या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि वह सोमवार सुबह 10 बजे सौरव दास और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस 24 घंटे के भीतर तारीख दे सकती है। अगर पुलिस ऐसा नहीं करती है, तो वे खुद ही प्रदर्शन का एलान करेंगे।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारतीय निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए रविवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारी जुटने लगे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों के जुटने और पुलिस की कार्रवाई से कनॉट प्लेस में हलचल देखने को मिली।
Delhi: Police detain protesters demonstrating against CEC Gyanesh Kumar and the Election Commission of India (ECI) at Connaught Place https://t.co/JqvCSLSlwr
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया समेत दर्जनों लोगों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। ये सभी मध्य मुंबई के दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, दमानिया को शिवाजी पार्क के पास रोका गया और एक निजी वाहन में किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।
दमानिया ने कहा, "सीजेपी के समर्थन में शिवाजी पार्क पहुंचते ही सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने मुझे हिरासत में ले लिया। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और मुझे नहीं पता कि वे मुझे कहां ले जा रहे हैं।" अधिकारियों ने बताया कि शिवाजी पार्क के आसपास हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों को शिवाजी पार्क पुलिस थाने ले जाया गया है। कुछ लोगों को नजदीकी पुलिस थानों में भी भेजा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के लिए जुटने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा इतनी डरी हुई है कि मुंबई में भी सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन निडर होकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है। वर्ली के विधायक आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में सत्तारूढ़ गठबंधन की आलोचना की और हिरासत में लिए जा रहे लोगों को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि मुंबई पुलिस को अब सबसे ऊपर बैठे लोगों के आदेशों पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यही लोग पुलिस बल के बैरिकेड के पीछे छिपे हुए हैं। हमें जरूर बताएं कि आप सभी को कहां ले जाया जा रहा है। हम वहां आ रहे हैं। हम कानूनी रूप से भी आपके साथ खड़े रहेंगे।"
सीजेपी की प्रेस वार्ता शुरू हो गई है। आशुतोष रांका ने कहा कि एक बात जरूर साफ हो चुकी है, जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वह लड़ाई नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने खिलाफ बना ली है। मोदी ने यह साफ कर दिया है कि वह कुछ भी कर के ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि राजा की जान तोते में है। चुनाव आयोग पूरी तरह मोदी-शाह के आदेश पर काम कर रहा है। ज्ञानेश कुमार सिर्फ भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। आशुतोष रांका ने कहा कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया। दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की। भाजपा ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है।
सीजेपी की प्रेस वार्ता थोड़ी देर में होने वाली है। अभिजीत दिपके की गैरमौजूदगी में संगठन के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास मीडिया को संबोधित करेंगे। वहीं, दिपके अपनी दादी के निधन के बाद परिवार से मिलने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदर्शन और संगठन की आगे की रणनीति को लेकर जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि वह कल भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय तय किया गया है। खरगे ने बताया कि उन्होंने खुद और राहुल गांधी ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। इस दौरान वे उन्हें देश के मौजूदा हालात से अवगत कराएंगे। खरगे ने साफ कहा कि वे मुख्य न्यायाधीश से किसी तरह की मांग नहीं करेंगे, बल्कि हाथ जोड़कर अपनी बात रखने और उनसे गुजारिश करने जाएंगे।
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। हिरासत में उसे लिया जाता है जो कहीं प्रतिबंधित जगह जा रहा हो मैं तो अपना घर पर सो रहा था। सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे मेरे घर में घुसे थे। मैं अपने मां पिता के साथ था अपने घर में था। मैं इसे हिरासत नहीं किडनैपिंग कहूंगा। मैं भारतीय नागरिक हूं, था, और रहूंगा। कुछ लोग मेरे पासपोर्ट को लेकर गलत अफवाह फैला रहे हैं।
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और इंटरनेट सेवाओं पर लगी पाबंदियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं। जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि शुरुआत में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का प्रस्ताव था, लेकिन अदालत के आदेश के बाद यह संख्या घटकर 47 रह गई। पीठ ने संबंधित अधिकारियों से इन 47 स्टेशनों की सटीक स्थिति दर्शाने वाला नक्शा पेश करने को कहा, ताकि लोगों की आवाजाही और पहुंच पर पड़े प्रभाव का आकलन किया जा सके।
सुनवाई के दौरान बताया गया कि पिछली रात 10 बजे से सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं और किसी भी स्टेशन को आंशिक रूप से बंद नहीं रखा गया है। अदालत ने रेलवे अधिकारियों की ओर से जारी परामर्शों से संबंधित जानकारी भी मांगी और याचिकाओं पर जवाब तथा आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट मंगलवार तक दाखिल करने को कहा।
पीठ ने निर्देश दिया कि मेट्रो सेवाएं सामान्य समय-सारणी के अनुसार चलती रहें, हालांकि सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित कानूनी प्रावधान लागू रहेंगे। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अधिवक्ता को अपने पेशेवर कर्तव्यों का निर्वहन करने से नहीं रोका जाना चाहिए।
इंटरनेट सेवाओं के मुद्दे पर जस्टिस बागची ने शहर में इंटरनेट सुविधा बहाल करने की बात कही। इस पर सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि सेवाएं पिछली रात से ही बहाल हैं। अदालत ने उनके इस बयान को रिकॉर्ड पर लेने की बात कही।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की अदालत के प्रति विश्वास खोने संबंधी टिप्पणी का मुद्दा भी उठा। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि भविष्य में किसी वरिष्ठ अधिवक्ता को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। इस पर पीठ ने संकेत दिया कि वह अधिवक्ताओं को ऐसी टिप्पणी करने से रोकने का आदेश नहीं दे सकती।
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर की गई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उठाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता शहदान फरासत ने दलील दी कि प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से घसीटकर बसों में चढ़ाया जा रहा था और कुछ लोगों को बसों से बाहर भी फेंका गया। इस बीच, मीडिया में ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें शहदान फरासत को प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान पुलिस हिरासत में लेते हुए देखा गया।
वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने नागरिकों की आवाजाही पर लगाई गई पाबंदियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि नागरिकों से शहर में स्वतंत्र रूप से आने-जाने का अधिकार छिन गया है। अदालत में इन दलीलों के जरिए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और आम नागरिकों की स्वतंत्र आवाजाही से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।
कनॉट प्लेस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई नजर आई। कनॉट प्लेस से सामने आए दृश्यों में पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च करते दिखाई दे रहे हैं।
VIDEO | Security beefed up in Connaught Place as Delhi Police conduct a flag march in the area. Visuals from Connaught Place.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/1VRqx4Dtto
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्तूबर 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत एहतियातन हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और आज तीनों को दिल्ली कैंट स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, अदालत ने शांति बनाए रखने और एक वर्ष तक अच्छे आचरण की शर्त पर 50,000 रुपये के जमानती मुचलके की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों को रिहा कर दिया। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि उनकी हिरासत और रिहाई की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।
दिल्ली में सीजेपी से जुड़े अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि संगठन की ओर से दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
#WATCH | Delhi: CJP leaders Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das have been released after they were produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station. CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "We will hold a press conference at 2 PM." https://t.co/v1lNTEbhp3
— ANI (@ANI) October 11, 2026
दिल्ली में सीजेपी से जुड़े अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अधिकारियों की प्रक्रिया के तहत तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
#WATCH | Delhi: Advocate Soutik Banerjee says, "All three (Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das) have been released. They can go from here." https://t.co/WWSifuSti9
— ANI (@ANI) October 11, 2026
#WATCH | Delhi: CJP leader Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station after preventive arrest. https://t.co/wL1nt52zJA
— ANI (@ANI) October 11, 2026
महाराष्ट्र के हिंगोली में अभिजीत दिपके के परिवार ने दिल्ली पुलिस के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनके पिता भगवान दिपके का कहना है कि उन्होंने अभिजीत से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन बात नहीं हो सकी। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभिजीत के दोस्तों से पता चला है कि उसे दिल्ली से कहीं और ले जाया गया है।
वहीं, अभिजीत की मां अनीता दिपके ने भी बेटे से संपर्क नहीं हो पाने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि अभिजीत को अपनी दादी के निधन की सूचना मिल गई होती, तो वह अब तक घर पहुंच चुका होता। परिवार के मुताबिक, अभिजीत के आने की उम्मीद में दादी के अंतिम संस्कार को फिलहाल रोककर रखा गया है। परिजनों ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए बेटे की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
हरियाणा के गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, उनकी रिहाई देर रात हुई।
News Alert! YouTuber Dhruv Rathee released late night after being detained in Haryana's Gurugram: Officials.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 30 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों, रेलवे स्टेशनों, मेट्रो परिसरों और बस टर्मिनलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस की मदद के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 120 से अधिक कंपनियां लगाई गई हैं। वहीं, नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटकर निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा, होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा करने की संभावित कोशिशों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है।
दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और डीएमआरसी चेयरपर्सन के खिलाफ अदालत के आदेश की अनदेखी को लेकर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं करने का निर्देश दिया था।
सीजेपी के तीन शीर्ष नेता अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब भी पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों को दिल्ली कैंट थाने में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। तीनों को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद हिरासत में लिया गया था।
Important update - Abhijeet, Ashutosh and Saurav will be produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station at 9 AM today. A Delhi police official informed me about this in the morning. As CJP’s Legal Head, I will be at the police station along with other advocates representing us. @Cockroachisback
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 11, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। शनिवार को हजारों समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन और राज्यों में इससे जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...