बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नौवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 80748, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 29153 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अठारहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 54099 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 45088 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 35005 वोट मिला है।
मदुरन्थकम सीट पर ग्यारहवें चरण की गिनती के बाद में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 41304, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 27763 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 23697 वोट अब तक मिला है।
मदुरन्थकम सीट पर दसवें चरण की गिनती के बाद टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 38200, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 25382 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 21505 वोट अब तक मिला है।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पंद्रहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 51253 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 42390 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 32892 वोट मिला है।
बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 72472, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 26407 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।
बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दसवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 143656, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 37787 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 5293 वोट मिला है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 394987 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 290000 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 71797 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है।
बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दसवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 111390, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 26077 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 4429 वोट मिला है।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर टीवीके और डीएमके के बीच मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पंद्रहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 45336 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 36110 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 29348 वोट मिला है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 311010 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 220490 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 56616 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है।
बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 48101, आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 13600 वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी चौथे नंबर पर खिसक गए हैं।
बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सातवें दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 78025, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 18485 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 2997 वोट मिला है।
मदुरन्थकम सीट पर सातवें चरण की गिनती के बाद दौर में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 27460, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 18668 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 16201 वोट अब तक मिला है।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बारहवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी सत्यभामा.पी को 34987 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की प्रत्याशी सुगन्या.एस को 28567 और एआईएडीएमके की प्रत्याशी भानुमति.के को 19730 और डीएमके की प्रत्याशी को 25307 वोट मिला है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 260942 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 178933 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 44566 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दी गई है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 181017 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 105769 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 29826 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आठवें दौर की मतगणना के बाद टीवीके की प्रत्याशी अब आगे हो गई हैं। उन्हें अब तक 21034 वोट मिला है। वहीं, एआईएडीएमके की प्रत्याशी को 19730 और डीएमके की प्रत्याशी को 17898 मिला है।
मदुरन्थकम सीट पर चौथे चरण की गिनती के बाद दौर में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 15725, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 11241 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 9691 वोट अब तक मिला है।
पुदुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव के चौथे और अंतिम चरण की गिनती के नतीजों को चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद को उपचुनाव में जीत मिली है। उन्हें 13358, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम को 4876 और डीएमके प्रत्याशी के. सेतु सेतुसेल्वम को 2664 वोट मिला है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 148043 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 76150 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 23883 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।
बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ को 24056, कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 4365 और सीपीआई के शांति गोपाल गिरी को 871 वोट मिला है।
पुदुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव के चौथे चरण की गिनती के नतीजों को चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद को अब तक 13358, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम को 4876 और डीएमके प्रत्याशी के. सेतु सेतुसेल्वम को 2664 वोट मिला है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 103262 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 51085 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 16165 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।
बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 11614, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्लाहिल कैफी को 581 और आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 446 वोट मिला है।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दौर की मतगणना में एआईएडीएमके की प्रत्याशी को 8244 और टीवीके की प्रत्याशी को 7434 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की 6158 प्रत्याशी को मिला है। वहीं, मदुरन्थकम सीट पर पहले चरण के दौर में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 3571, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 6008 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 2078 वोट अब तक मिला है।
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 47402 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 21107 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 6544 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले दौर की मतगणना में एआईएडीएमके प्रत्याशी को 2639 और टीवीके प्रत्याशी को 2634 वोट मिला है। वहीं, डीएमके प्रत्याशी को 2019 मत मिला है।
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए नगांव के डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14 टेबल लगाई गई हैं। इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के उम्मीदवार शिवामणि बोरा और एआईयूडीएफ के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला है।
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। मई में राज्य की सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए यह पहली चुनावी परीक्षा मानी जा रही है। इन उपचुनावों के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में मदुरांतकम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, तिरुप्पुर जिले में धारापुरम विधानसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने शहर में बैरिकेडिंग शुरू कर दी है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
सुबह के आठ बजने का इशारा जैसे ही घड़ी ने किया, बंगाल, तमिलनाडु और पुदुचेरी की पांच विधानसभा सीट व असम की लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक पहला रूझान आने की संभावना है।
रेजीनगर में मतगणना के दौरान पाबंदियां आज सुबह 5 बजे से शुरू हो गई हैं। गिनती की प्रक्रिया पूरी होने और नतीजों की आधिकारिक घोषणा होने तक लागू रहेंगी। इन पाबंदियों के तहत, गिनती वाले सेंटर के 100 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को आने की इजाजत नहीं होगी और इसी इलाके में पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक होगी।
गिनती वाले सेंटर के 100 मीटर के दायरे में लाउडस्पीकर बजाने की इजाजत नहीं होगी और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र के बिना किसी को भी गिनती वाले सेंटर में घुसने नहीं दिया जाएगा। गिनती वाले सेंटर के 200 मीटर के दायरे में हथियार, मोबाइल, कॉर्डलेस फोन या वायरलेस सेट ले जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, यह रोक मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, चुनाव पर्यवेक्षकों, जिला मजिस्ट्रेटों, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटों, रिटर्निंग अधिकारियों और वोटों की गिनती में शामिल कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा था। रेजीनगर के अलावा, पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भी मंगलवार को उपचुनाव हुआ था। आज वोटों की गिनती के दौरान तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र पर कई तरह के प्रतिबंध और निषेधाज्ञा लागू कर दी है। रेजीनगर उपचुनाव की वोटों की गिनती बहरामपुर गर्ल्स कॉलेज में होगी। सब-डिविजनल ऑफिसर (मुख्यालय) समीरन बारिक के अनुसार, पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई थी कि गिनती वाले सेंटर के आसपास विरोधी राजनीतिक गुटों के समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो सकते हैं, जिससे गिनती के दिन कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मतगणना केंद्र और उसके आसपास निषेधाज्ञा और पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।
देश के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्तूबर को कराए गए थे। आज सभी छह सीटों पर एक साथ मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर मुख्यमंत्री एन रंगासामी की छोड़ी सीट पर, तमिलनाडु की मदुरंतकम, धारापुरम सीट पर डीएमके, सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला है। इन विधानसभा सीटों के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती होगी। चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
कहां और क्यों कराए जा रहे हैं उपचुनाव?
| राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के नाम | विधानसभा / लोकसभा सीट | किस कारण चुनाव |
| पश्चिम बंगाल | नंदीग्राम | मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सीट छोड़ी। |
| रेजीनगर | आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने सीट खाली की। | |
| तमिलनाडु | मदुरंतकम | मारागाथम कुमारवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई |
| धारापुरम | पी. सत्यबामा के इस्तीफे के कारण रिक्त। | |
| पुदुचेरी | थट्टांचावडी | मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने चुनाव जीतने के बाद छोड़ी सीट। |
| असम | नगांव लोकसभा सीट | कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई। अब वे भाजपा में शामिल। |