फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पिछड़े वर्ग से सीएम बनाने के भाजपा के वादे पर राहुल ने उठाए सवाल, भड़के किशन रेड्डी

Sun, 05 Nov 2023 10:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आज नामपल्ली विधानसभा में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा ओवैसी ने अफजाल सागर, हबीब नगर और मालेपल्ली डिविजन के आसपास के इलाकों में जनसभाओं का संबोधित किया। 
 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:11 PM, 05-Nov-2023

राजस्थान: कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। शांति धारीवाल को कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है।

09:53 PM, 05-Nov-2023

मिजोरम में चुनाव प्रचार समाप्त

मिजोरम में सात नवंबर को राज्य की 40 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। मिजोरम एक ईसाई बहुल राज्य है, इसलिए सभी राजनीतिक दलों के नेता रविवार की प्रार्थना के लिए चर्च गए। सीईओ मिजोरम वेबसाइट के अनुसार, मिजोरम में कुल मतदाताओं की संख्या 8,51,895 है। इनमें 4,12,969 पुरुष, 4,38,925 महिला और एक थर्ड जेंडर हैं। मिजोरम में कुल 4,973 सर्विस वोटर हैं। पहली बार वोट देने वाले मतदाता (जिनकी आयु 18-19 वर्ष है) की 50,611 हैं।

09:48 PM, 05-Nov-2023

मिजो संस्कृति को नष्ट करने पर तुले है भाजपा-आरएसएस : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस मिजो संस्कृति, मूल्य और जीवन शैली को नष्ट करने पर तुले हैं। मिजोरम की जनता से विधानसभा चुनाव में पार्टी का समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही राज्य में शांति और स्थिरता लेकर आई।
खरगे ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस संविधान के अनुच्छेद 371-जी के तहत पूर्वोत्तर राज्य के लोगों, भूमि और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए खड़ी है। उन्होंने राज्य के लिए पार्टी की सात गारंटी का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
07:48 PM, 05-Nov-2023

छत्तीसगढ़: बघेल बोले- भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर कहा, "कांग्रेस की गारंटी पर ही लोगों को भरोसा है, भाजपा की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है।"

05:52 PM, 05-Nov-2023

गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत को घेरा

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM अशोक गहलोत के बयान पर कहा, "जो टक्कर है वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहीम में है।"

विज्ञापन
03:56 PM, 05-Nov-2023

मिजोरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही यह बात

मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने का काम किया है। मिजोरम प्रकृति और संस्कृति दोनों वाला राज्य है। इसमें वैश्विक पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है। जब बुनियादी ढांचे में सुधार होता है, तो यह व्यापार, प्रतिभा और पर्यटन में मदद करता है। बुनियादी ढांचा निवेश, उद्योग और आय लाता है और अवसर भी पैदा करता है। मिजोरम की मेरी पिछली यात्राओं में से एक के दौरान, मैंने परिवहन द्वारा परिवर्तन के लिए काम करने का वादा किया था, तब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के काम के कारण सभी क्षेत्रों में एक क्रांति आई है।

03:44 PM, 05-Nov-2023

राहुल गांधी पर भड़के किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भाजपा के पिछड़े वर्ग से सीएम बनाने के वादे पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। दरअसल भाजपा ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो पिछड़े वर्ग के नेता को सीएम बनाया जाएगा। इस पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पिछड़े वर्ग से सीएम कैसे बना सकती है, जबकि उसे तेलंगाना में पिछड़े वर्ग के वोट भी नहीं मिलते। अब इस पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। किशन रेड्डी ने कहा कि कुछ भी संभव है अगर राज्य के 55 प्रतिशत मतदाता, जो पिछड़े वर्ग से हैं, वह एकजुट हो जाएं तो कुछ भी हो सकता है। किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पिछड़े वर्ग का अपमान कर रहे हैं। 

03:06 PM, 05-Nov-2023

जातीय सर्वे कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी करते हुए कहा उनकी सरकार दोबारा बनने पर जातीय सर्वे कराया कराएगा। साथ ही दलितों, आदिवासियों, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों की भी गणना कराई जाएगी। बघेल ने कहा कि सर्वे के बाद इन जातियों के कल्याण के लिए नीतियां भी बनाई जाएंगी। 

02:25 PM, 05-Nov-2023

भाजपा ने जारी की सूची

भाजपा ने राजस्थान में 15 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, शाहपुरा से उपेन यादव को टिकट दिया गया है। सिविल लाइन्स से गोपाल शर्मा, किशन पोल से चंद्रमोहन बटवाडा, आदर्श नगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से केजी पालीवाल और कोटा उत्तर से प्रह्लाद  गुंजल को टिकट दिया गया है। 
 

01:23 PM, 05-Nov-2023

सिवनी में एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा 'राजनीति में एक गिरोह ने कुछ गणना करके और 5-10 लोगों से बात करके अपना मन बना लिया है लेकिन उन्हें यहां आकर देखना चाहिए, इससे साफ है कि कौन जीता रहा है। हमारे संसद सदस्यों ने बताया कि बीते 30 सालों से यहां कोई प्रधानमंत्री नहीं आया है, मैं काफी भाग्यशाली हूं जो मुझे यहां आने का मौका मिला।'
 

01:07 PM, 05-Nov-2023

Assembly Election Live: पिछड़े वर्ग से सीएम बनाने के भाजपा के वादे पर राहुल ने उठाए सवाल, भड़के किशन रेड्डी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सुकमा पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अगर कांग्रेस चाहती तो जब उनकी सरकार सत्ता में थी तभी राम मंदिर बन गया होता। कांग्रेस ने सिर्फ विवाद किए और राम भक्तों को पीटा गया। उन्होंने कहा कि भगवान राम थे भी या नहीं, ये भी उन्हें नहीं पता। ये लोग भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे थे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें