फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus LIVE: आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1843 नए मामले, 12 लोगों की मौत

Thu, 22 Jul 2021 07:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 507 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 42,123 नए कोरोना मरीज मिले और 3998 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां फिर से सख्ती बढ़ा दी है और तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
 
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:23 PM, 22-Jul-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12818 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12818 नए मामले सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हो गई। 


 

05:53 PM, 22-Jul-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1843 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1843 नए मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हो गई। 


 

09:24 AM, 22-Jul-2021

मिजोरम: 24 घंटे में मिले 625 नए केस

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 625 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमित मामलों की संख्या 29,645 हो गई है, जिसमें 7,196 का इलाज चल रहा है, जबकि 22,322 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं और 127 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
07:36 AM, 22-Jul-2021

Coronavirus LIVE: आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1843 नए मामले, 12 लोगों की मौत

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 507 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 42,123 नए कोरोना मरीज मिले और 3998 लोगों की मौत हुई थी। 
 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें