मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,078 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,81,108 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 45 और व्यक्तियों की मौत हुई है और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,112 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 362 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 221 एवं जबलपुर में 98 नये मामले आए।
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,078 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4,120 लोग स्वस्थ भी हो गए।
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1233 नए मामले सामने आए हैं और 80 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3453 लोग स्वस्थ भी हुए।
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,303 नए मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 18,257 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। वहीं बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1.3 लाख की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक सप्ताह से लगातार मामले घट रहे हैं, जो कि एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि तीन मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे अब वह सिर्फ 6.73 फीसदी रह गए हैं।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 623 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1423 लोग स्वस्थ भी हो गए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 34,67,92,257 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,25,374 सैंपल कल टेस्ट किए गए।