ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,182 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई।
हैती में शुक्रवार को पहली बार प्रायोगिक तौर पर स्वास्थ्यकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण हुआ। हाल में संयुक्त राष्ट्र से देश को कोविड-19 रोधी टीके की 5,00,000 खुराक मिली हैं। पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (पीएएचओ) ने बताया कि देश की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में हॉस्पिटल यूनिवर्सिटी ऑफ पीस में हैती के स्वास्थ्य मंत्रालय की निगरानी में 30 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। महामारी की शुरुआत के बाद से हैती को बुधवार को टीके की खुराक मिली। हैती को ये टीके कम आय वाले देशों के लिए संयुक्त राष्ट्र की कोवैक्स पहल के तहत अमेरिका से दान स्वरूप मिले हैं।
18 से 20 जुलाई को बकरीद के दौरान भी पूर्णत: पाबंदी रखी जाएगी। यह फैसला कोरोना के मद्देनजर लिया गया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिशन शक्ति के तहत 453 करोड़ रुपये की सहायता का एलान किया।
कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 38,079 केस दर्ज किए गए। वहीं, 560 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस वक्त देश में चार लाख 24 हजार 25 केस सक्रिय हैं, जबकि रिकवरी रिेट सुधरकर 97.31 फीसदी हो गया।
केरल में सबरीमाला मंदिर को आज से पांच दिन के लिए खोल दिया गया है। अब 21 जुलाई को मंदिर के पट बंद होंगे।