फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 7913 नए मामले, 113 और मरीजों की मौत

Sat, 05 Jun 2021 12:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दो दिन से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि शुक्रवार को सामने आए मामलों में हल्की गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में 1.32 लाख नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि 2713 मरीजों की मौत हुई है। पिछले कई दिनों से दैनिक मामले कम हो रहे थे, जिसके चलते कई राज्यों ने अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा रहा है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में अभी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली में कंपनियों के खुलने से अब प्रवासी मजदूरों ने आना शुरू कर दिया है। उधर, राजस्थान में वैक्सीन बर्बादी की खबरों को राज्य के मंत्रियों ने केंद्र सरकार की चाल करार दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब कर 22.75 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम को टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। देश में कोरोना से संबंधित हर खबर को जानने के लिए यहां पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:46 AM, 05-Jun-2021

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 7913 नए मामले

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 7,913 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,11,448 हो गयी। वहीं 113 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,034 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक 16,557 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13,42,391 हो गई। इसके अनुसार राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 95.11 प्रतिशत हो गई है।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,023 है। उत्तर 24 परगना जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 1686 नए मामले सामने आए, इसके बाद राजधानी कोलकाता में 899 मामले सामने आये। उत्तर 24 परगना में ही सर्वाधिक 25 मरीजों की मौत हुई।

11:50 PM, 04-Jun-2021

पंजबा में कोरोना वायरस के 2009 मामले सामने आए

पंजबा में कोरोना वायरस के 2009 मामले सामने आए, 71 की मौत, 4314 लोग स्वस्थ भी हुए।   
 

11:08 PM, 04-Jun-2021

हरियाणा: 895 नए मामले, 3456 ठीक हुए

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 895 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान जहां 3456 मरीज ठीक हुए वहीं 73 संक्रमितों की मौत हो घई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 11,054 हो गई है।

विज्ञापन
10:57 PM, 04-Jun-2021

गुजरात: 1120 नए मामले, 3398 ठीक हुए

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1120 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 3398 लोग ठीक हुए और 16 संक्रमितों की मौत हो गई। अब राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 22,100 हो गई है।

10:39 PM, 04-Jun-2021

झारखंड: 478 नए मामले, 1170 ठीक हुए

झारखंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नए मामले सामने आए, 1170 मरीज ठीक हुए और 13 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6832 हो गया है।

विज्ञापन
10:29 PM, 04-Jun-2021

वाराणसी और आसपास के इलाकों में कोरोना के कम से कम सात स्वरूप मिले

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर और उसके आसपास के इलाके में कोरोना वायरस के बी.1.617 और बी.1.351(बीटा) सहित कम से कम सात स्वरूप से लोग संक्रमित पाए गए। यह खुलासा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और सेल्युलर एंड मॉक्युलर बायोलॉजी केंद्र (सीसीएमबी) के अध्ययन में हुआ है। सीसीएमबी, वैज्ञानिक और औद्याोगिक अनुसंधान परिषद (सीएआईआर) का संस्थान है। अध्ययन के इस नतीजों पर पहुंचने के लिए 130 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया। विश्वविद्यालय के बहुविषयी अनुसंधान इकाई ने इन नमूनों को वाराणसी शहर से एकत्र किया था और अधिकतर नमूने अप्रैल महीने में लिए गए थे।

10:19 PM, 04-Jun-2021

तमिलनाडु: एक शेर की कोरोना से मौत, बाकी क्वारंटीन किए गए

चेन्नई में वंदलूर चिड़ियाघर के अरिगनर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में तीन जून को एशियाई शेरों में कोरोना प्रसार की जानकारी सामने आई थी। कुछ शेरों को एसिम्टोमैटिक पाया गया था और उनमें से एक की कोरोना के चलते मौत हो गई। सभी एशियाई शेरों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पार्क के 11 शेरों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। इसके साथ ही बाघ और अन्य बड़े स्तनधारी जानवरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

10:05 PM, 04-Jun-2021

असम: 4548 नए मामले, 54 मरीजों की मौत

असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4548 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 54 लोगों की मौत हुई और 4263 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50,765 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 87.02 फीसदी हो गई है।

10:02 PM, 04-Jun-2021

असम: होम क्वारंटीन को लेकर सीएम का निर्देश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोरोना मरीजों के होम क्वारंटीन के संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है। सरमा ने कहा है कि किसी भी आयु वर्ग के ऐसे किसी भी व्यक्ति को होम क्वारंटीन होने की अनुमति न दी जाए जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।

09:43 PM, 04-Jun-2021

मध्यप्रदेश: 798 नए मामले, 2045 ठीक हुए

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 798 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 50 लोगों की मौत हो गई और 2045 मरीज ठीक हुए। इंदौर में 246 नए मामले सामने आए तो भोपाल में 176 नए केस दर्ज किए गए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 12,889 हो गई है। 

09:39 PM, 04-Jun-2021

हिमाचल: 787 नए मामले, 2030 ठीक हुए

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 787 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 2030 मरीज ठीक हुए और 27 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 9787 हो गई है।

09:33 PM, 04-Jun-2021

असम में कोरोना कर्फ्यू 

असम सरकार ने राज्य में छह जून से 16 जून तक दोपहर एक बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। इसके अनुसार सभी दुकानें और कमर्शियल प्रतिष्ठान सप्ताह में सभी दिन दोपहर 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे। 15 जून तक सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 

09:13 PM, 04-Jun-2021

चंडीगढ़: 88 नए मामले, तीन की मौत

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 88 नए मामले मिले और तीन मरीजों की मौत हो गई। यहां अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 60,487 हो गई है। इनमें से 1005 सक्रिय मामले हैं।

09:02 PM, 04-Jun-2021

कर्नाटक: 16068 नए मामले, 22316 ठीक हुए

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 16,068 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि मं यहां 364 लोगों की मौत हो गई र 22,316 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दो लाख 80 हजार 186 हो गई है। 

08:56 PM, 04-Jun-2021

सीरम संस्थान बनाएगा स्पूतनिक वी टीका

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारतीय सीरम संस्थान को स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत सीरम संस्थान अपनी हडपसर में स्थिति पंजीकृत फैसिलिटी में परीक्षण और विश्लेषण के लिए स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर सकेगा।

08:53 PM, 04-Jun-2021

पीएम मोदी ने की टीकाकरण अभियान की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि इस दौरान उन्हें टीकों की वर्तमान उपलब्धता और इसे बढ़ाने के लिए रोडमैप की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों में टीकाकरण कवरेज की जानकारी ली और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि वैक्सीन बर्बादी अभी भी अधिक हो रही है और इसे कम करने की जरूरत है।

08:50 PM, 04-Jun-2021

मुंबई: हाजी अली दरगाह परिसर को टीकाकरण केंद्र बनाने की पेशकश

मुंबई की हाजी अली दरगाह ने अपने परिसर को कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र बनाने की पेशकश की है। माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सुहेल खांडवानी ने कहा कि हम टीकाकरण के लिए जगह और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएंगे। हमने इसके लिए राज्य सरकार को लिखा है लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

08:42 PM, 04-Jun-2021

देश में टीकाकरण की ऐसी है स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार की शाम को बताया कि अभी तक देश में लगाए गए कोरोना रोधी टीकों की कुल संख्या 22.75 करोड़ को पार कर गई है। देश में अब तक कुल 22 करोड़ 75 लाख 67 हजार 873 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि इसमें आज लगाए गए 33 लाख से अधिक टीके भी शामिल हैं। देश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2.59 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
 

08:26 PM, 04-Jun-2021

मुंबई: 973 नए मामले, 1207 ठीक हुए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 973 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 1207 मरीज ठीक हुए और 24 की मौत हो गई। शहर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 16,347 हो गई है।

08:13 PM, 04-Jun-2021

महाराष्ट्र: 14289 नए मामले, 20852 ठीक हुए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,152 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 289 संक्रमितों की मौत हो गई और 20,852 लोग ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 58 लाख पांच हजार 565 हो गई है। इनमें से 55 लाख सात हजार 58 लोग ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब एक लाख 96 हजार 894 हो गया है।

07:56 PM, 04-Jun-2021

कोलकाता: अस्पताल से दवा गायब होने की जांच के लिए जनहित याचिका को मंजूरी

कोलकाता हाईकोर्ट ने यहां के एक प्रमुख अस्पताल से कोविड रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली टोसिलिजुमैब दवाई के कथित तौर पर गायब होने की स्वतंत्र जांच के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका को दायर करने की शुक्रवार को अनुमति दे दी। बता दें कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (सीएमसीएच) के स्टोर से 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कम से कम 26 इंजेक्शन गायब हो गए थे।

07:48 PM, 04-Jun-2021

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से अब तक 503 की मौत

महाराष्ट्र में अभी तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के कुल 6003 मामले सामने आ चुके हैं। 4024 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1450 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस बीमारी की वजह से अब तक 503 लोगों की मौत हो चुकी है।

07:43 PM, 04-Jun-2021

राजस्थान: 1006 नए मरीज, 4370 ठीक हुए

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 1006 नए मामले सामने आए। इस दौरान यहां 40 मरीजों की मौत हो गई और 4370 लोग ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 24,004 हो गई है। राजधानी जयपुर में 203 सक्रिय मामले दर्ज किए गए। 

07:38 PM, 04-Jun-2021

गोवा: 576 नए मामले, रिकवरी रेट 92.54 फीसदी

पिछले 24 घंटों में गोवा में कोरोना संक्रमण के 576 नए मामले दर्ज किए गए, 1160 मरीज ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 9099 हो गई है और अब तक कोरोना के चलते कुल 2727 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना से ठीक होने की दर 92.54 फीसदी है।

07:32 PM, 04-Jun-2021

कोलकाता: मॉल में शुरू हुआ ड्राइव-इन टीकाकरण

पश्चिम बंगाल सरकार ने राजधानी कोलकाता के क्वेस्ट मॉल में ड्राइव-इन टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की है। राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि हम प्रदेश में रोज तीन लाख लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। हम प्रदेश में सामूहिक टीकाकरण अभियानों का आयोजन कर रहे हैं।
 

07:25 PM, 04-Jun-2021

आंध्र प्रदेश: 10413 नए मामले, 83 की मौत

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,413 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 15,469 लोग ठीक हुए और 83 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 17 लाख 38 हजार 990 हो गई है। इनमें से एक लाख 33 हजार 773 सक्रिय मामले हैं।

07:19 PM, 04-Jun-2021

स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल से हो सकता है ब्लैक फंगस

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि देखा गया है कि कोरोना संक्रमित मरीज चिकित्सकों से परामर्श लिए बिना ही अत्यधिक मात्रा में स्टेरॉयड ले रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप शरीर में वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी कम होना व ब्लड शुगर में अनियमितता जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। विभाग ने कहा कि इसके अत्यधिक इस्तेमाल से ब्लैक फंगस जैसे विभिन्न प्रकार के संक्रमणों में वृद्धि हो सकती है। राज्य चिकित्सा दल ने सुझाव दिया है कि स्टेरॉयड का प्रयोग चिकित्सा परामर्श के साथ केवल उन कोविड-19 के मरीजों में ही किया जाना चाहिए, जिनका ऑक्सीजन स्तर कम है।

07:10 PM, 04-Jun-2021

केरल: 16229 नए मामले, 135 की मौत

केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,229 नए मामले सामने आए हैं और 135 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या एब एक लाख 74 हजार 526 हो गई है।

07:04 PM, 04-Jun-2021

मणिपुर: 791 नए मामले, 592 ठीक हुए

मणिपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 791 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में यहां 14 मरीजों की मौत हो गई और 592 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4819 हो गई है।

06:37 PM, 04-Jun-2021

एनआईओएस ने रद्द कीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने शुक्रवार को दी।

06:28 PM, 04-Jun-2021

दिल्ली: DIAL ने एयरपोर्ट कर्मियों के लिए शुरू किया टीकाकरण केंद्र

डायल (DIAL) ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टी-3 पर एयरपोर्ट कर्मचारियों के लिए टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की है। डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट और इसके कर्मचारी कोविड प्रसार की शुरुआत से ही अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। हमने उन्हें वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।
 

06:19 PM, 04-Jun-2021

धीमे टीकाकरण के लिए केंद्र की गलत नीतियां जिम्मेदार: डोटासरा

राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसकी गलत नीतियों के कारण राज्य में टीकाकरण की गति धीमी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा कांग्रेस व उसकी गठबंधन सरकारों द्वारा शासित राज्यों में टीके खराब होने के अनर्गल व झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

06:10 PM, 04-Jun-2021

दिल्ली: 523 नए मामले, 50 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के हालात काफी सुधरे नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के महज 523 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान राज्य में 50 की मौत हुई और 1161 लोग ठीक हुए। दिल्ली में सकारात्मकता दर इस समय 0.68 फीसदी है।

06:01 PM, 04-Jun-2021

ध्यान भटकाना चाहती है केंद्र सरकार: राजस्थान के मंत्री

राजस्थान में वैक्सीन बर्बादी को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 45 साल से ऊपर के दो करोड़ नौ लाख लोगों के लिए वैक्सीन की जरूरत है। अगर दोनों खुराकें लगाएं तो कुल चार करोड़ 18 लाख खुराकों की आवश्यकता है। अब तक भारत सरकार ने हमें एक करोड़ 73 लाख खुराकें दी हैं। इनमें से एक करोड़ 68 लाख हम लगा चुके हैं। दो लाख 15 हजार खुराकें हमने सेना को दीं। पूरे देश में मुफ्त टीकाकरण की मांग उठ रही है, एक देश-एक दाम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इससे ध्यान हटाने के लिए इस तरह की (वैक्सीन बर्बादी) स्टोरी करा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 

05:55 PM, 04-Jun-2021

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच के लिए समिति गठित

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने यह पता लगाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है कि क्या कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हुई। सिसोदिया ने कहा कि अगर समिति को पता चलता है कि किसी मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई तो दिल्ली सरकार मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी। सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेज दी गई है और उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद समिति अपना काम शुरू करेगी।

05:44 PM, 04-Jun-2021

महाराष्ट्र: भर्ती करने से मना करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई का निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को महज कोविड-19 की आरटी-पीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट न होने पर रोगियों को भर्ती करने से इनकार करने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने बुधवार को पारित एक आदेश में कहा कि राज्य के अधिकारियों को कोविड-19 के संदिग्ध रोगियों को भर्ती करने के बारे में पिछले महीने राज्य और केन्द्र द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

05:33 PM, 04-Jun-2021

'वैक्सीन बर्बादी पर राजस्थान को बदनाम कर रही केंद्र सरकार'

राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हमने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि कोरोना टीका सबको मुफ्त उपलब्ध कराना चाहिए। केंद्र पांच राज्यों में कांग्रेस सरकार को यह कह कर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है कि हम वैक्सीन की बर्बादी रोकने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की वैक्सीन बर्बादी दो फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह छह फीसदी है। 
 
 

05:27 PM, 04-Jun-2021

दिल्ली: तीसरी लहर से पहले बंद पड़े अस्पतालों को चालू करने के लिए याचिका

दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक याचिका दायर कर दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि यहां बंद पड़े अस्पतालों को कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शुरू करने तथा मुहल्ला क्लीनिकों में सुधार करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर याचिका पर रुख स्पष्ट करने को कहा। याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि अग्रिम पंक्ति के जिन योद्धाओं की ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से मृत्यु हो गयी, उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी योजना तैयार की जाए।

05:16 PM, 04-Jun-2021

पंजाब: निजी अस्पतालों को नहीं बेचे जाएंगे टीके

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए कहा कि निजी अस्पतालों को अब वैक्सीन नहीं बेची जाएगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वाले लोगों के लिए निजी अस्पतालों के माध्यम से निजी अस्पतालों के जरिए एक बार सीमित टीका खुराकों को उपलब्ध कराने का आदेश वापस लिया जाता है। निजी अस्पतालों को टीके की वो सभी खुराकें लौटानी होंगी जो उनके पास बची हैं।

04:42 PM, 04-Jun-2021

ढिलाई बरती तो फिर बढ़ सकते हैं मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगर कंटेनमेंट मानकों, कोविड के अनुरूप व्यवहार या टीकाकरण की रफ्तार में कमी आई या ढिलाई बरती गई तो मामले फिर बढ़ सकते हैं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए समय की जरूरत है कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की हाई कवरेज पा ली गई है। डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोवाक्सीन और जायडस के टीकों को पहले ही बच्चों पर परीक्षण हो रहा है। हमें करीब 25 करोड़ टीकों की जरूरत होगी।

04:35 PM, 04-Jun-2021

17.2 करोड़ लोगों को लगी टीके की पहली खुराक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता में मौजूद नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि 'ऑवर वर्ल्ड इन डाटा' के अनुसार भारत में ऐसे लोगों की संख्या 17.2 करोड़ है जिन्हें टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। हमने अपने देश में वैक्सीन की पहली खुराक पाने वाले लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। मंत्रालय ने कहा कि देश में 60 फीसदी से अधिक बुजुर्गों को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है।
 

04:27 PM, 04-Jun-2021

महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से 476 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में अभी तक ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस ) के 5763 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में अभी तक इस बीमारी के चलते 476 लोगों की मौत हो चुकी है।

04:19 PM, 04-Jun-2021

377 जिलों में केस पॉजिटिविटी पांच फीसदी से भी कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस समय 377 जिलों में केस पॉजिटिविटी पांच फीसदी से भी कम है। मंत्रालय ने कहा कि अगर हम सात मई के आंकड़ों से तुलना करें तो दैनिक मामलों में 68 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। सात मई को सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। 66 फीसदी नए मामले प्रभावी रूप से पांच राज्यों से सामने आ रहे हैं। यह इस बात का संकेत हैं कि हम वायरस को स्थानीय रूप से नियंत्रित करने में सफल रहे हैं।
 

04:13 PM, 04-Jun-2021

लगातार बेहतर हो रही ठीक होने की दर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि इस समय रिकवरी रेट 93.1 फीसदी है। उन्होंने कहा कि ऐसे जिलों की संख्या लगातार घट रही है जहां रोजाना औसतन सौ नए मामले सामने आ रहे हैं। 257 जिले ऐसे हैं जहां रोज 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
 

04:07 PM, 04-Jun-2021

भारत में फंसे विदेशियों की वीजा अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी

भारत सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते यहां फंसे विदेशियों के वीजा कि अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि ऐसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि निशुल्क बढ़ाई जाएगी।

03:59 PM, 04-Jun-2021

महाराष्ट्र: ब्लैक फंगस मरीजों से ज्यादा पैसा नहीं वसूल पाएंगे निजी अस्पताल

महाराष्ट्र सरकार ने निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के इलाज की कीमत निर्धारित कर दी है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, इस बीमारी के इलाज के लिए खर्च शहरी और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित दर से अधिक नहीं होगा। अगर कोई अस्पताल निर्धारित दर से अधिक पैसा लेता है तो अतिरिक्त राशि मरीज को वापस की जाएगी।
 

 

03:51 PM, 04-Jun-2021

'बच्चों का टीकाकरण डब्ल्यूएचओ के नजरिए से प्राथमिकता नहीं'

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के शीर्ष टीका विशेषज्ञ का कहना है कि दुनिया भर में टीकों की बेहद सीमित आपूर्ति के मद्देनजर कोरोना वायरस के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण उच्च प्राथमिकता नहीं है। डॉ केट ओ'ब्रायन ने कहा कि आमतौर पर बच्चों के कोविड-19 से गंभीर बीमार होने या मौत होने का खतरा नहीं होता है, इसलिए उनका टीकाकरण उन्हें बीमारी से बचाने के बदले संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से होता है। बता दें कि कनाडा, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने हाल ही में 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कुछ कोविड टीकों को मंजूरी दी है क्योंकि वे वयस्कों के लिए अपने टीकाकरण लक्ष्य तक पहुंचने वाले हैं।

03:40 PM, 04-Jun-2021

गोवा: 30 जुलाई तक 18-44 आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सभी लोगों का 30 जुलाई तक टीकाकरण करने का लक्ष्य बनाया है।

03:09 PM, 04-Jun-2021

मुख्तार अब्बास नकवी ने 18+ के लिए वैक्सीनेशन केंद्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के चमरौआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया।
 

02:55 PM, 04-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 1.93 करोड़ खुराकें उपलब्ध

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 1.93 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। केंद्र ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क और सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से 24 करोड़ से अधिक टीके की खुराक मुहैया कराई है। मंत्रालय ने बताया कि इसमें से बर्बाद हुए टीकों सहित कुल खपत 22,27,33,963 है।

02:44 PM, 04-Jun-2021

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने केंद्र से की ये अपील

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टीके एम्फोटेरिसिन को राज्यों को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की अपील केंद्र सरकार से की है। गहलोत ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस प्रकार पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन का राज्यों को आवंटन का जिम्मा केन्द्र सरकार ने अपने हाथों में लिया था वैसे ही अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन का आवंटन भी केन्द्र सरकार कर रही है। राज्यों को समय पर इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है जिससे मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है।’
 

02:31 PM, 04-Jun-2021

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कर्मचारियों के लिए शुरू किया वैक्सीनेशन

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने अपने कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशेन सेंटर की शुरुआत की है। CEO विदेश कुमार जयपुरिया ने बताया, ''यहां काम करने वाले लोग फ्रंटलाइन वर्कर हैं। यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किया गया है।''
 

02:14 PM, 04-Jun-2021

अहमदाबाद में ब्लैक फंगस के मामले बढ़े

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया, ''अबतक म्यूकरमाइकोसिस के 850 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिसमें से 395 अभी भर्ती हैं। कल 24 मरीज भर्ती हुए। कल 17 सर्जरी हुई। प्रतिदिन 1-2 मौतें होती हैं।''
 

02:12 PM, 04-Jun-2021

ओडिशा सरकार ने रद्द कीं सीएचएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं

कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने ओडिशा ने सीएचएससी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है।
 

01:47 PM, 04-Jun-2021

हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन की कमी पर सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑक्सीजन की कथित कमी के कारण जयपुर गोल्डन अस्पताल में हुई मौतों की सीबीआई से जांच कराने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र, आप सरकार से जवाब मांगा है।

01:32 PM, 04-Jun-2021

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने चार सदस्यीय समिति गठन की

दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि खबरें आईं कि कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौतें हुईं। एक चार सदस्यीय समिति बनाकर सरकार ने फाइल उपराज्यपाल के पास भेज दी है। जैसे ही ये वहां से आ जाएगी वैसे ही काम करना शुरू कर देगी। ये समिति एक-एक मौतों के कारण के बारे में निर्णय लेगी।
 

01:16 PM, 04-Jun-2021

ब्लैक फंगस की खेप इंदौर पहुंची, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की खेप इंदौर पहुंची। इंदौर के कमिश्नर ने बताया, "हमें 12,000 इंजेक्शन मिले हैं, उम्मीद है कि 2-3 दिन में 12,000 इंजेक्शन और मिल जाएंगे।"
 

12:59 PM, 04-Jun-2021

कोरोना से प्रभावित पंजाब लेकिन राज्य सरकार आपसी लड़ाई में व्यस्त- प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पंजाब कोरोना से प्रभावित है, वैक्सीन का ठीक प्रबंधन नहीं हो रहा। पिछले छह महीने से उनकी आपसी लड़ाई चल रही है, पूरी पंजाब सरकार और पार्टी 3-4 दिन से दिल्ली में है, पंजाब को कौन देखेगा? अपनी अंदरूनी राजनीति के लिए पंजाब के लोगों की अनदेखी करना कांग्रेस का बड़ा पाप है।
 

12:56 PM, 04-Jun-2021

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि सात जून से निजी और सरकारी कार्यालयों में 100 फीसदी कर्मचारियों को आने की अनुमति दी जाएगी।
 

12:06 PM, 04-Jun-2021

पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों के प्रति जताया आभार

सीएसआईआर की सालाना बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों का आभार जताया। उन्होंने कोरोना को सदी की सबसे बड़ी चुनौती बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाई। पीएम मोदी ने कहा कि एक ही साल में कोरोना किट बनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाया।

11:55 AM, 04-Jun-2021

सुखबिर सिंह बादल के आरोपों पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

सुखबिर सिंह बादल के आरोपों पर पलटवार करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेरे पास वैक्सीन का नियंत्रण नहीं है। मैं सिर्फ कोरोना के इलाज, टेस्टिंग, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन कैंप की देखरेख कर रहा हूं। लेकिन इस मुद्दे की जांच के लिए समिति बनाई जाएगी और मैं खुद इसकी निगरानी करूंगा।
 

11:31 AM, 04-Jun-2021

योगी आदित्नाथ ने कोविड की स्थिति पर टीम-9 के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना स्थिति पर टीम-9 के साथ बैठक की।
 

11:18 AM, 04-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर में आंशिक कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद

श्रीनगर में 'आंशिक कोरोना कर्फ्यू' के दौरान दुकानें बंद और सड़कें सुनसान दिखीं। आवश्यक सेवाओं को छूट है।
 

10:55 AM, 04-Jun-2021

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने पंजाब सरकार पर लगाया आरोप

पंजाब की शिरोमणि अकाली दल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध हैं लेकिन राज्य सरकार निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेच रही है। सुखबिर सिंह बादल ने कहा कि सरकार 400 रुपये में वैक्सीन ले रही है और 1060 रुपये तक इसे निजी अस्पतालों को बेच रही है। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी इस पर चुप क्यों है।
 

10:35 AM, 04-Jun-2021

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल करेंगे दो अहम बैठक

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो अहम बैठकें करने जा रहे हैं। एक बैठक जानकारों के साथ और दूसरे बैठक तैयारी समितियों के साथ होगी।
 

10:23 AM, 04-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: बदमाशों ने सीआरपीएफ के काफिले पर की पत्थरबाजी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि कुछ बदमाशों की ओर से सीआरपीएफ के काफिले पर पत्थरबाजी की गई। ये काफिला कोवि़ड-19 ड्यूटी के लिए जा रहा था। वहीं पुलिस ने बताया कि बदमाशों को भगाने के लिए हवा में दो-तीन बार गोली चलाई गई, हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लगी है।
 

10:05 AM, 04-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 28,75,286 लोगों को लगी वैक्सीन

केंद्रीय मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,75,286 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,41,09,448 हुआ।
 

09:44 AM, 04-Jun-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 1.32 लाख मामले

भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.32 लाख मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 2,85,74,350 हुई। वहीं 2713 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। 
 

09:28 AM, 04-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: 12 साल के अबू अब्बास ने कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया इलेक्ट्रॉनिक पेन

राजौरी के दूरदराज के गांव बहरोट के सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 12 वर्ष के छात्र ने कोरोना योद्धाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेन बनाया है। पेन बनाने वाले छात्र अबू अब्बास ने बताया, ''मैंने कॉपर की तार और कॉटन का इस्तेमाल करके इसे बनाया है।'' अबू अब्बास ने आगे कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं में यह पेन काफी फायदेमंद है। यह किसी भी मोबाइल फोन पर चल सकता है। मैंने इसे खासकर डॉक्टरों के लिए बनाया है क्योंकि वे हाथों में ग्लव्स पहनते हैं जिससे टच स्क्रीन फोन नहीं चला पाते हैं। मेरा संदेश है कि हम सबकुछ कर सकते हैं लेकिन हम कभी कोशिश नहीं करते।
 

09:17 AM, 04-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 20,75,428 सैंपल लिए गए- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,74,33,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,75,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
 

08:57 AM, 04-Jun-2021

हरियाणा में बीते 24 घंटे में 980 मामले आए सामने

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 980 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,889 लोग डिस्चार्ज हुए और 71 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
 

08:40 AM, 04-Jun-2021

ऋषिकेश: पिछले एक साल से लॉकडाउन में गायों को चारा खिला रहा शख्स

ऋषिकेश में पिछले एक साल से एक व्यक्ति सड़कों पर घूमने वाली गायों को चारा खिला रहे हैं। उन्होंने बताया, ''हम पिछले साल लॉकडाउन से ही गायों की सेवा कर रहे हैं। हमारे पास 2200-2800 के करीब गायें हैं। लॉकडाउन से इन्हें कुछ खाने को नहीं मिल रहा था कई गायों की मौत हो गई।''
 

08:16 AM, 04-Jun-2021

अनलॉक प्रक्रिया के बाद दिल्ली वापस लौटने लगे प्रवासी मजदूर

राजधानी दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब प्रवासी मजदूर वापस आना शुरू हो गए हैं। सीतापुर से आए एक प्रवासी मजदूर ने बताया, "कंपनी शुरू हो रही हैं तो काम मिलेगा।"
 

08:03 AM, 04-Jun-2021

नकली रेमेडिसविर बेचने वाले के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई

गौतम बुद्ध नगर जिले में नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बेचने के आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है।

07:50 AM, 04-Jun-2021

दिल्ली और हरियाणा में वैक्सीन की किल्लत, मेरठ में स्लॉट बुक करा रहे लोग

दिल्ली और हरियाणा में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए लोग मेरठ में स्लॉट बुक करा रहे हैं। दिल्ली से करीब 70 फीसदी लोगों ने मेरठ में स्लॉट बुक किया है और इनकी उम्र 18-44 साल है। 
 

07:33 AM, 04-Jun-2021

मिजोरम में बीते 24 घंटे में सामने आए 205 नए केस

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 205 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 13,064 है जिसमें 3,415 सक्रिय मामले, 9,602 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 47 मौतें शामिल हैं।
 

07:22 AM, 04-Jun-2021

Coronavirus Live: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 7913 नए मामले, 113 और मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दो दिन से बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि पिछले कई दिनों से दैनिक मामले कम हो रहे थे, जिसके चलते कई राज्यों ने अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा रहा है। देश में कोरोना के अलावा ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए सरकार विदेशी कंपनियों से लगातार बातचीत कर रही है। सरकार ने दावा किया है कि इस साल के अंत यानी दिसंबर तक सभी व्यस्कों को कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें