प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति गरीबी के खिलाफ लड़ने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भाषा के चलते टैलेंट पिंजरे में बंधा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना से लाखों युवाओं के लिए रोजगार लाएंगे।
पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से एथलीट्स के लिए तालियां बजीं।
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को और विश्व भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को बहुत शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद पीएम राजघाट से लाल किला के लिए रवाना हुए, यहां तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।
राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प किए अर्पित।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा।
ओलंपिक पदकवीर लाल किला परिसर में मौजूद, किया जाएगा सम्मानित। अमित शाह, अजित डोवाल भी परिसर में मौजूद।
सुबह 7.05 बजे पीएम मोदी राजघाट जाएंगे, महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्जित करेंगे।
पहली बार हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होगी। तिरंगा फहराते वक्त होगी पुष्पवर्षा।
देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पहली बार भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल पर पुष्पवर्षा करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत 32 खिलाड़ियों व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के दो अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना योद्धाओं के सम्मान में लालकिले के दक्षिण की ओर एक अलग ब्लॉक बनाया गया है, इसमें स्वास्थ्य कर्मियों के बैठने की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री लालकिले पर पहुंचेंगे तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अगवानी करेंगे। गार्ड ऑफ ऑनर दल में थल, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 20-20 जवान और एक-एक अधिकारी शामिल रहेंगे। गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री लालकिले