फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 34,848 नए मामले, 960 मरीजों की मौत

Sun, 16 May 2021 12:02 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हालात बहुत बुरे किए हुए हैं। हर दिन लाखों संक्रमित मामले सामने आने के बाद देश का स्वास्थ्य सिस्टम चरमरा गया है। इधर रोजाना चार हजार के आस-पास मौत के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे कब्रिस्तान और श्मशान घाट पर बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना की स्थिति और टीकाकरण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इधर ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन हो गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:01 AM, 16-May-2021

महाराष्ट्र में 960 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गई जबकि 960 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 80,512 पर पहुंच गई।

वहीं, शनिवार को कोरोना वायरस के पंजाब में 6,867 नए मरीज, कर्नाटक में 41664, जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के 1450 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,295 तक पहुंच गई जबकि शहर में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,164 हो गई। महाराष्ट्र में शनिवार को 2,37,264 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 3,08,39,404 नमूनों की जांच की गई है।

10:37 PM, 15-May-2021

ऑक्सीजन सिलिंडर के आयात को जल्द मंजूरी देने के नियमों में ढील

केंद्र सरकार ने चिकित्सकीय उपयोग के ऑक्सीजन सिलिंडर और दाब वाले टैंक के आयात को जल्द मंजूरी देने के उद्देश्य से नियमों में ढील देने का निर्णय किया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय गैस सिलेंडर नियम, 2016 कानून के तहत लिया गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार यह निर्णय अगले छह महीने या उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआइआइटी) के अगले आदेश तक जारी रहेगा। सरकार द्वारा यह निर्णय लेने के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर और कंटेनरों की खेप आयात करने से पहले पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) का प्रमाणन अनिवार्य नहीं होगा।

10:04 PM, 15-May-2021

देश में  कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18 करोड़ से अधिक पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,21,99,668 हो गया है। 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 5,58,477 लाभार्थियों को आज COVID वैक्सीन की पहली डोज़ मिली। कुल मिलाकर 32 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में इस आयु वर्ग के लोगों को 48,21,550 डोज़ लगाई गई हैं।

विज्ञापन
09:50 PM, 15-May-2021

असम सरकार ने लॉकडाउन को लेकर जारी किए नए दिशानिर्देश

असम सरकार ने शहरी क्षेत्रों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान 16 मई से अगले आदेश तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे तक बंद रहेंगे। सभी दिशानिर्देश 16 मई की सुबह 5 बजे से प्रभावी होगें। 

 

08:50 PM, 15-May-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,061 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,061 नए मामले सामने आए हैं और 95 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 15,076 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
08:46 PM, 15-May-2021

केरल के चार शहरों में सख्त प्रतिबंध: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

केरल के तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में रविवार आधी रात से सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। इन शहर में ट्रिपल लॉकडाउन लागू होगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इसकी जानकारी दी है।
 

08:42 PM, 15-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,848 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,848 मामले सामने आए हैं और 960 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 59,073 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

08:38 PM, 15-May-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7571 नए मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7571 नए मामले सामने आए हैं और 72 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11973 लोग स्वस्थ भी हुए।


 

08:25 PM, 15-May-2021

तमिलनाडु में कोरोना के 33658 नए मामले, 303 लोगों की मौत

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,658 नए मामले सामने आए हैं और 303 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 20,905 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

07:52 PM, 15-May-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 41,664 नए मामले

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 41,664 नए मामले सामने आए हैं और 349 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 34,425 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

07:39 PM, 15-May-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में 1447 नए मामले

मुंबई से लगातार राहत की खबर आ रही है। शहर मेंं बीते 24 घंटे में 1447 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2333 लोग स्वस्थ भी हो गए।

07:06 PM, 15-May-2021

कोरोना महामारी के दौरान लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान किसी को भी सेवा/लाभ पाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। यानी कि अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं भी है तो आपको लाभ या सेवा से वंचित नहीं किया जाएगा।

 

06:32 PM, 15-May-2021

त्रिपुरा में भीड़ ने किया थाने पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

त्रिपुरा के धलाई जिले में भीड़ ने गंगानगर थाने पर हमला कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने थाने पर पथराव किया और पुलिसकर्मियों पर डंडों से हमला किया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हमलवार प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के साथ कथित रूप से संबंध रखने के लिये तीन लोगों को गिरफ्तार किये जाने से नाराज थे और उन्हें रिहा करने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भीड़ ने तीन पुलिस वाहनों के साथ तोड़फोड़ की और पुलिकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिये आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

06:27 PM, 15-May-2021

देश में बीते 24 घंटे में ज्यादा लोग ठीक हुए : डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इस समय देश में 36,73,802 कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन संतोष की बात यह है कि इससे ज्यादा 3,53,299 लोग  ठीक हुए हैं।

06:21 PM, 15-May-2021

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में होगा ब्लैक फंगस का इलाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और रीवा के 5 मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) के इलाज के लिए विशेष वार्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

 

06:02 PM, 15-May-2021

हिमाचल में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को 26 मई सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।  

 

05:17 PM, 15-May-2021

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की जरूरत

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने देश में कोरोना संकट को लेकर शनिवार को एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि कोरोना एक आपदा है जो कि मानवता के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व के सामने अपना उदाहरण रखना है, सारे भारत को एक समूह के नाते सारे भेद भूलकर सभी को एक टीम की तरह काम करना है।

05:03 PM, 15-May-2021

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1598 नए मामले

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1598 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1774 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

04:51 PM, 15-May-2021

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को लिखा पत्र

कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पत्र लिखकर विधायक क्षेत्र विकास कोष का उपयोग करके कोरोना के टीके खरीदने और लोगों को देने की मांग उठाई है। बता दें कि बीते शुक्रवार को कांग्रेस ने टीके खरीदने के लिए 100 करोड़ रुपये जमा करने की घोषणा की थी।

04:08 PM, 15-May-2021

बंगाल में जून में नहीं होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून में नहीं होंगी, संशोधित कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

03:56 PM, 15-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6430 नए मामले

दिल्ली में तेजी से मामले घटने लगे हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6430 नए मामले सामने आए हैं और 337 लोगों की मौत हो गई है। 

 

03:49 PM, 15-May-2021

देश में संक्रमण दर घटी

 स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 1 सप्ताह में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पॉजिटिविटी रेट कम हुई है। देशभर में पॉजिटिविटी रेट जो 21.9 फीसदी थी, वो अब 19.8 फीसदी रह गई।

03:47 PM, 15-May-2021

24 राज्य ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 10 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट 3 राज्यों में है।   

03:44 PM, 15-May-2021

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में सक्रिय मामले में कमी

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में कमी आई है। तमिलनाडु में पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

03:39 PM, 15-May-2021

11 राज्यों में एक लाख से अधिक सक्रिय मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।

03:35 PM, 15-May-2021

देश के 10 राज्यों में 75 फीसदी मामले

देश में कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। अब रिकवरी रेट 83.83 फीसदी है। 75 फीसदी मामले 10 राज्यों से आ रहे हैं और कुल सक्रिय मामलों का 80 फीसदी सिर्फ 12 राज्यों में है।

03:12 PM, 15-May-2021

पीएम मोदी की समीक्षा बैठक खत्म, वेंटिलेटर के इस्तेमाल ना होन पर जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना की स्थिति और टीकाकरण अभियान को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने वेंटिलेटर के इस्तेमाल ना होने वाली खबरों पर नाराजगी जताई और राज्यों को निर्देश दिया कि कोरोना से संबंधित आंकड़ें ना छुपाएं। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
 

03:00 PM, 15-May-2021

दिल्ली: पिछले 24 घंटे में सामने आए 6430 मामले

दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 6430 दैनिक मामले ही सामने आए जबकि 11,592 मरीज इस वायरस से ठीक हुए और 337 मरीजो ने अपनी जान गंवाई। 
 

02:23 PM, 15-May-2021

सीएम तीरथ सिंह रावत ने चमोली में जिला अस्पताल और वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज चमोली का दौरा किया और गोपेश्वर के जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं सीएम ने दो दिन ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं गोपेश्वर के पीजी कॉलेज में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का भी जायजा लिया।
 

01:56 PM, 15-May-2021

चेन्नई: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भीड़

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दी। ये लोग कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेने के लाइन में खड़े हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि मेरा पूरा परिवार अस्पताल में है, और मैं 10 दिन से रेमडेसिविर के लिए चक्कर लगा रही हूं लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है।
 

01:22 PM, 15-May-2021

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्रों को दी जाएगी नौकरी

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के कमिश्नर का कहना है कि चेन्नई में मौजूदा समय में 35,000-37,000 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 60-70 फीसदी होम आइसोलेशन में हैं। उनकी देखभाल के लिए हम एमबीबीएस अंतिम वर्ष के 300 छात्रों को नौकरी देंगे। 

01:07 PM, 15-May-2021

वैक्सीन के लिए पैनिक करना ठीक नहीं - डॉ. नरेश त्रेहन

मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहन ने बताया कि आज वैक्सीन के लिए पैनिक करना उचित नहीं है। मेरा विचार है कि जहां कोरोना के हॉटस्पॉट हैं वहां 6 हफ्ते में वैक्सीन लगनी चाहिए लेकिन जहां केस कम हो रहे है वहां डोज के बीच का समय बढ़ाया जा सकता है।
 

12:59 PM, 15-May-2021

बंगाल: 16-30 मई तक राज्य में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते एक बड़ा फैसला लिया है। बंगाल में 16 मई से 30 मई तक राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया गया है।

12:34 PM, 15-May-2021

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 31 मई सुबह छह बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। कुछ शर्तो के साथ ये लॉकडाउन लगाया गया है।
 

12:21 PM, 15-May-2021

दिल्ली में खोले जाएंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि राज्य में पॉजिटिविटी दर 11 फीसदी तक आ गई है। दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक खोले जा रहे हैं, जो घरों में रह रहे कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आपूर्ति करेंगे। हर जिले में 200 कंसंट्रेटर बैंक खोले जाएंगे।
 

11:42 AM, 15-May-2021

उत्तराखंड: राज्य में अबतक 2000 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित

उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि राज्य में अबतक 2000 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 300 पुलिसकर्मी देहरादून से हैं, जबकि 235 जवान उधम सिंह नगर और 222 हरिद्वार जिले से हैं।
 

11:26 AM, 15-May-2021

ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई का निधन हो गया है। शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना की वजह से ममता बनर्जी के छोटे भाई का निधन हो गया है।
 

11:07 AM, 15-May-2021

पंजाब: लुधियाना की सब्जी मंडी में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे लोग

पंजाब के लुधियाना में लुसब्जी मंडी में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दिए। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने कहा, "40 लाख लोगों को यहां से सब्जी जाएगी तो थोड़ी भीड़ तो होगी।
 

10:39 AM, 15-May-2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इन राज्यों के मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज कुछ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में कोविड की स्थिति और वैक्सीनेशन की रफ्तार को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। 
 

10:19 AM, 15-May-2021

दिल्ली कैंट में भारतीय सेना ने लगाए ऑक्सीजन प्लांट

आयरलैंड से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के आने के कुछ घंटो बाद ही सेना के इंजीनियर कर्मचारियों ने इसे इंस्टॉल कर दिया और इस्तेमाल के लिए तैयार कर दिया। ये प्लांट दिल्ली कैंट में लगाए गए हैं और ये एक समय पर 50 बेड को ऑक्सीजन दे सकते हैं।
 

10:05 AM, 15-May-2021

वॉलमार्ट ने किया बड़ा एलान, टीके की दोनों खुराक लेने वालों को मास्क लगाना जरूरी नहीं

अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने एलान किया है कि जो लोग कोरोना वायरस की दोनों खुराक ले चुके हैं, उनके लिए वॉलमार्ट की दुकानों या स्टोर में मास्क लगाना जरूरी नहीं होगा। कंपनी ने अपने स्टोर में काम करने वाले लोगों के लिए भी यही घोषणा की है। 

10:01 AM, 15-May-2021

कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना की स्थिति और टीकाकरण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी ये बैठक करेंगे।
 

09:42 AM, 15-May-2021

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 3.23 लाख मामले, 3890 मौतें

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.23 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 3,890 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा 3,53,299 लोग इस वायरस को हराकर अपने घर वापस लौटे हैं। अबतक देश में 2.66 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
 

09:27 AM, 15-May-2021

भारतीय वायु सेना के विमान मदद में जुटे

भारतीय वायुसेना का एक विमान आईएल-76 ने मुंबई से कुवैत के लिए उड़ान भरी। विमान में तीन खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर शामिल थे और भरने के लिए कुवैत ले जाए गए। वहीं दो सी-130 में 410 ऑक्सीजन सिलिंडर लाए गए। ये सिलिंडर बैंकॉक से हिंडन एयरबेस आए।
 

09:07 AM, 15-May-2021

बीते 24 घंटे में 16,93,093 लोगों का हुआ टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 16,93,093 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है और अबतक 31,30,17,193 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

08:52 AM, 15-May-2021

अगले हफ्ते से मिलने लगेगी कोरोना की दवा 2डीजी

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओर) की ओर से विकसित की गई कोरोना की दवा 2डीजी अगले हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होने लगेगी। इस दवा की 10,000 खुराकें अगले सप्ताह से मिलने लगेंगी। ये दवा कोरोना मरीजों के लिए गेम चेंजर मानी जा रही है।

08:36 AM, 15-May-2021

जम्मू: प्रशासन घर-घर जाकर कोविड के प्रति कर रहा जागरुक

जम्मू प्रशासन ने घर-घर जाकर कोविड के प्रति जागरुकता फैलाने का काम शुरू कर दिया है। हर जिले में कोविड हेल्पलाइन और कोविड अस्पतालों की जानकारी दी जा रही है। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में होने वाली मौत चिंता का विषय है और कोरोना की चेन तोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है।
 

08:26 AM, 15-May-2021

सुप्रीम कोर्ट में पीएम केयर फंड से संबंधित एक याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें पीएम केयर फंड को कोरोना वैक्सीन के लिए इस्तेमाल करने की मांग की गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन इंस्टॉल करने और दूसरे जरूरी कार्यों में पीएम केयर फंड की राशि को इस्तेमाल करने की मांग की गई है।
 

08:16 AM, 15-May-2021

लद्दाख: बीते 24 घंटे में सामने आए 240 नए मामले

शुक्रवार को लद्दाख में कोरोना वायरस के 240 नए मामले सामने आए। वहीं इसी अवधि के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 231 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए। 
 

07:43 AM, 15-May-2021

कजाकिस्तान से भारत आए मास्क और वेंटिलेटर

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विदेशों से आने वाली मदद जारी है। इसी सिलसिले में आज कजाकिस्तान से 7.5 लाख मास्क और 105 वेंटिलेटर भारत पहुंचे। इसके अलावा कई मेडिकल उपकरण भी भारत पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।
 

07:28 AM, 15-May-2021

Corona Live : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 34,848 नए मामले, 960 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस का कोहराम लगातार जारी है और इस बीच सरकार कोरोना के एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन को और तेज करने में जुटी है। अगले हफ्ते से देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड के अलावा रूसी टीका स्पूतनिक-वी भी बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। हैदराबाद में शुक्रवार को एक शख्स को स्पूतनिक-वी की पहली खुराक दी गई। इसके अलावा कोरोना संकट के बीच देश में विदेशों से आने वाली मदद जारी है। इस सिलसिले में कजाकिस्तान से 105 वेंटिलेटर और साढ़े सात लाख मास्क भारत पहुंचे हैं। बता दें कि देश में महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक 2.62 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीसरी लहर की चेतावनी ने पहली ही चिंता और बढ़ा दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें