फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: केरल में संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर, एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गईं पाबंदियां

Tue, 20 Jul 2021 11:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की आशंका के बीच केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राहत की बात यह है कि कई दिनों बाद आज देश में संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 30,093 मामले मिले और 374 लोगों की जान चली गई है। कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
पिनराई विजयन(फाइल फोटो)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:43 PM, 20-Jul-2021

मुंबई में करीब छह महीने बाद संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए, 10 की मौत

मुंबई में मंगलवार को 25 जनवरी के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए जबकि दस रोगियों की मौत हो गई। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि शहर में 25 जनवरी को संक्रमण के 348 मामले सामने आए थे। संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,31,914 जबकि मृतकों की तादाद 15,726 हो गई है।

बयान के अनुसार आज 525 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,07,654 हो गई है। उपचारधीन रोगियों की तादाद 6,161 है। बीते 24 घंटे में 22,015 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 78,11,748 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

09:30 PM, 20-Jul-2021

केरल में अब तक 38 लोग जीका वायरस की चपेट में

केरल में एक और व्यक्ति के जीका वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस संक्रमण के 38 मामले सामने आए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जार्ज ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

09:16 PM, 20-Jul-2021

केरल में बढ़ीं पाबंदियां

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में चल रहीं कोविड-19 पाबंदियां एक और सप्ताह के लिए जारी रहेंगी क्योंकि औसत जांच संक्रमण दर 10 फीसदी से अभी भी ऊपर है। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब बकरीद से पहले संक्रमण के उच्च दर वाले इलाकों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के राज्य सरकार के फैसले को उच्चतम न्यायालय ने अनुचित करार दिया है।

विज्ञापन
08:43 PM, 20-Jul-2021

मुंबई में बुधवार को टीकाकरण नहीं होगा

मुंबई में कोरोना टीके की अनुपलब्धता के कारण बुधवार को टीकाकरण नहीं होगा।

 

08:01 PM, 20-Jul-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6910 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,910 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,510 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

विज्ञापन
05:56 PM, 20-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2498 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,498 नए मामले सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2,201 लोग स्वस्थ हो गए।

 

04:43 PM, 20-Jul-2021

40 करोड़ आबादी पर अब भी कोरोना का खतरा

राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चौथे चरण से पता चला है कि देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, जबकि दो-तिहाई लोगों में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

04:41 PM, 20-Jul-2021

सरकार ने जारी किया सीरो सर्वे का आंकड़ा

इस सर्वे में पता चला कि संपूर्ण जनसंख्या में सीरोप्रिविलेंस 67.6 फीसदी है। इनमें से 6-9 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में, यह 57.2 फीसदी, 10-17 वर्षों में यह 61.6 फीसदी, 18-44 वर्षों में यह 66.7 फीसदी और 45-60 वर्ष के आयु वर्ग में 77.6 फीसदी था।  

04:29 PM, 20-Jul-2021

राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 जिलों में हुआ संपन्न

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 जिलों में आयोजित किया गया। इसमें 6-17 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल थे। इस सर्वे से यह पता लगाया गया कि कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। कह सकते हैं कि कितने फीसदी लोगों में कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है। लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है।

03:44 PM, 20-Jul-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 37 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

12:40 PM, 20-Jul-2021

राज्यों, निजी अस्पतालों के पास टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ (42,15,43,730) से अधिक खुराकें मुहैया करायी गई हैं। इसके अलावा 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जा रही हैं।

10:35 AM, 20-Jul-2021

ठाणे में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 287 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5,40,964 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। जिले में संक्रमण के कारण कुल 10,920 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्युदर 2.01 प्रतिशत है।
 

08:09 AM, 20-Jul-2021

Corona Live: केरल में संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर, एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गईं पाबंदियां

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी जारी है। राहत की बात यह है कि कई दिनों बाद आज देश में संक्रमण के दैनिक मामलों और कोविड से मरने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में  30,093 मामले मिले और 374 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या 125 दिनों बाद सबसे कम है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें