पश्चिम बंगाल में आज 18,213 नए कोविड मामले और 18 मौतें दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 51,384 है।
अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, गांधीनगर, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, आणंद, नडियाद में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। राजनीतिक/सामाजिक कार्यक्रम, शादियों में खुले में अधिकतम 400 लोगों और बंद स्थानों में 50% क्षमता की अनुमति होगी। गुजरात सीएमओ के मुताबिक, दुकानें, स्पा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और रेस्तरां 75% क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले करेंगे। सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, पुस्तकालय आदि को 50% क्षमता के साथ अनुमति होगी। शैक्षणिक संस्थान 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,981 नए मामले सामने आए, 984 मरीज़ ठीक हुए और 8 मरीज़ों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले 30,817 हैं।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 4228 नए मामले सामने आए हैं और 119 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 12327 है। अब तक कुल 16,88,224 रिकवरी हुई हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।
केरल में शुक्रवार को 5,296 नए कोविड मामले सामने आए। संक्रमित लोगों में से 35 की मौत और 2,404 रिकवरी भी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 27,859 हैं। मरने वालों का आंकड़ा 49,305 है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 8449 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इस दौरान 505 लोग कोरोना से ठीक हुए और चार मौतें भी दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामले 30,113 हैं।
केरल के ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 305 पहुंच गई है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट के 25 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
कोरोना के खतरे के बीच भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार लगातार बढ़ाई जा रही है। इस बीच देश में कोरोना वैक्सीन की 1.5 अरब डोज लगाई जा चुकी हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में ही भारत 150 करोड़ (1.5 बिलियन) वैक्सीन डोज का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर रहा है। 150 करोड़ वैक्सीन डोज वो भी एक साल से कम समय में। भारत के लिए ये 130 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य का प्रतीक है।
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट कर लें।
मुंबई में कोरोना के बेकाबू होते हालात के बीच मेयर किशोरी पेडनेकर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सप्ताहिक कर्फ्यू की कोई तैयारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अहम मीटिंग होनी है। इसमें कोरोना के हालात की समीक्षा की जाएगी।
मिजोरम में कोरोना वायरस के 579 नए मामले सामने आए और राहत की बात यह रही कि कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।
कुल मामले: 1,43,772
सक्रिय मामले: 3,018
कुल डिस्चार्ज: 1,40,200
कुल मौतें: 554