फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Nikay Chunav 2026 Live: 54.4 प्रतिशत मतदान, सोनीपत में सबसे कम वोट प्रतिशत; टॉप पर हिसार

Sun, 10 May 2026 08:10 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Haryana Local Body Polling Live Updates : हरियाणा के 7 नगर निकायों (नगर निगमों) के चुनाव के लिए आज मतदान है। इन चुनावों में कुल 8,71,048 मतदाता हैं, जिनमें 4,21,679 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया है। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:08 PM, 10-May-2026

शाम 6 बजे तक 50.4 प्रतिशत मतदान

हरियाणा निकाय चुनाव में प्रशासन के ई-डैशबोर्ड से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में अब तक कुल 54.4 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वोटिंग के मामले में हिसार (69.0%) और रोहतक (68.8%) की जनता ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है, जबकि सोनीपत (40.02%) अभी भी सबसे पीछे चल रहा है।

जिलेवार मतदान प्रतिशत
  • हिसार: 69.0% (सबसे अधिक)
  • रोहतक: 68.8%
  • रेवाड़ी: 57.3%
  • अंबाला: 47.7%
  • पंचकूला: 45.9%
  • सोनीपत: 40.2% (सबसे कम)

05:47 PM, 10-May-2026

अंबाला सिटी का वॉर्ड बना सेंसिटिव बूथ

अंबाला सिटी के वार्ड नंबर आठ में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हंगामा। कांग्रेस प्रत्याशी के एजेंट को बूथ में घुसने नहीं दिया और भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी तरीके से अपने लोगों को बूथ में घुसाने के आरोप लगे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने प्रशासन की व्यवस्था का विरोध किया। चुनाव खत्म होने में अब कुछ ही मिनट का समय रह गया है और अंबाला सिटी का वॉर्ड 8 एक सेंसिटिव बूथ बन गया है

04:38 PM, 10-May-2026

हरियाणा में कुल 46.0% मतदान, हिसार और रोहतक सबसे आगे

हरियाणा निकाय चुनाव में मतदान अपने अंतिम चरण की ओर है। प्रशासन के ई-डैशबोर्ड से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में अब तक कुल 46.0 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कुल 8,73,177 मतदाताओं में से 4,02,021 मतदाता 'शहर की सरकार' चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

वोटिंग के मामले में हिसार (69.0%) और रोहतक (68.8%) की जनता ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है, जबकि सोनीपत (39.8%) अभी भी सबसे पीछे चल रहा है।

जिलेवार मतदान प्रतिशत
  • हिसार: 69.0% (सबसे अधिक)
  • रोहतक: 68.8%
  • रेवाड़ी: 55.4%
  • अंबाला: 46.5%
  • पंचकूला: 44.8%
  • सोनीपत: 39.8% (सबसे कम)

विज्ञापन
04:25 PM, 10-May-2026

नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए मतदान जारी  

सायं 4 बजे तक नगर परिषद रेवाड़ी में 51.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, नगर पालिका धारूहेड़ा में 59.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

04:14 PM, 10-May-2026

अंबाला में शाम 4 बजे तक 40% मतदान

अंबाला में मतदान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और दोपहर बाद से मतदान की रफ्तार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर 'शहर की सरकार' चुनने के लिए अपना वोट डाल रहे हैं। प्रशासन से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे तक अंबाला में 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
04:12 PM, 10-May-2026

रेवाड़ी में दोपहर 4 बजे तक 45.5% वोटिंग 

कुल वोट- 63903
कुल मतदान प्रतिशत- 45.5

धारूहेड़ा 
वोट पड़े- 12679    
मतदान प्रतिशत- 51.6

रेवाड़ी
वोट पड़े- 51224
मतदान प्रतिशत- 44.2

04:09 PM, 10-May-2026

सोनीपत में शाम 4 बजे तक 32.9% मतदान

हरियाणा निकाय चुनाव में मतदान अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। दोपहर के बाद से सोनीपत के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, मतदान की रफ्तार में थोड़ा और इजाफा हुआ है।

03:17 PM, 10-May-2026

रेवाड़ी में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग 

कुल वोट- 62752
कुल मतदान प्रतिशत- 44.7

धारूहेड़ा 
वोट पड़े- 12679    
मतदान प्रतिशत- 51.6

रेवाड़ी
वोट पड़े- 50073
मतदान प्रतिशत- 43.2

03:11 PM, 10-May-2026

सोनीपत निकाय चुनाव में मतदान ने पकड़ी रफ्तार

सोनीपत में दोपहर के समय मतदान की प्रक्रिया में खासी तेजी देखने को मिली है। सुबह की धीमी शुरुआत के बाद अब मतदाता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर 'शहर की सरकार' चुनने के लिए अपना उत्साह दिखा रहे हैं। प्रशासन से प्राप्त ताज़ा अपडेट के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक सोनीपत में 31.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में अब तक कुल 94,085 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

02:48 PM, 10-May-2026

सोनीपत में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने परिवार संग डाला वोट

सोनीपत निकाय चुनाव में आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक दिग्गजों का मतदान केंद्रों पर पहुंचना लगातार जारी है। सोनीपत में चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

02:35 PM, 10-May-2026

अंबाला में पिछले चुनाव के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान

अंबाला में पिछले चुनाव के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। पिछले रुझानों के विश्लेषण से साफ है कि इस बार अंबाला के मतदाताओं ने अधिक जागरूकता दिखाई है। जिले में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर 2.30 मिनट कुल मतदान 35 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले साल नगर निगम के उप चुनावों में 32 प्रतिशत मतदान हुआ था।

02:30 PM, 10-May-2026

दोपहर 2 बजे के बाद भी मतदान में धारूहेड़ा आगे, रेवाड़ी पीछे

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान जारी रहा। दोपहर 2:26 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार धारूहेड़ा में मतदान प्रतिशत रेवाड़ी की तुलना में काफी अधिक दर्ज किया गया। जहां धारूहेड़ा में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे, वहीं रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही।

जारी आंकड़ों के अनुसार रेवाड़ी और धारूहेड़ा को मिलाकर कुल 53 हजार 456 वोट डाले गए, जबकि कुल मतदान प्रतिशत 38.1 फीसदी रहा। इनमें धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 13 हजार 137 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 53.5 दर्ज किया गया। दूसरी ओर रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 40 हजार 319 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, लेकिन यहां मतदान प्रतिशत केवल 34.8 फीसदी ही रहा।

दोपहर 2 बजे के बाद भी धारूहेड़ा लगातार मतदान प्रतिशत के मामले में आगे बना हुआ है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की नजरें शाम तक के अंतिम मतदान प्रतिशत पर टिकी हुई हैं।

02:26 PM, 10-May-2026

हरियाणा में 33.1% मतदान, हिसार में सबसे ज्यादा उत्साह

निकाय चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में मिला-जुला रुझान देखने को मिल रहा है। प्रशासन के ई-डैशबोर्ड के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 33.1% मतदान दर्ज किया गया है। कुल 8,73,177 मतदाताओं में से अब तक 2,89,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

जिलेवार मतदान प्रतिशत

  • हिसार: सबसे आगे! यहाँ मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 55.0% रहा। 15,507 कुल मतदाताओं में से 8,523 ने वोट डाला।
  • रोहतक: 52.2% मतदान के साथ रोहतक भी उत्साह दिखा रहा है (कुल वोटर: 15,624, पड़े वोट: 8,162)।
  • रेवाड़ी: यहां 38.1% मतदाताओं ने वोट डाला (कुल वोटर: 140,333, पड़े वोट: 53,456)।
  • पंचकूला: 33.2% मतदान दर्ज हुआ (कुल वोटर: 207,444, पड़े वोट: 68,806)।
  • अंबाला: 32.8% वोटिंग हुई (कुल वोटर: 198,224, पड़े वोट: 65,028)।
  • सोनीपत: मतदान की रफ्तार सबसे धीमी। यहां 264 बूथों पर 2,96,045 में से केवल 85,393 लोगों ने वोट डाला, जिससे मतदान प्रतिशत 28.8% रहा।

02:13 PM, 10-May-2026

हिसार के उकलाना में बंपर वोटिंग, दोपहर 2 बजे तक 52.5 फीसदी मतदान पूरा

हिसार जिले के उकलाना से मतदान के बेहद उत्साहजनक और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। यहां के मतदाताओं में अपनी 'शहर की सरकार' चुनने को लेकर गजब का जोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई बड़े शहरों के मुकाबले उकलाना में वोटिंग की रफ्तार काफी तेज है।

02:09 PM, 10-May-2026

सोनीपत में दोपहर 2 बजे तक 24.2% मतदान; 71 हजार से अधिक मतदाताओं डाले वोट

सोनीपत में मतदान की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ रही है। दोपहर होते-होते पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या में इजाफा देखा गया है। प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक सोनीपत में कुल 24.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। अब तक कुल 71,555 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

01:38 PM, 10-May-2026

कुरुक्षेत्र पंचायत उपचुनाव में एक बजे तक 50 फीसदी मतदान

कुरुक्षेत्र के गांव बोडा में सरपंच व सरस्वती खेड़ा में वार्ड नंबर छह के पंच पद के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां दोपहर एक बजे तक 50 फीसदी मतदान हो चुका है। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।

गांव बोड़ा में सरपंच पद के लिए गांव के अमीर चंद व गुरदेव आमने-सामने हैं और दोनों ही गांव के विकास के दावों के साथ अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं। पहले यहां रामचंद्र सरपंच थे, जो डीएमसी विवाद के चलते हटा दिए गए थे। खाली पद पर आज चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके लिए गांव के स्कूल में एक मतदान केंद्र बनाया हुआ है। सरपंच पद जनरल पुरुष वर्ग में हैं। यहां कुल 863 मतदाता है, जिनमें से दोपहर एक बजे तक 380 से ज्यादा मतदाता मतदान कर चुके हैं। 

12:47 PM, 10-May-2026

अंबाला में दोपहर 12:30 तक 25 प्रतिशत वोटिंग

अंबाला में दोपहर 12:30 तक 25 प्रतिशत वोटिंग हुई। 198224 वोटों में से 49645 वोट पोल हुए हैं।

12:37 PM, 10-May-2026

पंचकूला में दोपहर 12:30 बजे तक 21.3 प्रतिशत मतदान

पंचकूला में मेयर और 20 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12:30 बजे तक पंचकूला में 21.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 

12:18 PM, 10-May-2026

सोनीपत में दोपहर 12 बजे तक 11.6 फीसदी मतदान

सोनीपत में दोपहर 12  बजे तक 11.6 फीसदी मतदान हुआ है। रेवाड़ी के धारूहेड़ा में कुल 17.6 प्रतिशत, रेवाड़ी में 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

12:08 PM, 10-May-2026

पंचकूला में वार्ड नंबर-15 में पोलिंग बूथ को लेकर विवाद

पंचकूला वार्ड नंबर-15 स्थित सेक्टर 20 सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी में केवल बीजेपी का बूथ लगाया गया है, जबकि अन्य उम्मीदवारों और दलों को बूथ लगाने के लिए 5000 रुपये सिक्योरिटी जमा करवाने को कहा गया।

लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन यहां पक्षपात किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अगर किसी अन्य पार्टी या उम्मीदवार को बूथ लगाना होता है तो उनसे सिक्योरिटी राशि ली जाती है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि पोलिंग बूथ किसी सरकारी संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर भी लगाया जा सकता था, ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका मिले। लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने मजबूरी में 5000 जमा करवाकर बूथ लगवाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, लोगों ने चुनाव अधिकारियों से मामले की जांच कर निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

11:53 AM, 10-May-2026

रिसालवा गांव में ग्राम पंचायत के लिए उपचुनाव

असंध ब्लॉक के रिसालवा गांव में ग्राम पंचायत के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां सुबह साढ़े सात से लेकर साढ़े नौ तक ईवीएम बंद रही। बाद में मशीन को बदला गया। अब तक 250 वोट डली हैं। जबकि ग्राम पंचायत के अधीन करीब 750 वोट हैं। दूसरी ओर इंद्री ब्लाॅक के सरवन माजरा में भी ग्राम पंचायत के लिए उपचुनाव है। यहां अभी तक किसी प्रकार से ईवीएम बंद आदि होने की शिकायत नहीं मिली है। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। 100 साल की बुजुर्ग लीला देवी भी मतदान करने पहुंची। दोपहर 11 बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान हुआ। इनके अलावा कुंजपुरा में भी ग्राम पंचायत के लिए चुनाव जारी है।

11:19 AM, 10-May-2026

उकलाना में तीन घंटे में 18 प्रतिशत मतदान

उकलाना नगर पालिका के चेयरपर्सन और 16 वार्ड पार्षदों के लिए सुबह 11 बजे तक 18.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। चुनावी आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर-9 में सबसे अधिक 1,212 मतदाता हैं। वार्ड नंबर-16 में सबसे कम 692 मतदाता मतदान करेंगे।  

11:16 AM, 10-May-2026

अंबाला में 11 बजे तक 12 फीसदी मतदान

अंबाला में सुबह 11 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अन्य जिलों के मुकाबले मतदान के मामले में अभी अंबाला पीछे चल रहा है। हिसार में 19.1 प्रतिशत व रोहतक में 18.2 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। पंचकुला में 11 प्रतिशत और सोनीपत में 10.1 प्रतिशत मतदान हुआ है।

10:54 AM, 10-May-2026

पंचकूला में विधायक चंद्रमोहन ने डाला वोट

पंचकूला में विधायक चंद्रमोहन ने अपने परिवार सहित सेक्टर 8 में मतदान किया। वहीं पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल ने अपनी धर्मपत्नी व बेटी के साथ वोट डाला।

10:16 AM, 10-May-2026

सोनीपत में दो घंटे में 1.7 फीसदी मतदान

सोनीपत में मतदान के पहले घंटे में 1922 और दूसरे घंटे तक 4915 (1.7 फीसदी) मतदान हुआ है। वहीं रेवाड़ी में सुबह 10 बजे तक 1.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09:53 AM, 10-May-2026

अंबाला में आधार कार्ड मोबाइल में होने के कारण वोट नहीं दे सके कई लोग

अंबाला सिटी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है ऐसे में कई लोगों के आधार कार्ड उनके मोबाइल में थे तो वह वोट नहीं दे सके। इस समस्या को लेकर जब वार्ड 12 के कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने पुलिस प्रशासन के सामने मामले को उठाया तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें अपने-अपने कंप्यूटर और प्रिंटर लगाने की अनुमति देता है ताकि लोग यहां से अपने आधार कार्ड वन्य पहचान पत्र का प्रिंट निकालकर मतदान कर सकें

09:15 AM, 10-May-2026

झज्जर में फर्जी मतदान करने वाले को पकड़ा

झज्जर में नगर परिषद के वार्ड-13 के पार्षद पद के लिए चल रहे उपचुनाव में उस समय हंगामा हो गया, जब पार्षद पद के उम्मीदवार ने एक युवक को फर्जी वोट डालने पर पकड़ लिया। उम्मीदवार सुधांशु ने आरोप लगाया कि युवक किसी साहिल नाम के युवक का वोट डाल रहा था।

पुलिस ने जब आईडी चेक की तो उसका मिलान नहीं हुआ। वोट साहिल के नाम का था जबकि युवक  युवक कोई और था। उसके पास साहिल के नाम की आईडी थीं। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने जानकार का वोट डालने आया था, क्योंकि वह गुरुग्राम में है और वोट डालने नहीं आ सकता था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।


 
 

09:05 AM, 10-May-2026

अंबाला में धीमे मतदान का आरोप

अंबाला सिटी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में मतदान में देरी को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें मतदान करने से रोका जा रहा है। वह पौने घंटे से खड़े हुए हैं, इसके बावजूद मतदान की गति जानबूझकर धीमी की जा रही है। एक मतदाता ने तो आक्रोश में मतदान पर्ची को भी फाड़ दिया।

08:42 AM, 10-May-2026

अंबाला में आजाद प्रत्याशी सोनिया चाैधरी ने किया मतदान

अंबाला नगर निगम चुनाव को लेकर अंबाला शहर में मतदान प्रक्रिया जारी है। मेयर पद की आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने शनिवार सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। 

08:38 AM, 10-May-2026

पंचकूला में मतदान केंद्रों पर सुबह से लोग लाइन में लगे

पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइनो में खड़े देखने को मिले। सेक्टर-16 स्थित ब्लूबर्ड हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।



युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

08:15 AM, 10-May-2026

अंबाला में लगी लंबी लाइनें

अंबाला में सुबह 8 बजते ही अपने निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बुजुर्ग से लेकर दिव्यांग तक सुबह ही लाइन में मतदान के लिए उत्साहित दिखे।

08:03 AM, 10-May-2026

मतदान शुरू

निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 

07:47 AM, 10-May-2026

सीएम व मंत्रियों और कांग्रेस के चार सांसद व तीन विधायकों की साख दांव पर

यह चुनाव भले ही छोटे स्तर का हो, मगर यह चुनाव सभी की साख से जुड़ा हुआ है। पंचकूला मेयर चुनाव में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई व सांसद वरुण चौधरी की साख जुड़ी हुई है। वहीं, भाजपा के प्रभारी विपुल गोयल व सीएम नायब सिंह सैनी की भी साख जुड़ी हुई है। वहीं, अंबाला को मुख्यमंत्री का गृह जिला माना जाता है। यहां अंबाला सिटी से पूर्व मंत्री असीम गोयल व कैबिनेट मंत्री अनिल विज की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। कांग्रेस की ओर से विधायक निर्मल सिंह व सांसद के तौर पर वरुण चौधरी का क्षेत्र है। 

07:12 AM, 10-May-2026

उकलाना व सांपला का चुनाव हुआ रोचक

उकलाना नगर पालिका में 15,507 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे, जहां भाजपा की निकिता गोयल और निर्दलीय रीमा सोनी के बीच सीधी टक्कर है। पहली बार वोट डालने वाले करीब 2200 युवा भी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं। रोहतक के सांपला में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जहां भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कोच को दो निर्दलीय उम्मीदवारों की चुनौती झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस ने उम्मीदवार न उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। धारूहेड़ा नगर पालिका में भी त्रिकोणीय संघर्ष है, जहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला बेहद कड़ा है। रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की विनीता पीपल और कांग्रेस की निहारिका चौधरी के बीच सीधी भिड़ंत है। यहां चुनाव स्थानीय नेताओं की प्रतिष्ठा से भी जुड़ गया है।

06:24 AM, 10-May-2026

सीएम सैनी का पंचकूला पर फोकस 

पंचकूला में भाजपा के श्याम लाल बंसल और कांग्रेस की रेखा भारद्वाज आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला सीधा और प्रतिष्ठापूर्ण बन गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पंचकूला में विशेष फोकस रहा है। वे अकेले पंचकूला में ही चुनाव प्रचार के लिए पांच से ज्यादा बार गए। बागियों को बैठाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

05:58 AM, 10-May-2026

सोनीपत में दांव पर भाजपा की साख

सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजेश जैन और कांग्रेस के कमल दिवान के बीच सीधा मुकाबला है। 2,96,045 मतदाता 22 वार्डों में 264 बूथों पर वोट डालकर शहर की सत्ता का फैसला करेंगे। यहां भाजपा के सामने कुर्सी बचाने और कांग्रेस के सामने वापसी की चुनौती है।

05:39 AM, 10-May-2026

अंबाला में त्रिकोणीय मुकाबला

अंबाला शहर नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा की अक्षिता सैनी, कांग्रेस की कुलविंदर कौर और आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। खास बात यह है कि आजाद उम्मीदवार की मौजूदगी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाकर मुकाबला और रोचक बना दिया है। 

05:11 AM, 10-May-2026

उलझा हुआ है चुनावी समीकरण

कई जगह निर्दलीय उम्मीदवार भी सीधे भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं। इससे कई जगहों पर सीधे मुकाबले की बजाय त्रिकोणीय और बहुकोणीय राजनीतिक जंग में बदल गए हैं, जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह उलझता नजर आ रहा है।

04:54 AM, 10-May-2026

614 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

सातों निकायों में 614 प्रत्याशियों की किस्मत रविवार को ईवीएम में बंद होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दावा किया गया है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इन चुनावों में भाजपा सरकार ने जहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, कांग्रेस ने सत्ता पक्ष की चुनौती स्वीकार करते हुए काफी कड़ी मेहनत की है। 

04:47 AM, 10-May-2026

Haryana Nikay Chunav 2026 Live: 54.4 प्रतिशत मतदान, सोनीपत में सबसे कम वोट प्रतिशत; टॉप पर हिसार

हरियाणा के सात निकायों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सातों निकायों में कुल 8,71,048 मतदाता हैं। इनमें से 4,21,679 लाख मतदाता महिलाएं हैं। सातों निकायों में कुल 112 से ज्यादा बूथ को संवदेनशील की श्रेणी में रखा गया है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें