फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: केंद्र सरकार ने कोरोना से मरने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को 6.15 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी

Thu, 10 Feb 2022 07:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट के बाद आज से पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुल रहे हैं। 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को पहली फरवरी से खोला जा चुका है। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। वहीं इन सब के बीच राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1317 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो बीते मंगलवार की तुलना में करीब 200 अधिक हैं। इनके अलावा पिछले एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:38 PM, 10-Feb-2022

गुजरात में पाबंदियों में ढील की तैयारी

गुजरात सरकार ने राज्य के 8 प्रमुख शहरों में रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक 18 फरवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। गुजरात सीएमओ की ओर से यह जानकारी दी गई।

02:30 PM, 10-Feb-2022

कोरोना से जान गंवाने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता

केंद्र ने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में 6.15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने राज्यसभा में पूरक सवालों के जवाब में इसकी जानकारी दी।

 

09:24 AM, 10-Feb-2022

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के  67,084 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के  67,084 नए मामले सामने आए हैं और 1241 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 1,67,882 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके अलावा संक्रमण दर घटकर 4.44 फीसदी हो गई है।
  •  कुल मामले: 4,24,78,060
  • सक्रिय मामले: 7,90,789
  • कुल रिकवरी: 4,11,80,751
  • कुल मौतें: 5,06,520
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,71,28,19,947
त्रिपुरा सरकार ने 11 फरवरी से रात का कर्फ्यू लगाया
त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 11 से 20 फरवरी तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है।

विज्ञापन
07:52 AM, 10-Feb-2022

पंजाब में बीते 24 घंटों में कोरोना ने ली 14 लोगों की जान

पंजाब में बीते 24 घंटों में कोरोना के 676 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,616 हो गई है।

07:29 AM, 10-Feb-2022

Corona Live: केंद्र सरकार ने कोरोना से मरने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को 6.15 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट के बाद आज से पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुल रहे हैं। 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को पहली फरवरी से खोला जा चुका है। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। वहीं इन सब के बीच राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल देखा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1317 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जो बीते मंगलवार की तुलना में करीब 200 अधिक हैं। इनके अलावा पिछले एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें