फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 229 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Mon, 05 Jul 2021 12:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब थमने का नाम ले रही है। पिछले कई दिनों से देश में कोविड के दैनिक मामले 50 हजार से कम दर्ज किए जा रहे हैं। 21 जून से देश में वैक्सीनेशन अभियान को तेजी मिल गई है, जिसके बाद से अबतक देश में 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार चढाव जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 955 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस बार डॉक्टरों को भारत रत्न मिलना चाहिए। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
वैक्सीन की डोज लेती युवती - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:14 AM, 05-Jul-2021

असम में कोरोना के 1213 नए मामले

पिछले 24 घंटे में असम में कोरोना के 1213 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई है और 2775 लोग डिस्चार्ज भी हुए।

11:41 PM, 04-Jul-2021

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 229 नए मामले

 छत्तीसगढ़ में रविवार को कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,95,718 और मृतकों की संख्या बढ़कर 13,456 हो गई।

11:37 PM, 04-Jul-2021

तेलंगाना में कोरोना के 605 नए मामले

पिछले 24 घंटे में तेलंगाना में कोरोना के 605 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान सात लोगों की मौत हो गई है और 1088 लोग डिस्चार्ज भी हुए।
 

विज्ञापन
11:28 PM, 04-Jul-2021

झारखंड में कोरोना के 52 नए मामले

झारखंड में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं और 1 की मौत हो गई है। इस दौरान 162 लोग डिस्चार्ज भी हुए।
 

10:28 PM, 04-Jul-2021

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1297 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1,297 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,777 लोग डिस्चार्ज भी हुए।

विज्ञापन
10:12 PM, 04-Jul-2021

पुणे नगर निगम क्षेत्र में कल नहीं होगा टीकाकरण

पुणे नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी टीकाकरण केंद्र पर कल यानी 5 जुलाई को कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, कोवैक्सिन 6 केंद्रों (प्रत्येक में 200 खुराक) पर उपलब्ध होगा। पुणे के मेयर ने इसकी जानकारी दी।

09:36 PM, 04-Jul-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9336 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,336 मामले सामने आए हैं और 123 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,378 लोग स्वस्थ हो गए।

 

09:31 PM, 04-Jul-2021

राजस्थान में कोरोना के 71 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 71 नए मामले सामने आए जबकि महामारी के कारण प्रदेश में चार और लोगों की मौत हो गई है। चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी । चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए मामले सामने आए।

08:01 PM, 04-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 3,175 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 19,02,923 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि रविवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में राज्य में 3,692 मरीजों ने संक्रमण को मात दी तथा महामारी के कारण 29 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

07:56 PM, 04-Jul-2021

नगालैंड में कोरोना के 68 नए मरीज

नगालैंड में रविवार को कोरोना के 68 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,519 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि लगातार सातवें दिन राज्य में संक्रमण के नए मामलों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या अधिक रही। बीते 24 घंटे में 86 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

07:54 PM, 04-Jul-2021

केरल में कोरोना के 11,551 नए मामले, 76 लोगों की मौत

केरल में रविवार को कोविड-19 के 11,551 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से 76 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29.73 लाख और मृतकों की संख्या 13,716 हो गई।

07:23 PM, 04-Jul-2021

हरियाणा में 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 12 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

 

06:57 PM, 04-Jul-2021

पीएम मोदी कल कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी सोमवार को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा करेंगे। बता दें कि भारत कोरोना से निपटने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म को एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में पेश करेगा। 

06:38 PM, 04-Jul-2021

सिक्किम में कोरोना के 176 नए मामले आए, कोई मौत नहीं 

सिक्किम में रविवार को 176 नए कोरोना के मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,131 हो गए। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस वायरस से मरने वालों की संख्या 308 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि संक्रमण से कोई नई मृत्यु नहीं हुई।

06:29 PM, 04-Jul-2021

मिजोरम में कोरोना के 243 नए मामले आए, एक की मौत  

मिजोरम में रविवार को 59 बच्चों सहित 243 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में कुल मामले बढ़कर 21,246 हो गए। जबकि संक्रमण से एक और मौत होने के साथ राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 95 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

04:49 PM, 04-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 3175 मामले नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 3175 मामले नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,692 लोग स्वस्थ भी हो गए।

04:16 PM, 04-Jul-2021

मुंबई के धारावी में आज नहीं मिला एक भी नया मामला

मुंबई के धारावी के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा है जहां कि आज एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं इलाके में अब सिर्फ 22 सक्रिय मरीज बचे हैं। बीएमसी ने इसकी जानकारी दी है।

 

04:02 PM, 04-Jul-2021

नितिन गडकरी ने नागपुर में किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर के विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। अस्पताल जिले के गरीब लोगों की सेवा कर रहा है।

03:35 PM, 04-Jul-2021

ओडिशा में कोरोना के 2870 मामले, 42 और मरीजों की मौत

ओडिशा में रविवार को कोरोना के 2,870 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,21,896 हो गई है जबकि 42 और मरीजों के साथ मृतक संख्या बढ़कर 4,196 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब 30,227 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं और अब तक 8,87,420 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिनमें से 3,158 शनिवार से अब तक ठीक हुए हैं।

03:08 PM, 04-Jul-2021

डॉक्टरों को भारत रत्न दिए जाने के मुद्दे पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने जताई सहमति

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में डॉक्टरों और नर्स को भारत रत्न दिए जाने पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश के डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लोगों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई हैं, इनको सम्मान तो जरूर मिलना चाहिए।
 

02:49 PM, 04-Jul-2021

दिल्ली के सरोजिनी नगर में खरीदारी करने पहुंचे लोग

राजधानी दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया।
 

02:26 PM, 04-Jul-2021

बंगलूरू के गरुडा मॉल शॉपिंग मॉल खोलने की तैयारी

कर्नाटक सरकार द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कल से खुलने की अनुमति मिलने के बाद बंगलूरू के गरुडा मॉल में तैयारियां की जा रही है।
 

01:51 PM, 04-Jul-2021

बिहार: गया में धान की बुवाई के मौसम पर स्थानीय लोगों ने किया पूजन

बिहार के गया में स्थानीय लोगों ने धान की बुवाई का मौसम आने पर पारंपरिक अनुष्ठान किया। इस मान्यता के पीछे दो कारण हैं, एक तो ये कि ज्यादा से ज्यादा फसल हो और दूसरा कोविड से ग्रामीण सुरक्षित रहें। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो हर साल ये पूजा करते हैं।
 

01:34 PM, 04-Jul-2021

इस बार डॉक्टर को मिले भारत रत्न- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि इस वर्ष “भारतीय डॉक्टर” को भारत रत्न मिलना चाहिए। “भारतीय डॉक्टर” मतलब सभी डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक शहीद हुए डाक्टर को ये सच्ची श्रद्धांजली होगी। अपनी जान और परिवार की चिंता किए बिना सेवा करने वालों का ये सम्मान होगा।
 

01:25 PM, 04-Jul-2021

महाराष्ट्र: सतारा में आठ दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी होने लगी है लेकिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन ने शनिवार से जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। शनिवार से आठ दिनों तक जिले में लॉकडाउन लगा दिया है।

12:50 PM, 04-Jul-2021

दिल्ली सरकार ने खेल परिसरों को बिना दर्शकों के खोलने की मंजूरी दी

दिल्ली सरकार ने सोमवार से स्टेडियम और खेल परिसरों को बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति दी। हालांकि इस दौरान सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, बैंकट हॉल, सामाजिक और राजनैतिक सभा, स्वीमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, स्पा, पार्क बंद रहेंगे।
 

12:20 PM, 04-Jul-2021

कर्नाटक: हुबली में वैक्सीन के इंतजार में लंबी लाइन में खड़े दिखे लोग

कर्नाटक के हुबली में केआईएमएस अस्पताल के बाहर लोग वैक्सीन के इंतजार में लंबी लाइन में खड़े दिखाई दिए। वहां मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या अब बढ़ गई है और जरूरत के हिसाब से वैक्सीन की सप्लाई हो रही है।
 

11:38 AM, 04-Jul-2021

अबतक 35 करोड़ लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन

देश में अबतक 35 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। पिछले 27 घंटे में देश में 63,87,849 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
 

11:15 AM, 04-Jul-2021

कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन जारी, जरूरी सेवाओं पर छूट

कोच्चि में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद दिखीं। इस दौरान जरूरी सेवाओं पर छूट है।
 

10:30 AM, 04-Jul-2021

राष्ट्रीय रिकवरी रेट 97.09 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.59 फीसदी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.09 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.34 फीसदी है।

10:14 AM, 04-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 63,87,849 वैक्सीन लगाई गईं- स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 63,87,849 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,12,21,306 हुआ।
 

09:53 AM, 04-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 43071 नए मामले आए सामने, 955 मौतें

भारत में कोरोना के 43,071 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,45,433 हुई। 955 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,005 हो गई है। 52,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,96,58,078 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,350 है।
 

09:03 AM, 04-Jul-2021

बीते 24 घंटे में 18,38,490 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 18,38,490 लोगों के सैंपल लिए गए और अबतक देश में 41,82,54,953 लोगों का कोरोना का टेस्ट हो गया है।
 

08:22 AM, 04-Jul-2021

यूपी: मुरादाबाद में वीकेंड लॉकडाउन

मुरादाबाद में वीकेंड लॉकडाउन लागू है, इस दौरान जरूरी सेवाओं पर छूट है।
 

07:55 AM, 04-Jul-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में मिले 243 नए केस

मिजोरम में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में मिजोरम में 243 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3897 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 95 हो गई है।।
 

07:49 AM, 04-Jul-2021

कंदंगी साड़ी के बुनकरों की नहीं हो रही बिक्री

तमिलनाडु में मदुरई के बुनकरों को कोरोना काल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पारंपरिक कंदंगी साड़ी बनाने वाले कारीगर आज परेशान हो रहे हैं। एक कारीगर का कहना है कि पहले स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों की वजह से भी हमारी खूब बिक्री होती थी। लेकिन अब कोई बिक्री नहीं होती। हमने सरकार से अपील की है कि बुनकर समुदाय को थोड़ी राहत दें।
 

07:32 AM, 04-Jul-2021

Corona Live: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 229 नए मामले, तीन लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब थमने का नाम ले रही है। पिछले कई दिनों से देश में कोविड के दैनिक मामले 50 हजार से कम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मौजूदा समय में देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ रहे हैं और इसे ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर का कारण माना जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य जानकारों और डॉक्टरों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। 21 जून से देश में वैक्सीनेशन अभियान को तेजी मिल गई है, जिसके बाद से अबतक देश में 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें