उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 107 लोग ठीक भी हो गए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1036 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 43.25 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.88 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
चेन्नई में मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा,'प्रदेश में कल 70,000 आरटी-पीसीआर टेस्ट में केवल 12 पॉजिटिव मामले आए थे। हम तीसरी लहर की पूरी तैयारी कर रहे हैं। हमारे राज्य में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है।'
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड संक्रमण के संदर्भ में टीम-9 के साथ बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27 फीसदी है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.36 फीसदी हो गया है।