चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने चार निर्वाचन क्षेत्रों बिहार के गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, ओडिशा के धामनगर और यूपी के गोला गोकर्णनाथ में जीत हासिल की है। बिहार के मोकामा में राजद ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने जीत हासिल की। तेलंगाना के मुनुगोडे़ में टीआरएस ने जीत हासिल की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा कि हम मुनुगोड़े के लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं। भाजपा प्रत्याशी कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने यह चुनाव हीरो की तरह लड़ा। सत्ताधारी दल ने कितनी भी धमकियां दी हों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने डटकर काम किया। यह जीत कोई जीत नहीं है। चुनाव आयोग की जीत है। टीआरएस ने पैसे बांटे, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। बीजेपी वह पार्टी है, जिसमें टीआरएस को रोकने की हिम्मत है। पूरे तेलंगाना में बीजेपी की मौजूदगी है। हम विकास के लक्ष्य के साथ और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने तेलंगाना में मुनुगोडे़ उपचुनाव में 10,309 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर राव ने कहा कि टीआरएस पार्टी का समर्थन करने के लिए मुनुगोड़े के लोगों का हार्दिक धन्यवाद। यह उपचुनाव मुनुगोड़े के लोगों पर दिल्ली के आकाओं गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी द्वारा मजबूर किया गया था। हमारी रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने सैकड़ों करोड़ खर्च किए, ताकि उनका उम्मीदवार गलत तरीके से जीत सके। पैसे और शराब से वे मुनुगोड़े के मतदाताओं को खरीदना चाहते थे। TRS उम्मीदवार के रूप में केपी रेड्डी उपचुनाव में 10,309 मतों के अंतर से आगे हैं।
मुनुगोडे उपचुनाव पर भाजपा मुनुगोड़े प्रत्याशी राजगोपाल रेड्डी ने कहा कि सरकारी सत्ता का उपयोग करके और जनता को डराकर ये (TRS) जीते हैं। TRS के गुंडों ने हम पर हमला किया और हमें रैली करने की भी अनुमति नहीं दी। मूल जीत हमारी है, TRS पार्टी की जीत नकली है। TRS भाजपा से डरती है। इन चुनौतियों के बावजूद हम लड़े, टीआरएस की नकली जीत है। भाजपा जीत रही थी। हम मुनुगोड़े जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन गलत तरीके से वोट पाने वालों को हम स्वीकार नहीं करते।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में कहा कि धामनगर की जनता ने सच का साथ दिया है। सत्य और धर्म की विजय हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ओड़िशा की जनता की अटूट आस्था अभी भी है।
तेलंगाना में मुनूगोड़े सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। टीआरएस उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को 12 चरण की मतगणना के बाद कुल 82,025 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को 74,224 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंती को 21,243 वोट मिले हैं। मतगणना 15 चरणों में पूरी होगी।
ओडिशा में धामनगर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सूर्यवंशी सूरज ने 9,881 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोकामा और गोपालगंज की जनता को धन्यवाद देते हैं। गोपालगंज में 2020 में हम 40,000 वोटों से हारे थे इस बार भाजपा के लिए सहानुभूति होने के बाद भी हम 1,700 वोटों से हारे हैं। महागठबंधन के लोगों ने भाजपा के कोर वोटरों में सेंध मारने का काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी के अमन गिरी ने लखीमपुर खीरी की गोकरनाथ सीट जीती। पार्टी दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जश्न मनाया।
10वें दौर की मतगणना पूरी करने के बाद टीआरएस उम्मीदवार कूसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी 67,363 मतों के साथ आगे हैं। भाजपा के कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी 62,923 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
गोपालगंज उपचुनाव जीतकर भाजपा की कुसुम देवी ने कहा कि पूरा गोपालगंज जिला मेरे साथ है। मेरी जीत सभी की जीत है। जो विकास कार्य पूरे नहीं हुए, उन्हें आगे बढ़ाऊंगी। मुझे सबका आशीर्वाद मिला।
मोकामा उपचुनाव जीतने के बाद राजद की नीलम देवी कहती हैं कि हमें पता था कि जीत हमारी होगी, क्योंकि हमें मोकामा के लोगों का आशीर्वाद मिला था। यह मोकामा के लोगों की जीत है और भाजपा की हार है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना की उम्मीदवार रुतुजा लटके अंधेरी पूर्व सीट से 66,530 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरे पति और अंधेरी में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की है। आशीर्वाद लेने के लिए मैं मातोश्री जाऊंगी।
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से उद्धव गुट की प्रत्याशी ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है।
बिहार
मोकामा - राजद आगे
गोपालगंज- भाजपा आगे
हरियाणा
आदमपुर- भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्णनाथ- भाजपा आगे
तेलंगाना
मुनुगोडे - टीआरएस आगे
ओडिशा
धामनगर- भाजपा आगे
महाराष्ट्र
अंधेरी ईस्ट- शिवसेना(उद्धव गुट) आगे
बिहार - मोकामा और गोपालगंज
यूपी- गोला गोकर्णनाथ
ओडिशा- धामनगर
तेलंगाना- मुनुगोडे
महाराष्ट्र- अंधेरी ईस्ट
हरियाणा- आदमपुर
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर भी उद्धव गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे चल रही हैं। अभी तक उन्हें 4277 वोट मिल चुके हैं।
बिहार की मोकामा व गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव महागठबंधन के लिए कड़ी परीक्षा की तरह है। भाजपा के अलग होकर नीतीश व तेजस्वी की जोड़ी के लिए ये चुनाव आगे का रास्ता तय करेंगे।
तेलंगाना की मुनुगोडु सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज शाम तक इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी होंगे।