फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: तेलंगाना में कांग्रेस की पांच उम्मीदवारों की सूची जारी; कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Thu, 09 Nov 2023 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों में चुनावी माहौल चरम पर है। मिजोरम में मतदान हो चुका है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। अब सभी की नजर 17 नवंबर के होने वाले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव पर है। इसके अलावा राजस्थान में 25 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 09-Nov-2023

अधीर रंजन चौधरी का अश्विनी वैष्णव को पत्र 
हावड़ा डिवीजन में यात्री ट्रेन किराए को पहले के स्तर पर लाने और यात्रियों की मदद करने के लिए रेल मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर यह मांग की।

10:38 PM, 09-Nov-2023

बीआरएस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प 
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने के दौरान यहां इब्राहिमपटनम में सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मारपीट में पांच पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए।

यह घटना तब हुई, जब कांग्रेस उम्मीदवार मालरेड्डी रंगा रेड्डी और बीआरएस उम्मीदवार मंचिरेड्डी किशन रेड्डी पीठासीन अधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जुलूस निकाल रहे थे। दोनों तरफ से पार्टी कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे थे। तभी यहां सड़क पार करते वक्त अचानक दोनों तरफ से पथराव हो गया। पुलिस ने हस्तक्षेप दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

10:07 PM, 09-Nov-2023

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपने-अपने दावे ठोके हैं। इसी बीच कांग्रेस ने तेलंगाना में आगामी चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की। 

विज्ञापन
03:53 PM, 09-Nov-2023

तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान बीआरएस नेता केटीआर चलती गाड़ी से गिर गए। निजामाबाद जिले के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान यह हादसा हुआ। 
 

02:32 PM, 09-Nov-2023

तेलंगाना: बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
रंगा रेड्डी के इब्राहिमपत्तनम में बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन
02:05 PM, 09-Nov-2023

तेलंगाना: केटी रामा राव ने दाखिल किया नामांकन
भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने आज सिरसिला आरडीओ कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।

02:04 PM, 09-Nov-2023

स्कूटर पर पीछे बैठे दिखीं कविता
पार्टी विधायक शकील के नामांकन दाखिल करने के लिए रैली के दौरान बोधन में भारी यातायात को देखते हुए बीआरएस एमएलसी के कविता रैली में पहुंचने के लिए स्कूटर पर पीछे बैठीं।
 

12:32 PM, 09-Nov-2023

तेलंगाना चुनाव: सीएम केसीआर ने नामांकन दाखिल किया
बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सिद्दीपेट जिले में अपने गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। हेलिकॉप्टर से गजवेल पहुंचे राव ने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन सौंपा। राव इससे पहले दो बार गजवेल से जीत चुके हैं।

10:37 AM, 09-Nov-2023

तेलंगाना: कांग्रेस उम्मीदवार पर आयकर का छापा
पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के आवास पर आयकर की छापेमारी चल रही है। पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी खम्मम जिले के पलेयर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह हाल ही में बीआरएस से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
 

09:33 AM, 09-Nov-2023

बीआरएस तेलंगाना के लोगों की 'ए' टीम: KTR
बीआरएस नेता केटी रामाराव ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी की 'बी' टीम नहीं, बल्कि तेलंगाना के लोगों की 'ए' टीम है। सत्तारूढ़ बीआरएस को भाजपा की बी-टीम बताने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी भगवा पार्टी के साथ उसका कोई गठबंधन नहीं है। सरकार में कथित भ्रष्टाचार पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने पूछा कि केंद्र को कोई कार्रवाई करने से किसने रोका है।

09:26 AM, 09-Nov-2023

केसीआर 13 नवंबर से अपनी चुनावी यात्राएं फिर से शुरू करेंगे
दिवाली के बाद केसीआर 13 नवंबर से अपनी चुनावी यात्राएं फिर से शुरू करेंगे। वह 13 से 28 नवंबर के बीच आयोजित 54 'प्रजा आशीर्वाद' बैठकों को संबोधित करेंगे। बीआरएस प्रमुख 28 नवंबर को गजवेल में अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

09:25 AM, 09-Nov-2023

Assembly Election Live: तेलंगाना में कांग्रेस की पांच उम्मीदवारों की सूची जारी; कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

कामारेड्डी में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे KCR
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव राज्य में गुरुवार को गजवेल और कामारेड्डी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, नामांकन करने के बाद केसीआर दोपहर में कामारेड्डी में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने चार नवंबर को सिद्दीपेट जिले के कोनैपल्ली में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा कर चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने अपना नामांकन पत्र मंदिर के गर्भगृह में रखकर पूजा की थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें