हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा है कि चुनावी नतीजे निराशाजनक हैं और पार्टी को इसके पीछे के कारणों का गहन आकलन करना चाहिए। कुमारी शैलजा ने कहा कि हमने चुनाव में कठिन मेहनत की थी, लेकिन परिणाम हमारे उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए।