03:25 PM, 23-Dec-2025
जम्मू में भी विरोध प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि या तो हिंदुओं को भारत लाया जाए या वहां उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वकीलों ने यह भी मांग की कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या शरणार्थियों को जम्मू से निकाला जाए।