कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के पास बचा एकमात्र विकल्प है। क्योंकि अभिव्यक्ति के अन्य सभी मंच विपक्ष के लिए बंद कर दिए गए हैं। यात्रा शुक्रवार को तमिलनाडु के गुडालुर से कर्नाटक के चामराजनगर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय संविधान को बचाना और भाजपा और संघ की नफरत और हिंसा की विचाराधारा के खिलाफ खड़े होना है। राहुल ने कहा कि यह यात्रा संविधान को बचाने के लिए है। संविधान के बिना इस तिरंगे का कोई अर्थ नहीं है।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा एक फॉर्म जमा किया गया। कल हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे, जो वैध हैं। उन्होंने बताया कि इन 3 में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। वे अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरी प्रक्रिया में तटस्थ रहेंगी और अगर कोई दावा करता है कि उनके पास उनका समर्थन है, तो यह गलत है।
कांग्रेस संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो कुछ हो रहा है वह सब एक प्रक्रिया है। मुख्य शो भारत जोड़ो यात्रा है। बाकी सब साइड शो है। भारत जोड़ो यात्रा यह एक आख्यान है। यह भारतीय राजनीति का हो रहा परिवर्तन है। यह कांग्रेस पार्टी में हो रहा परिवर्तन है।
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास अध्यक्ष के चुनाव की प्रणाली है। भारतीय राजनीति में कांग्रेस के सबसे बड़े योगदान पर सर्वसम्मति है। जब यह संभव नहीं होता, तो हमारे पास चुनाव होता है। प्रत्येक मतदाता के पास क्यूआर कोडित मतदाता पहचान पत्र है। यह लोकतांत्रिक राजनीति का हिस्सा है।
राजस्थान के खेल के रचयिता यही गांधी परिवार हैं। कुल मिलाकर गांधी परिवार यही चाहता है कि कोई भी सामने ना आए और आखिर में ये हमारे सिर पर ही जिम्मेदारी आए। ये सिर्फ लोगों को बताने के लिए है कि हम गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव उनकी अपनी लड़ाई है। हमें इससे कुछ लेना-देना नहीं है। हम तो बस इतना जानते हैं कि जो कुछ भी हो रहा है, ये बस नौटंकी करवा रहे हैं।
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, कांग्रेस के जी-23 समूह का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं दाखिल करेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं। इसका एलान उन्होंने खुद किया है। अब दिग्विजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्ताव बनेंगे। उन्होंने कहा, अगर उन्हें पता होता कि खरगे इस रेस में खड़े हो रहे हैं तो वह चुनाव के लिए नामांकन पत्र भी न खरीदते।
दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले वह पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे हैं। खबर है कि खरगे की इस चुनाव में ताल ठोक सकते हैं।