मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का कोरोना वायरस से निधन। भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती थे।
उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1156 नए मामले सामने आए और 44 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई जबकि ब्लैक फंगस से पीडित दो मरीजों ने भी दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 329494 हो चुकी है। नए मामलों में सर्वाधिक 205 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि उधमसिंह नगर में 173, नैनीताल में 161 और हरिद्वार में 105 मामले सामने आए।
इसके अलावा, 44 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक कुल 6452 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 28371 हैं जबकि 288928 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12300 नए मामले सामने आए हैं और 174 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 28,867 लोग स्वस्थ भी हो गए।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 648 मामले सामने आए हैं वहीं 86 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1622 लोग स्वस्थ भी हो गए।
बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 11000 मामले सामने आए हैं वहीं मृत्यु दर घटकर 0.56 फीसदी हो गई है। संक्रमण दर भी घटकर 18-19 फीसदी हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.60% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.04% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07% है जो लगातार 7 दिनों से 10% से कम है।