09:27 AM, 13-Apr-2026
Assembly Elections: बंगाल के चुनाव प्रचार में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियों को साथ ही पीएम मोदी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद स्थापित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करना हमेशा सुखद होता है। जमीनी स्तर पर उनके प्रयास वाकई प्रेरणादायक हैं। कल सिलीगुड़ी में रैली के बाद, मेरी मुलाकात स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई, जिन्होंने टीएमसी शासन के दौरान आम लोगों की दुर्दशा सुनाई। उन्होंने बताया कि लोग भाजपा के विकास एजेंडे से जुड़ रहे हैं। इन मुलाकातों से यह बात और पुख्ता हो जाती है कि पश्चिम बंगाल में लोगों का रुझान स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में है।''