10:41 PM, 17-Nov-2023
असदुद्दीन ओवैसी ने कही यह बात
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कारवां विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इनको (कांग्रेस और भाजपा) बिल्कुल पसंद नहीं है कि आप नेता बन रहे हैं। ये सिर्फ उन लोगों को पसंद करते हैं जो इनकी चापलूसी करते हैं... मजलिस पार्टी से दुश्मनी करने की एक वजह ये भी है कि हम हैदराबाद से निकलकर उत्तर प्रदेश में जाते हैं... प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से निकलकर उत्तर प्रदेश में जाकर दो बार सांसद बन सकते हैं, राहुल गांधी अमेठी की सीट हारकर केरल में जाकर चुनाव जीत सकते हैं और मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं?
बुलडोजर वाले बयान पर ओवैसी का किशन रेड्डी पर हमला
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के बुलडोजर वाले बयान को लेकर उनपर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि हम पुराने हैदराबाद शहर में घरों को बुलडोजर से गिरा देंगे। किशन रेड्डी याद रखो कि हम यहां ऐसे ही नहीं बैठे हैं, हम इतने कमजोर नहीं हैं कि आप जो चाहोगे, मनमानी करोगे।