10:09 AM, 08-Feb-2022
Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में बोले राजनाथ- अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ये ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा
Punjab Election: बसपा सुप्रीमो की पहली रैली
बसपा सुप्रीमो मायावती आज पंजाब चुनाव के लिए पहली रैली करेंगी। यहां नवांशहर की दाना मंडी में बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल की संयुक्त रैली रखी गई है। गठबंधन के बाद पहली बार दोनों दल एक मंच पर दिखेंगे। मायावती के साथ प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल भी मंच पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मायावती नवांशहर दाना मंडी रैली स्थल पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी। रैली में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल, प्रभारी पंजाब विपुल कुमार, बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी उपस्थित रहेंगे।