फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022 Highlights: आयकर में कोई छूट नहीं, मिडिल क्लास मायूस, कॉरपोरेट को राहत

Tue, 01 Feb 2022 04:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Union Budget 2022, FM Nirmala Sitharaman Budget Speech Highlights in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। उन्होंने रोजगार, मकान और शिक्षा आदि के संबंध में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बार फिर से आयकर में कोई छूट नहीं दी गई। वित्त मंत्री ने इस बजट में युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियां अवसर तैयार करने का वादा किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट से अगले 25 साल की बुनियाद रखी जाएगी। बजट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
बजट 2022 LIVE - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:28 PM, 01-Feb-2022

Union budget 2022: क्या होगा सस्ता

  • कपड़ा, चमड़े का सामान होगा सस्ता
  • मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
  • हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी
  • खेती का सामान सस्ता होगा
  • पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
  • विदेशी मशीनें सस्ती होंगी
  • खेती का सामान सस्ता होगा
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे
  • जूते-चप्पल सस्ते होंगे

01:19 PM, 01-Feb-2022

आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एलान करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे। इसके अलावा कैपिटल गुड्स और विदेशा छाते महंगे होंगे।

01:16 PM, 01-Feb-2022

Budget 2022: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2.0 लॉन्च किया जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मिनिमम गवर्नमेंट एंड मैक्सिमम गवर्नेंस के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। 1,486 यूनियन कानूनों के निरस्त होने के साथ, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2.0 लॉन्च किया जाएगा। हम विश्वास आधारित सरकार के विचार का पालन करेंगे।

विज्ञापन
01:04 PM, 01-Feb-2022

बजट लाइव: आयकर में कोई छूट नहीं, मिडिल क्लास मायूस, कॉरपोरेट को राहत

इस बार के बजट से मिडिल क्लास को मायूसी हुई है। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स स्लैब पर कोई नई घोषणा नहीं की। इस वजह से इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं मिली है। वहीं कॉरपोरेट को राहत दी गई है। कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया गया है।

12:48 PM, 01-Feb-2022

Budget live: सौर क्षमता के लिए 19,500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2030 तक सौर क्षमता के 280 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 19,500 करोड़ रूपये का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
12:45 PM, 01-Feb-2022

राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी NPS में 14 फीसदी अंश अब कर कटौती के दायरे में 

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना में 14 फीसदी का अंश देती है। हालांकि, राज्य सरकार के कर्मचारी के वेतन का अधिकतम 10 फीसदी हिस्सा ही पेंशन खाते में जाता है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के कर्मचारियों का भी NPS में 14 फीसदी अंश अब कर कटौती के दायरे में आएगा।

 

12:34 PM, 01-Feb-2022

Union budget 2022: कटे और पॉलिश किए गए हीरे, रत्नों पर सीमा शुल्क घटाई गई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कटे और पॉलिश किए गए हीरे, रत्नों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया जाएगा।

12:28 PM, 01-Feb-2022

Union budget 2022: कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा।

12:28 PM, 01-Feb-2022

Budget 2022: रिकॉर्ड 1,40,986 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रिकॉर्ड 1,40,986 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह जनवरी में मिला। यह जीएसटी शुरू होने से लेकर अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह है।

12:25 PM, 01-Feb-2022

Budget live: आयकर में कोई छूट नहीं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बार भी आयकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

12:24 PM, 01-Feb-2022

Union budget live: अब टैक्स के दायरे में आएंगी क्रिप्टोकरेंसी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब टैक्स के दायरे में आएंगी क्रिप्टोकरेंसी। आमदनी पर देना होगा 30 फीसदी का टैक्स।

12:19 PM, 01-Feb-2022

कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कॉरपोरेट सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा।

12:17 PM, 01-Feb-2022

वर्चुअल डिजिटल असेट से आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्चुअल डिजिटल असेट से होने वाली आमदनी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

12:16 PM, 01-Feb-2022

राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम में योगदान पर 14% तक की टैक्स राहत मिलती है, जबकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 10 प्रतिशत। इसमें बदलाव करते हुए राज्य सरकार को भी 14% टैक्स राहत देने का फैसला किया है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह एनपीएस में योगदान पर टैक्स छूट मिलेगी।

12:14 PM, 01-Feb-2022

आयकर के लिए नए प्रावधान का एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मूल रिटर्न फाइल करने के दो वर्ष बाद तक अपडेटेड रिटर्न फाइल किए जा सकेंगे।

12:12 PM, 01-Feb-2022

टैक्स फाइलिंग में गलती सुधारने के लिए दो साल का मौका

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयकर की घोषणा में कोई गलती है तो इसे दो साल में सुधारा जा सकता है। इसके लिए उसे अपना रिटर्न अपडेट करना होगा। इससे मुकदमेबाजी कम होगी। लोगों को दो साल में अपनी घोषित आय में सुधार करने की अनुमति मिलेगी।

12:05 PM, 01-Feb-2022

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एलान: रिजर्व बैंक 2022-23 तक अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक 2022-23 तक अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा। इसके लिए ब्लॉकचेन और अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।

12:00 PM, 01-Feb-2022

2,000 किमी रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के तहत लाया जाएगा

वित्त मंत्री ने कहा कि सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2,000 किमी रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के तहत लाया जाएगा। 

11:57 AM, 01-Feb-2022

भुगतान में देरी को कम करने के लिए ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी 

वित्त मंत्री ने कहा कि भुगतान में देरी को कम करने के लिए एक ऑनलाइन बिल प्रणाली शुरू की जाएगी और इसका उपयोग सभी केंद्रीय मंत्रालय करेंगे। 

11:56 AM, 01-Feb-2022

E-Passport: साल 2022-23 से ही जारी किए जाएंगे चिप वाले ई-पासपोर्ट

बजट में विदेश जाने वालों के लिए बड़ा एलान किया गया है। इसके तहत साल 2022-23 से ही चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।

11:51 AM, 01-Feb-2022

किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फसल का मूल्यांकन करने, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, कीटनाशकों और पोषक तत्वों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

11:51 AM, 01-Feb-2022

60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे प्रोजेक्ट के लिए कांट्रैक्ट दिए जाएंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2022-23 में 60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे प्रोजेक्ट के लिए कांट्रैक्ट दिए जाएंगे।

11:49 AM, 01-Feb-2022

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना  को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा, गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। 

11:48 AM, 01-Feb-2022

पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे

2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

11:41 AM, 01-Feb-2022

आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं  के लिए नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट से युवाओं को बड़ा फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं  के लिए नौकरियों के अवसर तैयार किए जाएंगे।

11:35 AM, 01-Feb-2022

Budget 2022: मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा।

11:32 AM, 01-Feb-2022

Union budget 2022: डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी

कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक कक्षा एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।

11:27 AM, 01-Feb-2022

बजट लाइव: 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी।

11:25 AM, 01-Feb-2022

अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।

11:22 AM, 01-Feb-2022

केंद्रीय बजट में अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट में अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है।

11:18 AM, 01-Feb-2022

पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम गति शक्ति से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। 100 साल के लिए ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

11:14 AM, 01-Feb-2022

टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की: निर्मला सीतारमण

कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। मुझे विश्वास है कि 'सबका प्रयास' के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे। 

11:10 AM, 01-Feb-2022

भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा की यह विकास दर  बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है।

11:06 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं।

10:47 AM, 01-Feb-2022

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को मंजूरी दी

Union budget 2022:केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट को मंजूरी दे दी है। अब थोड़ी देर में यानी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

10:38 AM, 01-Feb-2022

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म

Budget 2022: पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। अब थोड़ी देर यानी सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

10:30 AM, 01-Feb-2022

बजट पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी

बजट लाइव: बजट पेश करने से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी है। इस बैठक में पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

10:20 AM, 01-Feb-2022

थोड़ी देर में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे

Union budget 2022: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संसद भवन पहुंचे हैं।

10:06 AM, 01-Feb-2022

संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण

Budget 2022: राष्ट्रपति भवन से निकलकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच चुकीं हैं। एक घंटे बाद वह बजट पेश करेंगी। थोड़ी ही देर में वह कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगी। 

09:45 AM, 01-Feb-2022

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की राष्ट्रपति से मुलाकात 

केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

09:32 AM, 01-Feb-2022

बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल

Share Market Today, Sensex Today, Nifty Today: बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल आया है। सेंसेक्स में 582.85 अंक ऊपर चढ़कर 58,597.02 पर खुला है वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 156.20 अंकों की बढ़त के साथ 17496.05 पर खुला है।  

09:12 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना

Union budget live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर में अब वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी।

09:08 AM, 01-Feb-2022

यह दूसरी बार जब पेपरलेस बजट पेश होने जा रहा

यह दूसरा मौका होगा जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिना कागज के संसद में बजट पढ़ेंगी। इससे पहले साल 2021 में भी पेपरलेस बजट पेश हुआ था।

09:06 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। निर्मला सीतारमण का यह चौथा भाषण है।  

08:48 AM, 01-Feb-2022

केंद्रीय वित्त मंत्री समावेशी बजट पेश करेंगी: वित्त राज्य मंत्री

Budget live: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप समावेशी बजट पेश करेंगी। इससे सभी को लाभ होगा। आज के बजट से सभी क्षेत्रों (किसानों सहित) को उम्मीदें रखनी चाहिए।

08:43 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं 

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। कुछ देर में वह राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी।

08:30 AM, 01-Feb-2022

टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव

Union budget 2022: समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार इस बार के बजट में टैक्स स्लैब (Tax Slab) में बदलाव कर करदाता (Taxpayers) को राहत दे सकती है। इस राहत के तहत आयकर छूट सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये तक करने का ऐलान हो सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये करने की संभावना है। यही नहीं, शीर्ष आय स्लैब को भी मौजूदा 15 लाख रुपये से ऊपर संशोधित किए जाने की संभावना है।

08:15 AM, 01-Feb-2022

क्या होता है बजट

भारतीय संविधान के आर्टिकल 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट देश का सलाना वित्तीय लेखा-जोखा होता है। सरकार बजट के जरिए वित्तीय वर्ष के लिए अपनी अनुमानित कमाई और खर्च का विवरण पेश करती है। बजट के जरिए सरकार यह बताती है कि आगामी वित्त वर्ष में वह अपनी कमाई की तुलना में कितना खर्च कर सकती है।

08:05 AM, 01-Feb-2022

सुबह 10.15 में संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

आज सुबह 10.15 बजे संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

07:51 AM, 01-Feb-2022

आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ आज सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। इस दौरान नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर फोटो ऑप होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे बजट ब्रीफ केस के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। फिर यहां भी प्रवेश करने वाली सीढ़ियों पर फोटो ऑप होगी।

07:23 AM, 01-Feb-2022

Budget 2022 Highlights: आयकर में कोई छूट नहीं, मिडिल क्लास मायूस, कॉरपोरेट को राहत

देश में चुनावी माहौल के बीच आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं क्या होंगी और नौकरीपेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी। इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत की उम्मीद है। इनकम टैक्स की सीमा में छूट की भी उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें