फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना के 8418 नए मामले, 171 लोगों की मौत

Tue, 06 Jul 2021 09:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी समाप्त होने के कगार पर है लेकिन तीसरी लहर की संभावना ने स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के दैनिक मामलों में कमी के बाद से अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो दई है। कुछ राज्यों में अभी भी सख्ती जारी है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां अनलॉक के तहत स्कूल, जिम, शैक्षणिक संस्थान, शॉपिंग मॉल और बाजार खुलने लगे हैं। 111 दिनों में कोरोना वायरस के 34 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर पांच लाख से कम हो गई है। देश में कोरोना संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के मामले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 06-Jul-2021

झारखंड में कोरोना के 55 नए मामले

झारखंड में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 108 लोग स्वस्थ भी हो गए।

09:21 PM, 06-Jul-2021

गुवाहाटी में 200 बिस्तरों वाले आईसीयू परिसर का उद्घाटन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले आईसीयू परिसर का उद्घाटन किया। 

08:47 PM, 06-Jul-2021

महाराष्ट्र में कोरोना के 8418 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के 8418 नए मामले सामने आए हैं और 171 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 10548 लोग स्वस्थ भी हो गए।
 

विज्ञापन
07:24 PM, 06-Jul-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3104 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3104 नए मामले सामने आए हैं और 92 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4992 लोग स्वस्थ भी हो गए। 
 

 

05:23 PM, 06-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3042 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3042 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3748 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

विज्ञापन
04:37 PM, 06-Jul-2021

कुछ जिलों में दूसरी लहर अब भी जारी: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ जिलों में अधिक संक्रमण देखा जाए तो हमें ये मानकर चलना पड़ेगा कि कुछ इलाकों में अभी भी दूसरी लहर जारी है।

04:35 PM, 06-Jul-2021

नौ राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड का नाम शामिल है। 

04:28 PM, 06-Jul-2021

देश के 80 फीसदी मामले 90 जिलों से

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि देश में दूसरी लहर अब भी जारी है। इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के 80 फीसदी नए मामले 90 ज़िलों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, असम, कर्नाटक में ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक राहत की खबर भी दी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 9 दिन से लगातार 50,000 से कम मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

03:50 PM, 06-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 79 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 154 लोग स्वस्थ भी हो गए।

02:54 PM, 06-Jul-2021

राज्यों, निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध- केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों और निजी अस्पतालों के पास लोगों को देने के लिये 1.66 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक सभी संसाधनों के जरिए राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को टीके की 37.07 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं तथा 23,80,000 और खुराकें पहुंचाई जा रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से व्यर्थ हुई मात्रा समेत कुल खपत 3,54,06,0197 खुराक का है।

02:38 PM, 06-Jul-2021

इंग्लैंड के सात खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम के सात खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की शुरुआत  आठ जुलाई से होगी। इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि खुद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की है।  
 

02:22 PM, 06-Jul-2021

चेन्नई: पत्रकारों के लिए विशेष वैक्सीनेशन सत्र का आयोजन

चेन्नई में पत्रकारों के लिए विशेष कोविड वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किया गया।
 

01:44 PM, 06-Jul-2021

मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों में रहने वाले लोगों को लगे टीका- सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रह रहे लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की जाए और उनका पूर्ण टीकाकरण हो।

01:27 PM, 06-Jul-2021

असम के सात जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन

असम में सात जिलों में सात जुलाई से लेकर अगले आदेश तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इन सात जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और यहां दुकानों और बार, रेस्त्रां को बंद करने का फैसला लिया गया है। एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
 

01:07 PM, 06-Jul-2021

कश्मीर: पाबंदियों में छूट देने से पर्यटन को मिला बढ़ावा

कश्मीर में पर्यटन विभाग के निदेशक ने कहा कि कोरोना पाबंदियों में छूट देने से घाटी में पर्यटन बढ़ा है। यहां हर दिन लगभग 1200 पर्यटक आते हैं। हमारी कोशिश यही है कि इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन किया जाए। यहां सेवा देने वालों में से 90 फीसदी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई है।
 

12:40 PM, 06-Jul-2021

कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत- दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का लॉन्च हो रहा है। जिनके घर में कोरोना से मौत हुई है वे पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं।
 

12:13 PM, 06-Jul-2021

श्रीनगर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

श्रीनगर में लॉकडाउन में ढील के चलते पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। मनु कांसरा नामक पर्यटक ने बताया , "हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारा पूरा परिवार आया है। लोगों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है। यह जरूरी भी है।"
 

11:31 AM, 06-Jul-2021

स्पूतनिक-वी भी मुफ्त में लगाएगी सरकार

देश में टीकाकरण केंद्र पर फिलहाल कोविशील्ड और कोवाक्सिन ही उपलब्ध हैं। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर जल्द ही रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी भी उपलब्ध होगी। कोविड -19 कार्य समूह के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर स्पूतनिक-वी वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ''अभी स्पूतनिक-वी केवल निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध है। हम इसे हमारे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराना चाहते हैं, लेकिन यह वैक्सीन की सप्लाई पर निर्भर करेगा।''

11:02 AM, 06-Jul-2021

हिमाचल के लिए जारी की कोरोना राहत सामग्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हिमाचल प्रदेश के लिए कोरोना राहत सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना किया।
 

10:50 AM, 06-Jul-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराईं 37.07 करोड़ वैक्सीन

केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 37.07 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.66 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
 

10:23 AM, 06-Jul-2021

इमरजेंसी यूज के लिए फाइजर से लिखित में की अपील, नहीं मिला जवाब- सूत्र

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि फाइजर कंपनी को दो बार लिखित में अपील की गई है कि वो अपनी कोविड वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए आवेदन करें, ताकि समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए। लेकिन फाइजर ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
 

10:10 AM, 06-Jul-2021

35 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में अबतक कुल 35,75,53,612 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

09:50 AM, 06-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 553 मरीजों ने गंवाई जान

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस की वजह से 553 मरीजों की जान गई। इस दौरान 51864 मरीजों ने कोरोना को मात दी और अपने घर वापस लौटे।
 

09:18 AM, 06-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 16,47,424 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,47,424 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,14,24,881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

09:02 AM, 06-Jul-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 34703 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में 34,703 नए कोविड मामले सामने आए; सक्रिय मामले घटकर पिछले 111 दिनों के न्यूनतम आंकड़े 4,64,357 पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.17% हो गई है।
 

08:46 AM, 06-Jul-2021

मनाली में 50 फीसदी पर्यटक बुक कर रहे- पर्यटन विभाग

कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद मनाली में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। मनाली में हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन विंग पर्यटन विभाग के सहायक प्रबंधक ने बताया, ''हमने एक जुलाई से दिल्ली से मनाली और मनाली से दिल्ली की सेवाएं शुरू की। हम 50 फीसदी पर्यटक बुक कर रहे हैं।''
 

08:22 AM, 06-Jul-2021

गोवा: 50 फीसदी क्षमता के साथ बार और रेस्त्रां खुले

करीब दो महीने बाद गोवा में 50 फीसदी के बाद बार और रेस्त्रां खोले गए। एक रेस्त्रां के मालिक ने बताया कि सरकार ने बार और रेस्त्रां खोलने का फैसला अच्छा है और हम सरकार की ओर से जारी नियमों का पालन करेंगे। एक टेबल पर दो ही लोग बैठेंगे।
 

07:52 AM, 06-Jul-2021

केरल: कोच्चि में धोबी घाट पर काम करने वाले लोगों की बढ़ी मुश्किलें

केरल के कोच्चि शहर में धोबी घाट पर काम करने वाले लोगों को काफी मु्श्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक कर्मचारी ने कहा कि होटल में लोगों की कमी की वजह से हमारे काम पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है, हमें रोजाना काम नहीं मिल रहा है। पिछले 41 सालों में ऐसी स्थिति पहली बार देखी है।
 

07:35 AM, 06-Jul-2021

मिजोरम: 24 घंटे में सामने आए 520 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 520 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,854 है जिसमें 3,730 सक्रिय मामले, 18,026 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 98 मौतें शामिल हैं।
 

07:22 AM, 06-Jul-2021

Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना के 8418 नए मामले, 171 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी समाप्त होने के कगार पर है लेकिन तीसरी लहर की संभावना ने स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दूसरी लहर के दौरान वायरस के जिस म्यूटेंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी, वो था डेल्टा वैरिएंट। हालांकि अब देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के भी कई मामले सामने आ गए हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है कि तीसरी लहर के पीछे डेल्टा प्लस वैरिएंट ही कारण बनेगा। इसके अलावा कोरोना के दैनिक मामलों में कमी के बाद से अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो दई है। कुछ राज्यों में अभी भी सख्ती जारी है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां अनलॉक के तहत स्कूल, जिम, शैक्षणिक संस्थान, शॉपिंग मॉल और बाजार खुलने लगे हैं। वहीं 21 जून से कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेजी आ गई है। अब देश में 18+ लोगों को भी वैक्सीन लगने लगी है और अबतक 36 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें