फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live: केरल में कोरोना के 13550 नए मामले, 104 लोगों की मौत

Tue, 29 Jun 2021 09:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी लोगों और जानकारों को सता रहा है। अब कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट स्वास्थ्य जानकारों के लिए नया चिंता का विषय बन गया है। दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए अब कई राज्यों में लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से जिम और योग संस्थान तक खुल गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को आने की अनुमति मिल गई है। देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले सामने आ गए हैं। बीते 24 घंटे में 37,566 मामले सामने आए हैं और 907 मरीजों की जान गई। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
केरल में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:51 PM, 29-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 101 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 101 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 119 लोग स्वस्थ हो गए।

06:27 PM, 29-Jun-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13550 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,550 नए मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,283 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

04:55 PM, 29-Jun-2021

देश में डेल्टा प्लस के कुल 51 मामले

 नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में डेल्टा प्लस के कुल 51 मामले सामने आए हैं और 12 राज्य इससे प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
04:21 PM, 29-Jun-2021

27.27 करोड़ लोगों ने ली वैक्सीन की पहली खुराक

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुल 27.27 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक और 5.84 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है।  

04:18 PM, 29-Jun-2021

देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन जिलों में रोज 100 से ज्यादा नए केस आ रहे थे, जहां 4 मई के हफ्ते में ऐसे जिले 531 थे, वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गई और अब 111 जिले ही ऐसे हैं जहां रोज 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन
04:14 PM, 29-Jun-2021

कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी गिरावट हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में लगातार कमी हो रही है। उन्होंने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि देश में रिकवरी दर 96.9 फीसदी पहुंच चुकी है।

04:06 PM, 29-Jun-2021

पंजाब में 10 जुलाई तक के लिए बढ़ा प्रतिबंध

कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आने के साथ, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को 10 जुलाई तक कोरोना प्रतिबंधों को बढ़ाने का आदेश दिया, जिसमें 1 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता पर बार, पब को खोलने सहित कुछ और छूट शामिल हैं। 

03:13 PM, 29-Jun-2021

कोलकाता: फर्जी वैक्सीन मामले की जांच सीबीआई करेगी या नहीं, कल होगा फैसला

कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता में हुए फर्जी वैक्सीन के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। कल इस मामले पर सुनवाई की जाएगी।
 

02:55 PM, 29-Jun-2021

छत्तीसगढ़: कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट पर स्वास्थ्य मंत्री टीएन सिंह को बताया मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में जांजगिर-चांपा कस्बे में लोगों को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी किए गए। इन प्रमाण पत्रों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया और पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी फोटो लगी मिली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा इसे संज्ञान में लिया गया है और इस पर कार्रवाई होगी।
 

02:22 PM, 29-Jun-2021

सतर्कता बरतनी है और लापरवाही नहीं करनी है- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 33 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और आज काफी दिनों के बाद देश में कोरोना के 40,000 से कम नए मामले आए हैं। हमें पूरी सतर्कता बरतनी है,कोई भी लापरवाही नहीं करनी है। जितनी जल्दी हम वैक्सीन लेंगे और कोरोना नियमों का पालन करेंगे उतना ही हम सुरक्षित रहेंगे।
 

02:12 PM, 29-Jun-2021

कर्नाटक: आरटी पीसीआर टेस्ट की संख्या नहीं होगी कम

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हम जो अभी कर रहे हैं, उसे आगे भी जारी रखेंगे। आगे भी आरटी-पीसीआर टेस्ट भारी संख्या किए जाएंगे, हालांकि रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या को कम कर दिया जाएगा।
  कर्

01:28 PM, 29-Jun-2021

वाराणसी में सब्जी मंडी में कोरोना नियमों का उल्लंघन किया

वाराणसी की सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
 

01:12 PM, 29-Jun-2021

कोरोना: कर्नाटक-केरल की सीमा पार कर रहे लोगों की हो रही जांच

कोरोना पाबंदियों में मिली छूट के बाद लोग कर्नाटक और केरल की सीमाओं को पार कर रहे हैं। इस दौरान लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।
 

12:44 PM, 29-Jun-2021

मॉडर्ना ने कोविड-19 विरोधी टीके के लिए नियामकीय मंजूरी मांगी

सरकारी सूत्रों की माने तो ‘मॉर्डना’ ने भारत में अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए नियामकीय मंजूरी मांगी, सिपला ने टीके के आयात, विपणन संबंधी प्राधिकार के लिए आवेदन किया। भारत का औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ‘मॉर्डना’ के कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे सकता है।

12:34 PM, 29-Jun-2021

हिमाचल: डेल्टा प्लस वैरिएंट के 76 मामले दर्ज

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 76 मामले अबतक दर्ज किए जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
 

12:17 PM, 29-Jun-2021

दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, लोगों को शिथिल नहीं होना है- स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है। अभी भी देश में इसके मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे वक्त में किसी को भी शिथिल(रिलैक्स) नहीं होना है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाकर हम कोविड संक्रमण पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
 

12:02 PM, 29-Jun-2021

छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, एक करोड़ टीकों की मांग की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर जुलाई में कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ खुराकों की मांग की है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हमारे पास 9,98,810 खुराकें की हैं और ये मात्र तीन दिन के लिए उपलब्ध रहेंगी।
 

11:41 AM, 29-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेसों को वैक्सीन की 31.83 करोड़ की वैक्सीन मुहैया कराई गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 31.83 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 78 लाख से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
 

11:16 AM, 29-Jun-2021

कर्नाटक: राज्य में वैक्सीन की कमी, अगले हफ्ते दिल्ली जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि राज्य में वैक्सीन की कमी है। राज्य को वैक्सीन की सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि वो अगले हफ्ते दिल्ली आएंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे और अतिरिक्त वैक्सीने एलोकेशन की मांग करेंगे।
 

10:47 AM, 29-Jun-2021

बिहार: छह जुलाई के बाद शैक्षणिक संस्थान खोलने पर फैसला लेंगे

बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के मामले इसी तरह से कम होते गए तो आने वाले दिनों में हम छह जुलाई के बाद एक तारीख निश्चित कर अपने शैक्षणिक संस्थानों को खोलना चाहते हैं। 1-5वीं कक्षा तक के जिन छात्रों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं उनके लिए हम दूरदर्शन के जरिए कक्षाएं शुरू करेंगे।
 

10:26 AM, 29-Jun-2021

102 दिन बाद 40 हजार से कम मामले दर्ज

भारत में 102 दिनों बाद कोरोना के नए मामले 40,000 से कम रिपोर्ट हुईं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.82 फीसदी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.87 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.12 फीसदी है।
 

10:13 AM, 29-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 52,76,457 वैक्सीन लगाई गईं - स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 52,76,457 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,90,29,510 हुआ।
 

09:41 AM, 29-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 17,68,008 सैंपल टेस्ट किए गए- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,68,008 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 40,81,39,287 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

09:24 AM, 29-Jun-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 37566 नए मामले

देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले जारी हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 37,566 नए मरीज सामने आए और इसी दौरान 907 मरीजों की जान गई। बीते 24 घंटे में 56,994 मरीजों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की है।
 

08:58 AM, 29-Jun-2021

ओडिशा: बीते 24 घंटे में सामने आए 2640 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,640 नए मामले सामने आए और इस दौरान 40 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अबतक 3970 मरीजों ने कोरोना के आगे दम तोड़ दिया है।
 

08:43 AM, 29-Jun-2021

झारखंड: 24 घंटे में सामने आए 90 नए केस

झारखंड में पिछले 24 घंटों में 90 नए मामले सामने आए, 115 लोग ठीक हुए।
 

08:22 AM, 29-Jun-2021

तमिलनाडु: कोयंबटूर में ट्रांसजेंडर को अलग से लग रही वैक्सीन

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ट्रांसजेंडर के लिए अलग से कोरोना वैक्सीन की सुविधा दी गई। एक लाभार्थी ने कहा कि हर दिन 50 ट्रांसजेंडरों को वैक्सीन लगती है, हम इसके लिए प्रशासन के बहुत आभारी हैं।
 

08:02 AM, 29-Jun-2021

मध्यप्रदेश: सीएम ने भोपाल में ब्लैक फंगस की दवा के उत्पादन का उद्घाटन किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरेसिन-बी के उत्पादन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ''जब ब्लैक फंगस हुआ तब इस दवा का महत्व समझ में आया। अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है। जबलपुर में इंजेक्शन बनेगा।''
 

07:44 AM, 29-Jun-2021

दिल्ली: आजादपुर सब्जी मंडी में कोरोना नियमों का उल्लंघन

दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे। एक सब्जी विक्रेता ने बताया, "यहां काफी भीड़ होती है और जो लोग यहां आते हैं वो मास्क नहीं लगाते जिससे हमें डर लगता है। अगर सभी मास्क लगाएंगे तो सभी सुरक्षित रहेंगे।
 

07:32 AM, 29-Jun-2021

मिजोरम: 24 घंटे में सामने आए 364 नए मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 364 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,819 है जिसमें 4,432 सक्रिय मामले, 15,295 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 92 मौतें शामिल हैं।

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 364 नए मामले सामने आए और 1 की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,819 है जिसमें 4,432 सक्रिय मामले, 15,295 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 92 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/7Y3u8ovbmD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2021

07:30 AM, 29-Jun-2021

Coronavirus Live: केरल में कोरोना के 13550 नए मामले, 104 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी लोगों और जानकारों को सता रहा है। अब कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट स्वास्थ्य जानकारों के लिए नया चिंता का विषय बन गया है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में जो तबाही मची थी, उसके पीछे डेल्टा वैरिएंट ही था और डेल्टा प्लस वैरिएंट उसी का ही नया म्यूटेंट है। ऐसा माना जा रहा है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट कोरोना की तीसरी लहर के पीछे का कारण बन सकता है, हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टर ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार के आसपास ही आ रहे हैं। कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए अब कई राज्यों में लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से जिम और योग संस्थान तक खुल गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को आने की अनुमति मिल गई है। देश में अबतक कोरोना वायरस की वजह से 3.92 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें