एम्स पटना में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन का बच्चों पर ट्रायल शुरू हुआ।
मुंबई में कोविड-19 टीकों की पर्याप्त संख्या में खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को नगर निकाय एवं महाराष्ट्र सरकार के केंद्रों पर टीकारकण नहीं होगा। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यहां कोविड-19 टीकाकरण के कुल 342 केंद्र हैं जिनमें 243 का प्रबंधन बीएमसी और 20का प्रबंधन महाराष्ट्र सरकार के हाथों में है। नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पर्याप्त संख्या में टीकों की खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण बृहस्पिवार को टीकाकरण बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मुंबई मे एक जून तक 33,24,428 कोविड टीके की खुराक दी गई।
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 925 मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,632 लोग स्वस्थ भी हो गए।
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,317 मामले सामने आए हैं और 483 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 32,263 लोग स्वस्थ भी हो गए।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 1514 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4939 लोग डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,694 रह गई है। रिकवरी 97.1 फीसदी हो गई है। 24 घंटे में 115 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है।