फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Lockdown Live: दिल्ली में कोरोना का कोहराम, पिछले 24 घंटे में 26169 मामले, 306 लोगों की मौत

Fri, 23 Apr 2021 01:15 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना का संक्रमण बुरी तरह से फैला हुआ है। हर दिन लाखों लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 3.15 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया में अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। दैनिक मामलों के आधार पर भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं देश में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर और आईसीयू बिस्तरों की कमी लगातार जारी है। इधर कोरोना वायरस की चपेट में कई राजनेता भी आ चुके हैं। सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर कोरोना की स्थिति को सही से ना संभालने का आरोप लगाया है। कोरोना से संबंधित हर अपडेट को यहां पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:13 AM, 23-Apr-2021

महाराष्ट्र के लिए ऑक्सीजन के टैंकर रवाना

रोल ऑन रोल ऑफ (RORO) के तरहत आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए ऑक्सीजन के 7 टैंकर रवाना हुए। 

12:26 AM, 23-Apr-2021

झारखंड सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगाएगी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य सरकार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका निशुल्क लगाएगी। सोरेन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘झारखंड राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के राज्यवासियों को कोरोना वैक्सीन राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क लगाई जायेगी।’’ सोरेन ने अपने संदेश में आगे कहा कि इस विकट संक्रमण में लोगों की मदद के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। मुझे विश्वास है सभी के सहयोग से हम कोरोना को फिर मात देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से राज्य में कोरोना हारेगा और झारखंड जीतेगा।

12:05 AM, 23-Apr-2021

मध्यप्रदेश में 12,384 मामले सामने आए, 75 की मौत

पिछले 24 घंटे में मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 12,384 मामले सामने आए। 75 लोगों की मौत हुई। 

विज्ञापन
10:42 PM, 22-Apr-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,169 नए मामले

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 26,169 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 19,609 लोग डिस्चार्ज भी हुए। 

 

09:34 PM, 22-Apr-2021

भारतीय सेना दिल्ली कैंट स्थित अस्पताल में 400 और बेड जोड़ेगी

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए भारतीय सेना ने दिल्ली कैंट स्थित अस्पताल में 400 और बेड जोड़ने का फैसला किया है। वहीं सेवारत कर्मियों के लिए 250 बिस्तर वाली कोविड सुविधा देखभाल सुविधा केंद्र बनाई है।

बंगाल में कोरोना संक्रमण के 11,948 नए मामले
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक 11,948 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,904 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
09:08 PM, 22-Apr-2021

कर्नाटक सरकार वैक्सीन की 1 करोड़ खुराक खरीदेगी

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ खुराक खरीदेगी जिसपर लगभग 400 रुपये खर्च आने वाले हैं।

08:57 PM, 22-Apr-2021

फाइजर ने भारत सरकार को लाभ छोड़ कर कोविड टीका देने की पेशकश की

दवा बनाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिये अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।

08:28 PM, 22-Apr-2021

कोरोना की दूसरी लहर दिल्ली पुलिस पर भारी

कोरोना की दूसरी लहर दिल्ली पुलिस पर भी भारी पड़ रही है। इस लहर ने 1500 कर्मी को अपने चपेट में ले लिया है।

08:17 PM, 22-Apr-2021

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 67013 मामले, 568 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में यहां 67013 नए मामले सामने आए हैं और 568 की मौत हो गई है। इस दौरान 62,298 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:02 PM, 22-Apr-2021

सीरम इंस्टीट्यूट से खरीद जारी रहेगी: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को वैक्सीन खरीद को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मंत्रालय के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने 25 मई तक अपने सभी उत्पादन का अनुबंध कर लिया है और इस तिथि तक केंद्र और राज्य सरकार वैक्सीन की खरीद नहीं कर पाएंगे। यह रिपोर्ट गलत तथ्यों पर आधारित हैं और बिना किसी आधार के हैं। 

07:42 PM, 22-Apr-2021

बंगाल में पांच मई के बाद मुफ्त में लगाएंगे टीका: ममता

छठे चरण के समाप्त होने के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि पांच मई के बाद बंगाल में मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी।

07:27 PM, 22-Apr-2021

अमीरात एयरलाइन ने भारत और दुबई के बीच सभी उड़ानों पर लगाई रोक

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अमीरात एयरलाइन ने भारत और दुबई के बीच अपनी सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। यह रोक 25 अप्रैल से 10 दिनों के लिए लगाई गई है।

06:53 PM, 22-Apr-2021

देश में कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रवार को महाबैठक

देश में कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी की कल यानी शुक्रवार को महाबैठक बैठक होने वाली है। इसके तहत वे सुबह 9 बजे एक आंतरिक बैठक करेंगे फिर इसके बाद 10 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे वे अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे। 

06:19 PM, 22-Apr-2021

कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर, देखें वीडियो

06:09 PM, 22-Apr-2021

ऑक्सीजन रिसाव की घटना पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की घटना के बारे में संज्ञान लिया है जिसमें 24 कोरोनो मरीजों की मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से 4 मई तक रिपोर्ट मांगी है।

गोवा सरकार मुफ्त में लगाएगी वैक्सीन
देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। ऐसे में गोवा सरकार अपने राज्य में 18 से 45 वर्ष की आयु के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाएगी।

05:36 PM, 22-Apr-2021

पीएम मोदी ने टाली शुक्रवार की बंगाल की रैली

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को होने वाली बंगाल की रैली टाल दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वे उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और इसलिए उन्होंने बंगाल की रैली स्थगित कर दी है।

05:16 PM, 22-Apr-2021

सीरम के सीईओ अदार पूनावाला डकैत हैं : गोरखपुर के भाजपा विधायक

वैक्सीन की कीमत को लेकर गोरखपुर बीजेपी विधायक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला की तुलना 'डकैत' से की और सरकार से कहा कि महामारी रोग अधिनियम के तहत  कंपनी को अधिग्रहित करें।
 

05:04 PM, 22-Apr-2021

पाकिस्तान से बैसाखी मनाकर लौटने वाले कुछ लोग कोरोना संक्रमित

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रमुख बीबी जागीर कौर ने बताया कि पाकिस्तान से बैसाखी मनाकर लौटने वाले कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गएं हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। 

04:59 PM, 22-Apr-2021

यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,379 नए मामले 

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 34,379 नए मामले सामने आए हैं। 16,514 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,59,810 हैं। अब तक कुल 10,541 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 1,96,889 सैंपल की जांच की गई।

04:48 PM, 22-Apr-2021

वैक्सीन की कीमत को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल का पीएम मोदी को पत्र

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को पत्र लिखते हुए कहा कि सीरम की तुलना में भारत बायोटेक कम दरों पर वैक्सीन की आपूर्ति करे।

04:40 PM, 22-Apr-2021

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताए कोरोना रोकने के तरीके

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना रोकने के दो तरीके हैं। एक लॉकडाउन है, जिसे हम लगाना नहीं चाहते। दूसरा है कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना। वह हम करना चाहते हैं। हमने कल से सभी दुकानों को शाम 6 बजे से बंद करने का निर्णय लिया है। गैर ज़रूरी कार्यक्रमों को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। 

04:10 PM, 22-Apr-2021

बहुत तेजी से काम करने की जरूरत है: पीएम मोदी

ऑक्सीजन की किल्लत पर पीएम मोदी ने गुरुवार को एक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को बहुत तेजी से काम करने की जरूरत है। कंपनियां अस्पतालों को ऑक्सीजन देने में देरी न करें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री को सूचित किया गया है कि अधिकारी लगातार राज्यों के साथ संपर्क में हैं और ऑक्सीजन की मांग पर ध्यान दे रहे हैं। पीएमओ ने कहा कि 20 राज्यों से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की वर्तमान मांग   6,785 मीट्रिक टन प्रति दिन हो रही है लेकिन भारत सरकार ने 21 अप्रैल से इन राज्यों को 6,822 मीट्रिक टन प्रति दिन आवंटित किया है। पीएमओ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, निजी और सार्वजनिक इस्पात संयंत्रों, उद्योगों और ऑक्सीजन निर्माताओं के योगदान के साथ-साथ गैर-आवश्यक उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध के माध्यम से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता में 3,300 मीट्रिक टन प्रति दिन की वृद्धि हुई है।

पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट के लिए जिम्मेदारी तय करने को कहा है। पीएम ने ऑक्सीजन का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने के तरीके तलाशने को कहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए क्रायोजेनिक टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाने के उपाय, उनका आयात, एयरलिफ्टिंग और विनिर्माण पर ध्यान देने को कहा है।

03:41 PM, 22-Apr-2021

सरकार चाह ले तो कुछ भी संभव है

ऑक्सीजन की किल्लत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह अपने आदेश को सख्ती से लागू करे।  कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार चाह ले तो वह स्वर्ग और धरती का मेल करवा सकती है, इसलिए अभी हर समस्या को गंभीरता से लें और उसका निदान करें।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई का दिया आदेश, गंभीर मरीजों को मिलेगी 'नई जिंदगी'
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है। कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का आदेश दिया है। बता दें कि देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर खौफनाक होती जा रही है। बीते 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं भी गड़बड़ाने लगी है। कई राज्यों ने केंद्र से ऑक्सीजन की मांग की थी, इसी को देखते हुए पिछले दिनों  इम्पावर्ड ग्रुप 2 ने ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा मांग वाले 12 राज्यों की मैपिंग की थी। जिसके बाद गुरुवार को गृह मंत्रालय की ओर से ऑक्सीजन सप्लाई करने का आदेश दिया गया है।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों के बीच चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वे परिवहन निगमों को ऑक्सीजन परिवहन में शामिल वाहनों की मुक्त अंतरराज्यीय आवाजाही की इजाजत का आदेश दें। बयान के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादकों पर कोई पाबंदी नहीं है, आपूर्तिकर्ता जिस राज्य में स्थित हैं सिर्फ वहीं के अस्पतालों को जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का हर प्रयास कर रही है, ताकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत किसी भी राज्य के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी न हो।

 

02:59 PM, 22-Apr-2021

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर लगी अस्थायी रोक

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी कि स्थिति पर लगातार निगरानी की हुई है और एक बार स्थिति सुधरने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। 
 

02:41 PM, 22-Apr-2021

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन संकट के पीछे हरियाणा-यूपी को बताया जिम्मेदार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य में ऑक्सीजन संकट को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन संकट के पीछे का मुख्य कारण हरियाणा-यूपी द्वारा ऑक्सीजन के लिए जंगल राज है। हम उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये चुनौतीपूर्ण है।
 

02:32 PM, 22-Apr-2021

उदयपुर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे एक डॉक्टर और एक एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

उदयपुर में पुलिस ने निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और एमबीबीएस के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे थे।
 

02:29 PM, 22-Apr-2021

भोपाल: निर्वाण अस्पताल में एक घंटे की ही ऑक्सीजन बची

मध्यप्रदेश के भोपाल में निर्वाण अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की खबर आई है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि हम पिछले तीन दिनों से ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहे हैं। हमारे यहां बस एक घंटे ही ऑक्सीजन की उपलब्थता है, इसलिए हम हमारे मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेज रहे हैं। 
 

02:25 PM, 22-Apr-2021

ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

ऑक्सीजन की कमी और तत्काल मांग को लेकर दिल्ली के सरोज अस्पताल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरोज अस्पताल ने हाईकोर्ट से गंभीर रूप से कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की मांग की है। दिल्ली हाईकोर्ट दोपहर तीन बजे इसकी सुनवाई करेगा। 
 

02:02 PM, 22-Apr-2021

कोरोना के बढ़ते मामले पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश में फैलते कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बीच योगी सरकार की सबसे बड़ी हार शासन में रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने कोई योजना नहीं तैयार की और ना ही महामारी को लकर दूरदृष्टि रखी। यूपी सरकार की कोविड-19 की निरंकुशता, राज्य के प्रति उनके निरंकुश रवैये को प्रतिबिंब करती है।
 

01:45 PM, 22-Apr-2021

नासिक हादसे में अज्ञात लोगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A के तहत मामला दर्ज

नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में हुए ऑक्सीजन लीक हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर नासिक के पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। भद्रकाली पुलिस स्टेशन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
 

01:30 PM, 22-Apr-2021

ऑक्सीजन की आपूर्ति और आवश्यक दवाओं की कमी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि आज देश में ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन की आपूर्ति और जरूरी दवाओं के मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कहा कि इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। 
 

01:01 PM, 22-Apr-2021

बिहार: मुजफ्फरपुर के मुक्ति धाम में बढ़ी शवों की संख्या

बिहार के मुजफ्फरपुर के मुक्ति धाम में काम करने वाले अशोक कुमार ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में अंतिम संस्कार के लिए 18-25 शव आए, जिसमें से 10-12 शव कोरोना के मरीज थे। शवों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यहां लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। 
 

12:56 PM, 22-Apr-2021

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन की कमी, केंद्र ने बढ़ाई सप्लाई - केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की समस्या चल रही है। केंद्र ने सभी राज्यों के लिए ऑक्सीजन कोटा तय कर दिया है। केंद्र ने दिल्ली को ऑक्सीजन की मात्रा 378 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 480 टन कर दी है। दिल्ली को और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी। 
 

12:52 PM, 22-Apr-2021

सरोज अस्पताल में एक घंटे की ही ऑक्सीजन बची- अस्पताल प्रशासन

दिल्ली के सरोज अस्पताल के पीके भारद्वाज ने जानकारी दी कि अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी है। पिछले पांच-छह दिनों से अस्पताल में यही स्थिति बनी हुई है। ऑक्सीजन सप्लायर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मौजूदा समय में हमारे पास मात्र एक घंटे की ऑक्सीजन ही बची है।
 

12:19 PM, 22-Apr-2021

दिल्ली में ऑक्सीजन और आईसीयू बिस्तरों की कमी - सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी कि दिल्ली के अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की कमी है। हमने केंद्र से अपील की है, उम्मीद है कि 700-800 बिस्तरों की मदद मिले। हमने दिल्ली में केंद्रीय अस्पतालों के 7,000 बिस्तरों की मांग की थी लेकिन हमें 2,000 ही मिले। वहीं दिल्ली में तीन दिन से ऑक्सीजन की भी कमी देखी जा रही है। कल केंद्र ने आवंटन बढ़ाया है।
 

11:59 AM, 22-Apr-2021

केंद्र की ओर से अगले दस दिन के लिए मात्र 26,000 रेमडेसिविर - महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र को हर दिन 50 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत है लेकिन केंद्र की ओर से हमें अगले दस दिन के लिए मात्र 26 हजार इंजेक्शन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि महाराष्ट्र राज्य को और ज्यादा इंजेक्शन मुहैया कराए जाएं।
 

11:49 AM, 22-Apr-2021

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। बंगलूरू के अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि इलाज के बाद अब मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आज शाम चार बजे मैंने कैबिनेट बैठक बुलाई है।
 

11:27 AM, 22-Apr-2021

तेलंगाना: बीते 24 घंटे में सामने आए 5,567 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना के दैनिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 21 अप्रैल को तेलंगाना में 5,567 नए मामले सामने आए। वहीं इसी दौरान 2,251 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने-अपने घर लौटे और 23 मरीजों ने इस वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। 
 

11:18 AM, 22-Apr-2021

धरने पर बैठे कई किसानों ने लगवाई वैक्सीन - राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ज्यादातर किसान अपने घर पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्या कोरोना यहां से फैल रहा है। हम यहां पांच महीनों से रह रहे हैं, अब ये हमारा घर बन गया है। धरने पर बैठे कई किसानों ने वैक्सीन ले ली है लेकिन दूसरी डोज के लिए अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने अधिकारियों से यहां कैंप बनाने की बात कही है।
 

10:45 AM, 22-Apr-2021

हरियाणा: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की किसानों के साथ बैठक, टेस्टिंग और टीकाकरण पर होगी चर्चा

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज शाम को किसानों के साथ राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बैठक करेंगे। हरियाणा की सीमा पर धरने पर बैठे किसानों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें किसानों की कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा होगी। किसान नेताओं की सहमति के बाद स्वास्थ्य विभाग अपना काम करना शुरू कर देगा।
 

10:39 AM, 22-Apr-2021

एम्स में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ी

कोविड 19 टास्क फोर्स के चेयरपर्सन ने जानकारी दी कि एम्स में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने और कोविड से संबंधित कई सुविधाओं के खुलने पर यहां ज्यादा लोगों की जरूरत महसूस होने लगी है। इसलिए एम्स प्रशासन ने अनुरोध है कि कोविड प्रबंधन के लिए अपने निवासियों के 80 फीसदी और अपने फैकल्टी सदस्यों के 80 फीसदी संख्या को मदद के तौर पर दिया जाए।
 

10:02 AM, 22-Apr-2021

हरियाणा: जिंद के सरकारी अस्पताल के एक वैक्सीनेशन सेंटर से 1,710 खुराकें चोरी हुईं

हरियाणा के जिंद में सरकारी अस्पताल में लगे पीपीसी वैक्सीनेशन केंद्र से कोरोना वैक्सनी की 1,710 खुराकें चोरी हो गईं। इनमें से 1270 खुराक कोविशील्ड की और 440 खुराकें कोवैक्सीन की हैं। 
 

09:56 AM, 22-Apr-2021

कोरोना: एक दिन में सामने आए 3.15 लाख मरीज, तोड़े सारे रिकॉर्ड

देश में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों ने दुनिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 3.15 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं 2,104 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आदगे दम तोड़ा है। मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की बात करें तो इसका आंकड़ा 22,91,428 हो गया है।
 

09:32 AM, 22-Apr-2021

दिल्ली के चन्नन देवी अस्पताल को हर दिन 21 ऑक्सीजन सिलिंडर के दो बैच मिलते

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। दिल्ली के चन्नन देवी अस्पताल के आईसीयू के हेड डॉ. एसी शुक्ला ने बताया कि उन्हें हर दिन 21 ऑक्सीजन सिलिंडर के दो बैच मिलते हैं। हमारे अस्पताल में कोरोना से संक्रमित 200 मरीज हैं और ऑक्सीजन की खपत की मात्रा काफी ज्यादा है। 
 

09:20 AM, 22-Apr-2021

बीते 24 घंटे में 16,51,711 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 16,51,711 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। आईसीएमआर ने बताया कि 21 अप्रैल 2021 तक 27,27,05,103 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।
 

09:17 AM, 22-Apr-2021

झारखंड: 29 अप्रैल तक राज्य में लगा लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। हालांकि इस लॉकडाउन में लोगों को कुछ छूट भी दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन भक्तों को मंदिर में दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। 
 

09:15 AM, 22-Apr-2021

विशाखापत्तनम पहुंची 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस'

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन पर सवार टैंकरों में 100 टन से भी ज्यादा एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) है। 
 

08:54 AM, 22-Apr-2021

सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी की कोविड-19 से मौत

कोरोना का कहर इतना खतरनाक है कि राजनेता भी इससे खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। सीपीआई(एम) सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचूरी की कोविड संक्रमण की चपेट में आकर मौत हो गई। सीताराम येचुरी ने अपने ट्विटर हैडल से इस बात की जानकारी दी।
 

08:53 AM, 22-Apr-2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके वालिया की कोरोना से मौत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व दिल्ली मंत्री एके वालिया की कोरोना की वजह से मौत हो गई। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एके वालिया ने कोरोना के आगे हार मानी और अपना दम तोड़ दिया।
 

08:29 AM, 22-Apr-2021

Live: दिल्ली में कोरोना का कोहराम, पिछले 24 घंटे में 26169 मामले, 306 लोगों की मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है और हर दिन लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। यही नहीं जानकारों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस की ट्रिपल म्यूटेंट भी देखा गया है। बीते 24 घंटे में सामने आए मामलों ने दुनिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.15 लाख मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक दुनिया में कोरोना के दैनिक मामलों का यह सर्वोच्च आंकड़ा है। भारत ने दैनिक मामलों की तुलना में अमेरिका को भी पछाड़ दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें