भारत सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ खुराक देने वाला विश्व का सबसे तेज देश बन गया। इसके अलावा, देश ने आज रात 8 बजे तक 24 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दिलाई है।
गुजरात में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,097 मामले सामने आए हैं और 152 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 6,479 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है। राज्य में एक ही दिन में 12359 नए मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या 81960 हो गई है। नीचे देखें शहरों की सूची...
तेलंगाना सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है।
कोरोना वायरस महामारी की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर कुवैत ने शनिवार को भारत से आने वाली सभी सीधी वाणिज्यिक उड़ानों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया।कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा कि उसने 24 अप्रैल से भारत से आने वाली सभी सीधी वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित कर दिया है।
कोरोना संकट के बीच जीटीबी में 800 कोविड बेडों की कटौती की गई है और राजीब गांधी अस्पताल में 250 बेड कम किए गए।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,055 नए मामले सामने आए हैं। 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है। अब तक कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 10959 लोगों की मृत्यु हुई है।