07:20 AM, 31-Jan-2022
Covid 19 Omicron Live : कोरोना होता जा रहा खतरनाक, एक ही दिन में 959 लोगों की मौत, 2.09 लाख लोग हुए संक्रमित
देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। महामारी की मौजूदा स्थिति देखी जाए तो अब भी रोजाना दो लाख से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस सप्ताह के आंकड़े देखें तो कुछ राहत देखने को मिली है, क्योंकि कोरोना मरीजों की संख्या में 19 फीसदी तक की कमी देखी गई है लेकिन मृतकों के आंकड़ों में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है। 24-30 जनवरी के आंकड़े देखें तो इस दौरान कुल 17.5 लाख मरीज संक्रमित हुए हैं और 3770 की मौत हुई जबकि इससे पिछले सप्ताह(17-23 जनवरी) को देखें तो इस दौरान 21.7 लाख मामले सामने आए और 2680 लोगों की मौत हुई।