदराबाद में वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक के परिसर की सुरक्षा संभालेगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

07:13 PM, 08-Jun-2021

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5427 नए मामले

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,427 नए मामले सामने आए हैं और 98 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 12,290 लोग डिस्चार्ज भी हुए। 

 

07:01 PM, 08-Jun-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18023 मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,023 मामले सामने आए हैं और 409 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 31,045 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

06:15 PM, 08-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में 15567 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,567 नए मामले हैं और 124 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 20,019 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

05:00 PM, 08-Jun-2021

टीकों की कीमत वैक्सीन निर्माताओं द्वारा तय की जाएगी : डॉ. वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि निजी क्षेत्रों (अस्पतालों) के लिए टीकों की कीमत वैक्सीन निर्माताओं द्वारा तय की जाएगी। वहीं राज्य निजी क्षेत्र  द्वारा कुल मांग की निगरानी करेंगे। जिसका अर्थ है कि वे देखेंगे कि उसके पास सुविधाओं का कितना नेटवर्क है, और उसे कितनी खुराक की आवश्यकता है। 

04:53 PM, 08-Jun-2021

सरकार ने तीन तरह के टीके खरीदने के दिए आदेश : डॉ वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि सरकार ने कोविशील्ड की 25 करोड़ खुराक और कोवाक्सिन की 19 करोड़ खुराक खरीदने का आदेश दिया है। सरकार ने बायोलॉजिकल-ई लिमिटेड के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगा। 
 

04:49 PM, 08-Jun-2021

बच्चों में गंभीर संक्रमण का कोई सबूत नहीं : डॉ. रणदीप गुलेरिया

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत का या विश्व का डेटा देखें तो अब तक ऐसा कोई डेटा नहीं आया जिसमें दिखाया गया है कि बच्चों में अब ज्यादा गंभीर संक्रमण है। अभी कोई सबूत नहीं है कि अगर कोविड की अगली लहर आएगी तो बच्चों में ज्यादा गंभीर संक्रमण होगा। 

04:46 PM, 08-Jun-2021

देश के 209 जिलों में मात्र 100 से अधिक मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 4 मई को देश में 531 ऐसे जिले थे, जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे, ऐसे जिले अब 209 रह गए हैं।

04:41 PM, 08-Jun-2021

रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 3 मई को देश में रिकवरी दर 81.8 फीसदी थी अब रिकवरी दर 94.3 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 1,82,000 रिकवरी हुई हैं। हर राज्य में अब रिकवरी की संख्या प्रतिदिन दर्ज किए जा रहे मामलों की संख्या से ज्यादा है।

04:35 PM, 08-Jun-2021

तीन अप्रैल के बाद आज सबसे कम मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जहां 7 मई को देश में प्रतिदिन के हिसाब से 4,14,000 मामले दर्ज किए गए थे, वे अब 1 लाख से भी कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 86,498 मामले देश में दर्ज किए गए। यह 3 अप्रैल के बाद अब तक एक दिन के सबसे कम मामले हैं।

03:06 PM, 08-Jun-2021

असम: छूट मिलते ही लोगों ने तोड़े कोरोना के नियम

कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद गुवाहाटी के बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
 

02:41 PM, 08-Jun-2021

दिल्ली के श्मशान घाटों पर शवों की संख्या हुई कम

दिल्ली में श्मशान घाटों पर शवों की संख्या कम आने लगी है। वहां मौजूद एक कर्मचारी का कहना है कि वर्तमान समय में यहां राहत है, पिछले 2-4 दिनों से कोविड शव नहीं आ रहे हैं।
 

02:38 PM, 08-Jun-2021

आंध्र प्रदेश: 5 साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को लगेगा टीका

आंध्र प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य में वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सभी माताओं का टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। चिकित्सा अधिकारियों को ऐसी माताओं की सूची तैयार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।
 

02:02 PM, 08-Jun-2021

कोवाक्सीन के परीक्षण के लिए पटना एम्स में बच्चों की जांच शुरू

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोवाक्सीन के टीकों के बच्चों में परीक्षण के लिए, यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में छह से12 वर्ष के बच्चों की जांच शुरू हो गई। पटना एम्स के कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञों ने छह से 12 वर्ष के बच्चों की विभिन्न जांचे शुरू कर दी हैं। टीके के परीक्षण के लिए 50 से अधिक बच्चों का अबतक पंजीकरण हो चुका है और शीघ्र ही कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा।

01:57 PM, 08-Jun-2021

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी कई महीनों से मांग रही है कि टीकाकरण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक नीति होनी जरूरी है। फंड न लेते हुए भारत सरकार ने जो टीकाकरण नीति की घोषणा की है उसका मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं।
 

01:31 PM, 08-Jun-2021

ओडिशा: स्ट्रीट वेंडर्स को आजीविका सहायता के लिए 26.29 करोड़ रुपये देने की मंजूरी

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना महामारी से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर्स को आजीविका सहायता के लिए 26.29 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी। इससे राज्य के 87,657 स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ होगा।
 

01:28 PM, 08-Jun-2021

21 जून के लिए भारत सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

भारत सरकार ने 21 जून से लागू होने वाले राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। दिशानिर्देशों में कहा गया है, "जनसंख्या, बीमारी के बोझ और टीकाकरण की प्रगति के आधार पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की डोज़ आवंटित की जाएगी। वैक्सीन की बर्बादी का आवंटन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"
 

12:42 PM, 08-Jun-2021

मध्यप्रदेश: 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

मध्यप्रदेश में 15 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू। मध्यप्रदेश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला।
 

12:38 PM, 08-Jun-2021

बिहार में लॉकडाउन खत्म

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अब लाॅकडाउन खत्म करते हुए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 फीसदी उपस्थिति के साथ सरकारी और निजी कार्यालय शाम चार बजे तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि पांच बजे तक बढेंगी। आनलाइन शिक्षण कार्य किए जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।
 

12:21 PM, 08-Jun-2021

कोविड स्थिति को लेकर टीम-9 के साथ सीएम योगी ने की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस पर टीम-9 के साथ बैठक की।
 

12:01 PM, 08-Jun-2021

दून अस्पताल: कोविड से ठीक हुए मरीजों को भी ऑक्सीजन की जरूरत

उत्तराखंड के दून अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि कोरोना की इस दूसरी लहर में ठीक हुए मरीजों को भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसलिए ऐसे मरीजों को अस्पताल में रखना पड़ रहा है, इन मरीजों में सीने में दर्द,  सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवर जैसे शिकायतें देखने को मिल रही हैं।
 

11:49 AM, 08-Jun-2021

उत्तर प्रदेश में सभी जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू- मुख्यमंत्री कार्यालय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि राज्य ने सभी जिलों से कोविड कर्फ्यू को हटा दिया है। यहां सिर्फ नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, जो शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रहेगा। राज्य में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 14000 है और हर जिले में 600 से कम सक्रिय मामले हैं।
 

11:37 AM, 08-Jun-2021

मध्यप्रदेश: कोरोना की संक्रमण दर 0.7 फीसदी हुई

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 535 नए मामले आए और 1376 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 1 फीसदी से कम होकर 0.7 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट 98% हो गई है। सक्रिय मामले 7,983 बचे हैं।
 

11:23 AM, 08-Jun-2021

इंदौर के एक अस्पताल में ब्लैक फंगस की दवा के इस्तेमाल पर लगी रोक

इंदौर अस्पताल ने ब्लैक फंगस की दवा के साइड इफेक्ट चलते इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। एमजीएम कॉलेज के डीन ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीज में इसकी दवा के साइड इफेक्ट्स देखने लगे थे, जिसके बाद इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
 

11:11 AM, 08-Jun-2021

अखिलेश यादव के बयान पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार

अखिलेश यादव के वैक्सीन लगवाने वाले बयान पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि बीमारी के सामने एक टीका ही है जो हम सबको सुरक्षित रख सकता है, इस बात को समझने में इन्हें इतना समय लगा। अभी भी इनका बयान ठीक नहीं है, देश के प्रति इनकी सोच बहुत हल्की है।
 

10:49 AM, 08-Jun-2021

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.19 करोड़ खुराकें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में मुहैया कराई गई हैं। वहीं मौजूदा समय में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.19 करोड़ खुराकें उपलब्ध हैं।

10:39 AM, 08-Jun-2021

अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में भीड़, कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन

कोरोना कर्फ्यू हटाए जाने के बाद अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया। प्रदेश में चार जिलों मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है।
 

10:29 AM, 08-Jun-2021

गोरखपुर: सब्जी मंडियों में सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखे लोग

गोरखपुर की सब्जी मंडियों में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते और बिना मास्क के दिखे। एक व्यक्ति ने कहा कि प्रशासन ने थोड़ी छूट दी तो लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया। उसे थोड़ा सख्त होना चाहिए। लोगों को भी सोचना चाहिए कि यहां कर्फ्यू क्यों नहीं हटाया गया।
 

10:18 AM, 08-Jun-2021

मणिपुर में लोगों को लग रही कोरोना वैक्सीन

मणिपुर में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई क्षेत्र में अबतक 90 फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
 

10:04 AM, 08-Jun-2021

अखिलेश यादव लगवाएंगे कोरोना का टीका

जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे और टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
 

09:49 AM, 08-Jun-2021

काशी विश्वनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। दर्शन करके आए एक श्रद्धालु ने बताया, "व्यवस्था बहुत अच्छी है। मंदिर नियम के साथ खुला है, दो गज की दूरी बनाई गई है।
 

09:31 AM, 08-Jun-2021

63 दिनों बाद सबसे कम मामले आए सामने

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में आज 63 दिनों बाद कोरोना वायरस के एक लाख से कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.62 फीसदी है।
 

09:19 AM, 08-Jun-2021

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86,498 मामले हुए दर्ज

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों का आंकड़ा एक लाख से कम आया है। बीते 24 घंटे में 86,498 मामले सामने आए और 2123 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है।
 

09:04 AM, 08-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

08:36 AM, 08-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: वैक्सीन लगाने के लिए कई किमी पैदल जाते हैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन लगाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर जा रही है। कोटरंका के तहसीलदार ने कहा, ''स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बारिश में भी 3-4 किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं। उनका काम शब्दों में बताना मुश्किल है।''
 

08:21 AM, 08-Jun-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 317 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 317 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,996 है जिसमें 3,388 सक्रिय मामले, 10,553 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 55 मौतें शामिल हैं।
 

08:09 AM, 08-Jun-2021

Corona Live : असम में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3948 नए मामले, 43 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब एक लाख के करीब आ गए हैं। सोमवार को देश में कोरोना वायरस के एक लाख छह सौ मामले दर्ज किए गए। केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि 61 दिनों में पहले बार कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार को पीएम मोदी वैक्सीन को लेकर बड़े-बड़े एलान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब राज्यों को केंद्र की ओर से मुफ्त में वैक्सीन दी जाएगी और 21 जून के बाद से 18-44 साल के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी दोबारा शुरू होगी। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए अब देश के कुछ राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि जानकारों की माने तो अभी भी देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें