फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022 Live: अल्मोड़ा में बोले मोदी- पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है कि सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट

Fri, 11 Feb 2022 10:54 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

खास बातें

राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े चेहरे चुनाव प्रचार के लिए उतर चुके हैं और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 11-Feb-2022

मणिपुर में एनपीपी कार्यकर्ता के घर के पास धमाका

इंफाल पूर्वी जिले में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के एक कार्यकर्ता के आवास के सामने एक कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ। घटना रात करीब 8 बजे की है। कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक इंफाल पूर्व महारबाम प्रदीप सिंह ने इसकी पुष्टि हुई।

जो अपनी जड़ों से कट जाता है उसकी हालत कटी पतंग जैसी हो जाती है: राजनाथ सिंह

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मंदिर बनाने से क्या होगा। उन्हें शायद यह पता नहीं है कि हम भारत की विरासत को सुरक्षित रखना चाहते हैं। जो अपनी जड़ों और विरासत से कट जाता है उसकी हालत कटी पतंग की तरह हो जाती है, उसका कहीं कोई ठिकाना नहीं होता है।

बेरोजगारों में हर महीने देंगे तीन हजार: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि छह महीनों में मेरी सरकार ने 650 से भी ज्यादा फैसले लिए। बेरोजगार युवाओं के लिए हम प्रति माह 3,000 रुपए की व्यवस्था करेंगे। जो 24,000 पद सरकारी विभागों में खाली हैं, उसे हम तुरंत भरेंगे। इसके अलावा 50,000 और पदों को भी भरेंगे।

विज्ञापन

मुद्दों से भटकाना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा इसलिए आए क्योंकि वे गोवा को असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जो असल मुद्दा गोवा के सामने हैं वह है रोजगार। रोजगार कैसे पैदा होगा।

2017 में भाजपा ने गोवा में जनादेश चोरी किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा के मडगांव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि पांच साल पहले भाजपा को गोवा में जो जनादेश मिला था, वह जनादेश उन्होंने चोरी किया था। वह गोवा का जनादेश नहीं था। पांच साल पहले गोवा ने कहा था कि वे कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। भाजपा ने भ्रष्टाचार करके गोवा का जो जनादेश था उसे चोरी किया। 
 

विज्ञापन

नया उत्तराखंड बनाने वाली भाजपा मिलेगी विजय: हेमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज उत्तराखंड में हैं। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में विजयी मिलेगी। खासकर उत्तराखंड में सड़क बनाने और इंफ्रास्ट्रचर के विकास का जो काम हुआ है उससे एक नया उत्तराखंड उभर कर आया है।

जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही: मोदी

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यही लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं है, इसलिए यहां तो ऐसे ही चलना पड़ता है, लेकिन आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘ऑल वेदर’ रोड का काम चल रहा है। जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है।

राहुल-प्रियंका पर मोदी का हमला

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के इतने पुराने मंत्री, गवर्नर रहे हैं कोई कहीं प्रचार करने तक नहीं आता है। सिर्फ दो भाई-बहन आते हैं। क्योंकि उन्हें अपना परिवार बचाना है। 14 तारीख को धूप खिले ना खिले कमल खिलना चाहिए। ये ब्रह्मकमल वाला कमल है।'
 

उत्तराखंड के लोगों को डरपोक कहके उनका अपमान कर रही कांग्रेस: मोदी

अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिना दलाली के ये लोग कोई भी मदद आम लोगों तक नहीं पहुंचने देंगे।  जिस उत्तराखंड के हर घर से सेना के वीर जवान निकलते हैं। उनके नाम के आगे ये लोग डर जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के लोग उत्तराखंड से जुड़े नहीं हैं। लेकिन, कम से कम उत्तराखंड के बारे में  कुछ समझ कर आया करिए। इन्हें डरपोक कह करके आप उत्तराखंड की वीर माताओं का अपमान करते हैं। ऐसे अपमान को उत्तराखंड कभी बर्दास्त नहीं करेगा। 

जो निराशा फैला रहे हैं वो अल्मोड़ा में आकर देखें: मोदी

अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि जो लोग निराशा फैलाने में लगे रहते हैं, जिन्हें भाजपा की कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती मैं उन्हें कहता हूं कि अगर उत्तराखंड के संबंध में आपके मन में कोई आशंका है तो मेरे अल्मोड़ा में आकर देखो।

अल्मोड़ा में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा, मैंने जो कल देखा उसके बाद साफ है कि भाजपा से ज्यादा जनता उसे जिताने में लगी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान में भी भाजपा के लिए जबरदस्त वातावरण रहा। कल के मतदान के बाद मैं कहता हूं कि भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 

आम आदमी पार्टी आज जारी करेगी अपना चुनावी घोषणा पत्र

आम आदमी पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र 11 फरवरी को जारी करेगी। आप का कहना है कि घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन दिखाई देगा। केजरीवाल की गारंटी समेत उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन घोषणा पत्र के माध्यम से जनता के सामने रखेगी। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस के विधायक चुनाव के बाद पार्टी छोड़कर चले जाते हैं: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि गोवा की मौजूदा हालत के लिए ये सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं। इन पार्टियों ने मिल कर गोवा पर 24 हजार करोड़ रुपए का कर्जा चढ़ा दिया। अगर आप इन्हें दोबारा वोट देंगे तो 5 साल में 50 हजार करोड़ और उसके बाद एक लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा देंगे। अगर आप को वोट देंगे तो हम पूरा कर्जा खत्म कर देंगे और बजट को मुनाफे में ले आएंगे। कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा को वोट देना। पिछली बार आपने कांग्रेस के 17 विधायक बनाए जिसमें से 15 पार्टी छोड़ कर चले गए, तो कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये लोग जीतने के बाद कांग्रेस से चले जाते हैं। 

भाजपा-कांग्रेस को मौका दिया तो ये सिर्फ लूटेंगे: केजरीवाल

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल गोवा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। पणजी में उन्होंने कहा कि हमारे लिए गोवा के लोग वीआईपी हैं। जितनी तेजी से प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बना उतनी ही तेजी से गोवा में सड़कें, बस स्टैंड और अन्य चीजें बनेंगी और आपके सभी काम होंगे। कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर गोवा को लूटा है और गोवा के अंदर कोई भी काम नहीं किया। इन पार्टियों को अगर आप और पांच साल दे देंगे तो भी कोई काम नहीं करेंगे, सिर्फ लूटेंगे।

पंजाब के पूर्व, मौजूदा सीएम हैं करोड़पति

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। इन्हीं सीटों के बीच 7 ऐसी हैं, जहां ऊंची कुर्सी के दावेदार दिग्गज नेता अपना दमखम दिखा रहे हैं। खास बात यह है कि इन 7 सीटों पर दिग्गजों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय दर्ज कराए आय और संपत्ति के विवरण का आकलन करके स्पष्ट हो जाता है कि प्रत्येक चुनाव में गरीबी उन्मूलन का वादा करने वाले इन दिग्गज नेताओं में सभी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इनमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, मौजूदा मुख्यमंत्री और भावी सीएम के रूप में चुनाव लड़ रहे नेता शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Assembly Election 2022 Live: अल्मोड़ा में बोले मोदी- पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है कि सब में डालो फूट, मिलकर करो लूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। आठ साल में अल्मोड़ा में मोदी की यह दूसरी जनसभा होगी। प्रधानमंत्री इससे पूर्व 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें