फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawat Funeral: बेटियों ने किया सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Fri, 10 Dec 2021 08:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

CDS General Bipin Rawat Last Rites Live: सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें 17 तोपों की सलामी भी दी गई।
विज्ञापन
दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:50 PM, 10-Dec-2021

अस्थि विसर्जन कल हरिद्वार में

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अस्थि विसर्जन कल दोपहर उत्तराखंड के हरिद्वार में किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और राज्य के कई अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

07:43 PM, 10-Dec-2021

जम्मू-कश्मीर: मोमबत्तियां जलाकर शोक व्यक्त किया

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोनमेंट में सेना के परिवारजनों और आम नागरिकों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर मोमबत्तियां जलाकर शोक व्यक्त किया।
 

07:17 PM, 10-Dec-2021

राजस्थान: सीडीएस रावत और अन्य शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रेश हादसे में भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं 11 सैनिकों के शहीद होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूरे राजस्थान में श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर शहीद सैनिकों के सम्मान में मौन रखा। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पास स्थित अमर जवान ज्योति पर एकत्रित होकर सीडीएस व अन्य को को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
06:22 PM, 10-Dec-2021

सेना ने किया अफवाहों से बचने का आह्वान

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सशस्त्र बलों के जवानों की मौत के बारे में अटकलों से बचने का आह्वान किया।

06:21 PM, 10-Dec-2021

केजरीवाल बोले- हमेशा याद रहेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत देश के सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे। उनका आकस्मिक निधन पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। हमने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।

विज्ञापन
05:04 PM, 10-Dec-2021

बेटियों ने मुखाग्नि दी

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें 17 तोपों की सलामी दी गई। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने मुखाग्नि दी।
 

04:33 PM, 10-Dec-2021

कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियां कृतिका और तारिणी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

04:26 PM, 10-Dec-2021

पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

04:16 PM, 10-Dec-2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

04:15 PM, 10-Dec-2021

फ्रांस के राजदूत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

04:15 PM, 10-Dec-2021

जनरल एमएम नरवणे दी श्रद्धांजलि

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट पहुंचकर CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

04:13 PM, 10-Dec-2021

कई देशों के रक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

विभिन्न देशों के रक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट पहुंचकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

03:44 PM, 10-Dec-2021

बरार स्क्वायर पहुंचाया गया जनरल रावत का पार्थिव शरीर

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दोपहर करीब 3.45 बजे बरार स्क्वायर के श्मशान घाट पहुंचा। उनके काफिले के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम रास्ते भर दौड़ता रहा। 

03:43 PM, 10-Dec-2021

भारत के लिए बेहद दुखद खबर, जनरल रावत के निधन पर ब्रिटेन के उच्चायुक्त

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "यह बेहद दुखद है। वे अपने क्षेत्र में अग्रणी थे क्योंकि उन्होंने ज्वाइंट डिफेंस अप्रोच की शुरुआत की, जो यूनाइटेड किंगडम में भी अपनाई जाती है। यह सही अप्रोच है। भारत ने एक महान नेतृत्व खोया है, जो दुखद है।"

03:03 PM, 10-Dec-2021

अंतिम दर्शन में पहुंचे श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश के कमांडर

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के दौरान श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश की सेनाओं के कमांडर भी पहुंचे। 

03:00 PM, 10-Dec-2021

जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा, दिल्ली के लोगों ने लगाए नारे

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां इकट्ठा हुए लोगों ने बिपिन रावत को याद करते हुए नारे भी लगाए। यह नारे थे- जब तक सूरज-चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा।

02:28 PM, 10-Dec-2021

श्मशान घाट ले जाया जा रहा जनरल रावत का पार्थिव शरीर

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को उनके आवास से बरार स्क्वायर श्मशान घाट ले जाया जा रहा है।

02:15 PM, 10-Dec-2021

अंतिम यात्रा पर जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर

सीडीेएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा उनके घर से रवाना हो गई। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के बरार स्कवायर ले जाया जाएगा, जहां 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

02:07 PM, 10-Dec-2021

चीफ जस्टिस ने दी जनरल रावत को श्रद्धांजलि

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

01:47 PM, 10-Dec-2021

जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले कृषि मंत्री- इस क्षति की भरपाई मुश्किल

CDS बिपिन रावत के निधन पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शोक जताया है। उन्होंने अंतिम दर्शन के बाद कहा, "देश ने एक बहादुर सैनानी और एक योग्य सेनापति को खोया है। ये ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। मैं दिवंगत आत्माओं के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परमात्मा उनके परिजनों को ये दुख सहने की शक्ति दें।"

01:30 PM, 10-Dec-2021

भाकियू नेता टिकैत ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

01:18 PM, 10-Dec-2021

जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

12:53 PM, 10-Dec-2021

तमिलनाडु: हेलीकॉप्टर क्रैश की साइट पर पहुंचा जांच दल

भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम कुन्नूर के पास हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर पहुंची, जहां CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई थी।

12:30 PM, 10-Dec-2021

वायुसेना की अपील- दुर्घटना पर बेबुनियाद अटकलों से बचें

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को बयान जारी किया है। इसमें कहा गया- "8 दिसंबर को हुई दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया। जांच तेज़ी से पूरी की जाएगी और तथ्य सामने आएंगे। तब तक मृतकों की गरिमा का सम्मान करने के लिए बेबुनियाद अटकलों से बचा जा सकता है।"

12:22 PM, 10-Dec-2021

पीयूष गोयल ने दी जनरल रावत को श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

12:07 PM, 10-Dec-2021

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी जनरल रावत को श्रद्धांजलि

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

11:47 AM, 10-Dec-2021

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने दी सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।

11:29 AM, 10-Dec-2021

राहुल गांधी ने किए अंतिम दर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

11:13 AM, 10-Dec-2021

एनएसए डोभाल, उत्तराखंड सीएम समेत कई ने दी श्रद्धांजलि

सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुविका के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने एनएसए अजीत डोभाल, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस नेता हरीश सिंह रावत, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बाजपेई समेत कई लोग उनके घर पहुंचे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

 

10:31 AM, 10-Dec-2021

घर लाया गया सीडीएस रावत का पार्थिव शरीर

सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत का शव उनके घर पर लाया गया है, जहां गृहमंत्री अमित शाह ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

10:09 AM, 10-Dec-2021

पत्नी व बेटी ने दी भावुक विदाई

ब्रिगेडिर लिद्दड़ को उनकी पत्नी व बेटी ने अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिक शरीर के पास पहुंचते ही दोनों भावुक हो उठीं और खुद को संभाल नहीं पाईं। 

09:45 AM, 10-Dec-2021

राजनाथ सिंह ने दी अंतिम विदाई

ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अंतिम विदाई दी। इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल ने भी बरार स्क्वायर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

09:26 AM, 10-Dec-2021

बरार स्क्वायर में लाया गया ब्रिगेडियर लिद्दड़ का पार्थिव शरीर

ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर में लाया गया है। सेना के अधिकारी उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। 

 

09:05 AM, 10-Dec-2021

Bipin Rawat Funeral: बेटियों ने किया सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 सैन्य कर्मियों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। आज सुबह ही ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें