फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Results Live: तीनों राज्यों में मौजूदा सरकार की वापसी, मेघालय में UDP दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

Thu, 02 Mar 2023 04:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

खास बातें

Live Election Results, Meghalaya Tripura Nagaland Vidhan Sabha Chunav Parinam: उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़े पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
Election Result 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:03 PM, 02-Mar-2023

Tripura Election Result: त्रिपुरा के चुनावी नतीजे

04:00 PM, 02-Mar-2023

Nagaland Election Result: अठावले की पार्टी दो सीटों पर जीती

नगालैंड में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी के दो उम्मीदवार जीत कर आए हैं। अगर और भी लोग जीतकर आते हैं तो मेरी पार्टी वहां NDA का समर्थन करेगी और रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में भागीदारी भी मांगेगी। 

03:56 PM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: सीएम संगमा की एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी

देखें मेघालय में किस पार्टी को कितना मिला वोट- 

विज्ञापन
03:52 PM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: मेघालय कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव हारे

मेघालय विधानसभा चुनाव: सतंगा सैपुंग सीट से कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला एनपीपी की सांता मैरी शायला से 1,828 मतों से हारे।

03:49 PM, 02-Mar-2023

Nagaland Election Result: नगालैंड में भाजपा गठबंधन 27 सीटों पर जीता 

नगालैंड में 41 सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं। यहां भाजपा गठबंधन ने 27 सीटों पर जीत हासिल की है। 19 सीटों पर मतगणना जारी है। 

विज्ञापन
03:46 PM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Result: मेघालय में 35 सीटों के नतीजे जारी

मेघालय में 35 सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं। यहां एनपीपी ने 13 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा यूडीपी यहां दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। पार्टी यहां नौ सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। 

03:44 PM, 02-Mar-2023

Tripura Election Result: माणिक साहा ने जनता को दिया धन्यवाद

त्रिपुरा में 45 सीटों के नतीजे जारी हो चुके हैं, जिसमें 24 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। पार्टी यहां बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। इस मौके पर सीएम माणिक साहा ने कहा, भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं। 

03:33 PM, 02-Mar-2023

पीएम मोदी कर सकते हैं बीजेपी की बैठक को संबोधित

त्रिपुरा में भाजपा अपने दम पर और नगालैंड में अपनी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के साथ सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार दिख रही है। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा पार्टी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में मोदी को जीत के लिए सम्मानित किए जाने की संभावना है।

02:54 PM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: सीएम कोनराड संगमा का हुआ स्वागत

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और अब तक 20 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती देख समर्थकों ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का स्वागत किया और जश्न मनाया। 
 

02:28 PM, 02-Mar-2023

दोपहर दो बजे तक के रुझान

त्रिपुरा के चुनावी रुझान 
भाजपा+ - 34
कांग्रेस+ - 15
टीएमपी - 11
टीएमसी - 00
अन्य - 00

नगालैंड के रुझानों में कौन आगे 


भाजपा+ - 39
कांग्रेस - 00
एनपीएफ - 01
टीएमसी- 00
अन्य -20


मेघालय के रुझानों में कौन आगे 

भाजपा - 03
कांग्रेस- 05
एनपीपी- 26
टीएमसी- 05
अन्य- 20

12:57 PM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: माणिक साहा के आवास पर बांटी जा रहीं मिठाईयां

त्रिपुरा के चुनावी रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बना रही है। पार्टी को 33 सीटों पर बढ़त मिली है। इस बीच मुख्यमंत्री माणिक साहा के आवास पर अभी से जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को अभी से मिठाई खिला रहे हैं। 

12:54 PM, 02-Mar-2023

Nagaland Election Results: पांच सीटों पर जारी हुए नतीजे

चुनाव आयोग के मुताबिक, नगालैंड की पांच सीटों पर नतीजे जारी हो चुके हैं। इनमें दो सीटों पर भाजपा, एक सीट पर एनडीपीपी और दो सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने जीत हासिल की है। वहीं 55 सीटों के रुझानों में 25 सीटों पर एनडीपीपी आगे चल रही है। 

12:42 PM, 02-Mar-2023

12:30 बजे तक के चुनावी रुझान

12:13 PM, 02-Mar-2023

तीनों राज्यों में लौट रही सरकार

अभी तक के चुनावी रुझानों के अनुसार, पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में फिर से सरकारें सत्ता में लौटती दिखाई दे रही हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, तो वहीं मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है। भाजपा को यहां पांच सीटों पर बढ़त मिल रही है। सत्ता में आने के लिए एक बार फिर से यहां भाजपा को एनपीपी का दामन थामना होगा। 

12:05 PM, 02-Mar-2023

12 बजे का चुनावी रुझान

11:57 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: सीएम कोनराड संगमा को कड़ी टक्कर 

मेघालय की साउथ तुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को कड़ी टक्कर मिल रही है। यहां भाजपा उम्मीदवार उनसे मात्र 508 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

उम्मीदवार सीट रूझान
कोनराड संगमा, एनपीपी साउथ तुरा आगे
विन्सेंट पाला, कांग्रेस सुतंगा सैपुंग  पीछे
मुकुल संगमा, तृणमूल कांग्रेस सोंगसक  आगे
अर्नेस्ट मावरी, भाजपा वेस्ट शिलॉन्ग पीछे
मेटबाह लिंगदोह, यूडीपी मैरंग पीछे

11:41 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: निर्दलीय उम्मीदवारों ने बिगाड़ा खेल

मेघालय के चुनावी रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने सभी पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया है। यहां 18 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं, जिसके चलते किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। 

11:20 AM, 02-Mar-2023

11:30 बजे तक के रुझान

11:15 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: मेघालय में दिग्गजों का हाल

उम्मीदवार सीट रूझान
कोनराड संगमा, एनपीपी साउथ तुरा आगे
विन्सेंट पाला, कांग्रेस सुतंगा सैपुंग  पीछे
मुकुल संगमा, तृणमूल कांग्रेस सोंगसक  आगे
अर्नेस्ट मावरी, भाजपा वेस्ट शिलॉन्ग पीछे
मेटबाह लिंगदोह, यूडीपी मैरंग पीछे

11:13 AM, 02-Mar-2023

Nagaland Election Results: पांच सबसे चर्चित सीटों का हाल

उम्मीदवार सीट  रुझान    
नेफ्यू रियो उत्तरी अंगामी-ll  आगे
यानथुंगो पैटन ट्युई  आगे
कुझोलुजो निएनु फेक  पीछे
तेमजेन इमना एलोंग अलोंगटाकी  पीछे
टी.आर. जेलियांग पेरेन  आगे

11:09 AM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: पांच सबसे चर्चित चेहरों का हाल

उम्मीदवार सीट रूझान
डॉ. माणिक साहा, भाजपा  टाउन बोरदोवाली आगे
जिष्णुदेव वर्मा, भाजपा  चारीलम पीछे
प्रतिमा भौमिक, भाजपा  धनपुर आगे
जितेंद्र चौधरी, सीपीआईएम सबरूम आगे
बिराजित सिन्हा, कांग्रेस कैलाशहर आगे

11:08 AM, 02-Mar-2023

11 बजे तक के चुनावी रुझान

11:00 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: एनपीपी 19 सीटों पर आगे 

मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, एनपीपी 19 सीटों पर आगे चल रही है। 

10:55 AM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: भाजपा-TMP गठबंधन के संकेत

त्रिपुरा में चुनावी रुझानों के बीच भाजपा और टीएमपी में गठबंधन के संकेत मिले हैं। टिपरा मोथा के प्रद्दोत वर्मा ने रुझानों के बीच कहा है कि अगर जनजातीय मुद्दों पर भाजपा समर्थन देगी तो वह गठबंधन कर सकते हैं। 

10:46 AM, 02-Mar-2023

सुबह 10:30 बजे तक के चुनावी रुझान

10:44 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: TMC सात सीटों पर सिमटी

मेघालय के चुनावी रुझानों में टीएमसी सात सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। यहां एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। एनपीपी यहां 25 सीटों पर आगे चल रही है। 

10:40 AM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: त्रिपुरा में भाजपा फिर आगे

त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन फिर से बढ़त बनाता दिख रहा है। यहां भाजपा 27 सीटों पर आगे हो गया है। वहीं लेफ्ट गठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

10:26 AM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: त्रिपुरा में लेफ्ट- भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला

त्रिपुरा में लेफ्ट और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। यहां बड़ा उलटफेर देखा गया है। लेफ्ट गठबंधन यहां 24 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा 22 सीटों पर सिमट गई है। 

10:22 AM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: जानें त्रिपुरा का हाल

10:09 AM, 02-Mar-2023

Tripura Election Results: 30 सीटों पर भाजपा आगे

त्रिपुरा में भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं लेफ्ट 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

10:08 AM, 02-Mar-2023

सुबह 10 बजे तक के रुझान

09:51 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: कांग्रेस को बड़ा नुकसान 

मेघालय में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। आज के रुझानों में पार्टी 6 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। 

09:46 AM, 02-Mar-2023

 Tripura Election Results: भाजपा 40 सीटों पर आगे 

त्रिपुरा में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा करीब 40 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा लेफ्ट के खातें में 10 सीटें जाती दिख रही हैं। 

09:44 AM, 02-Mar-2023

Nagaland Election Results: भाजपा को स्पष्ट बहुमत के आसार

नगालैंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां भाजपा 60 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है। एनपीएफ को यहां 6 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस एक पर आगे है। तीन पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है। 

09:38 AM, 02-Mar-2023

Election Results: सुबह 9:30 बजे तक के रुझान

09:35 AM, 02-Mar-2023

Meghalaya Election Results: मेघालय में फंसा मुकाबला 

मेघालय में मामला फंसता दिख रहा है। यहां एनपीपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। यहां, एनपीपी 20 तो टीएमसी 16 सीटों पर आगे चल रही है। 

09:23 AM, 02-Mar-2023

त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

त्रिपुरा के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। अभी तक भाजपा को यहां 29 सीटों पर बढ़त है। वहीं लेफ्ट को 18 तो टीएमपी को 13 सीटों पर बढ़त मिल रही है। 

09:14 AM, 02-Mar-2023

नौ बजे तक के रुझान

09:13 AM, 02-Mar-2023

चुनाव आयोग का एक पहला रुझान आया सामने

चुनाव आयोग की ओर से अब तक सिर्फ एक रुझान सामने आया है। मेघालय में टीएमसी को एक सीट पर बढ़त मिली है।  
 

09:07 AM, 02-Mar-2023

मेघालय में टीएमसी सबसे आगे

मेघायल के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। यहां टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। टीएमसी 20 सीटों पर आगे है, तो एनपीपी की बढ़त मात्र 16 सीटों पर रह गई है। इसके अलावा भाजपा 12 सीटों पर आगे है। 

08:54 AM, 02-Mar-2023

नगालैंड में 51 सीटों पर भाजपा को बढ़त

नगालैंड की 60 विधानसभा सीटों पर चुनावी मतगणना जारी है। यहां भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। भाजपा को 60 में से 51 सीटों पर बढ़त मिल रही है। इसके अलावा एनपीएफ आठ तो कांग्रेस एक सीट पर आगे है। 

08:52 AM, 02-Mar-2023

शांतिपूर्ण तरीके से मेघालय में मतगणना जारी

मेघालय में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना जारी है। यहां एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। रुझाना में एनपीपी 24 सीटों पर आगे है, तो भाजपा के खाते में 12 सीटें आते दिख रही हैं। 
 

08:49 AM, 02-Mar-2023

जानें 8:30 बजे तक रुझानों में किसकी सरकार

08:44 AM, 02-Mar-2023

मेघालय के रुझानों में कौन आगे 

भाजपा - 08
कांग्रेस- 06
एनपीपी- 24
टीएमसी- 17
अन्य- 01

08:39 AM, 02-Mar-2023

मेघालय के रुझानों में कौन आगे 

भाजपा - 08
कांग्रेस- 06
एनपीपी- 24
टीएमसी- 17
अन्य- 01

08:38 AM, 02-Mar-2023

नगालैंड के रुझानों में कौन आगे 

भाजपा+ - 40
कांग्रेस - 00
एनपीएफ - 07
टीएमसी- 00
अन्य - 00

08:38 AM, 02-Mar-2023

त्रिपुरा के रुझानों में कौन आगे 

भाजपा+ - 36
कांग्रेस+ - 10
टीएमपी - 12
टीएमसी - 00
अन्य - 00

08:25 AM, 02-Mar-2023

नतीजों से पहले त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री माणिक साहा

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के नतीजे दोपहर तक स्पष्ट हो जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। उनके साथ संबित पात्रा भी मौजूद रहे। 

08:20 AM, 02-Mar-2023

कितने चरणों में होगी मतगणना 

पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। त्रिपुरा में जहां छह चरणों में मतगणना होनी है, वहीं मेघालय में आठ चरणों में वोटों की गिनती हो रही है। इसके अलावा नगालैंड में पांच चरणों में मतगणना पूरी होगी। 

08:16 AM, 02-Mar-2023

तीनों राज्यों के रुझान आने शुरू

पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में हुए चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है तो मेघालय में एनपीपी आगे चल रही है। वहीं नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। 

08:13 AM, 02-Mar-2023

त्रिपुरा में भाजपा 23 सीटों पर आगे

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में आगे चल रही है। यहां भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है। 

08:01 AM, 02-Mar-2023

तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

त्रिपुरा-मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटे हैं। त्रिपुरा में 60 सीटों पर मतगणना हो रही है तो मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। 

07:27 AM, 02-Mar-2023

मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा तैनात: मेघालय

मेघालय विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। तुरा के विस्तार प्रशिक्षण केंद्र के मणगणना स्थल पर हलचल शुरू हो गई है। यहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है। 

07:20 AM, 02-Mar-2023

अगरतला के उमाकांता एकेडमी कॉम्प्लेक्स में बने मतगणना केंद्र की तस्वीर

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के उमाकांता एकेडमी कॉम्प्लेक्स में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह आट बजे मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। उमाकांता एकेडमी कॉम्प्लेक्स में बने मतगणना केंद्र की तस्वीर।

07:07 AM, 02-Mar-2023

सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी ईवीएम के मतों की गिनती

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) सिभी चक्रवर्ती साधु ने कहा कि शिलांग के पोलो ग्राउंड में 14 विधानसभा सीटों के मतों की गिनती होगी। सुबह आठ बजे पोस्ट बैलट की गिनती शुरू होगी। जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। सिर्फ अधिकृत लोगों को ही काउंटिंग हॉल के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। काउंटिंग स्टाफ और पर्यवेक्षक ही अंदर जा सकेंगे। हमने प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ चर्चा भी की है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

06:45 AM, 02-Mar-2023

कोहिमा में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नगालैंड में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ से वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां मतगणना केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य की राजधानी कोहिमा के मतगणना केंद्र की पहली तस्वीर सामने आई है। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिख रहे हैं।

06:29 AM, 02-Mar-2023

मेघालय में 13 केंद्रों पर होगी मतगणना

चुनाव आयोग ने मेघालय में वोटों की गिनती के लिए 12 जिलों में 13 मतगणना केंद्र स्थापित किए हैं। साथ ही पूरे राज्य भर में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की तीन परतों के तहत रखा गया है। मेघालय के मुख्य चुनावी अधिकारी फ्रा खारकॉन्गोर ने बताया कि मतगणना के लिए 27 मतगणना ऑबर्जवर और 500 माइक्रो ऑबर्जवर तैनात किए गए हैं।

06:17 AM, 02-Mar-2023

उम्मीदवारों की किस्मत का आज होगा फैसला

त्रिपुरा में 31 महिला उम्मीदवार सहित 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि नगालैंड में 4 महिला प्रत्याशियों सहित 184 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन भाजपा के एक प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने से यहां पर 59 सीटों पर मतदान हुआ था। मेघालय में भी 60 सीटें हैं, लेकिन यहां पर भी एक प्रत्याशी के निधन के कारण 59 सीटों पर ही मतदान हुआ था। मेघालय के पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स जिले में जिलाधिकारी द्वारा धारा 144 लागू कर दी गई है।

05:49 AM, 02-Mar-2023

Election Results Live: तीनों राज्यों में मौजूदा सरकार की वापसी, मेघालय में UDP दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। तीनों राज्यों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बुधवार को बताया कि राज्य में मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पांच से आठ राउंड में मतगणना पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोपहर तक रुझान स्पष्ट हो जाएंगे। त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों पर 89.90 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि नागालैंड में कुल 84 फीसदी और मेघालय में 76.27 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें