किसानों के लिए होंगी कई घोषणाएं
नायब सिंह सैनी बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री फसल विविधिकरण व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सौगात मिलने की बड़ी उम्मीद है। धान छोड़कर दूसरी फसलें उगाने वाले किसानों को अभी सरकार सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देती है। यह राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये की जा सकती है। पराली न जलाने वाले किसानों का भी अनुदान बढ़ाए जाने का एलान संभव है।
बजट काॅपी पर हस्ताक्षर करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर आवास पर बजट कॉपी पर हस्ताक्षर करेंगे।
बजट के बाद होगी जलेबी पार्टी, मातूराम के पोते कारीगर सहित आएंगे चंडीगढ़
बजट के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की तरफ से जलेबी पार्टी दी जाएगी। इसके लिए मातूराम हलवाई के पोते नीरज अपने कारीगरों के साथ विधानसभा आए हैं। उन्हें खुद मंत्री अरविंद शर्मा ने गोहाना जाकर आमंत्रित किया है। नीरज अपने कारीगरों के साथ मिलकर विधानसभा के बाहर देसी घी की जलेबी निकलेंगे। इसके बाद जलेबी का वितरण प्रस्तावित है। हालांकि, जलेबी का वितरण कब, किस तरह और कहां होगा, इसका निर्णय विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण लेंगे।
दरअसल, गोहाना की जलेबी को लेकर बजट सत्र में भाजपा सरकार के मंत्री अरविंद शर्मा और विधायक राम कुमार गौतम की तीखी नोकझोंक भी हो चुकी है। उस समय भी जलेबी की गुणवत्ता को लेकर दोनों नेताओं में विवाद उठा था। मंत्री शर्मा द्वारा देसी घी की जलेबी की तारीफ करने पर राम कुमार गौतम ने जलेबी वनस्पति घी में तैयार होने की बात बोलकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उसी दिन विधानसभा स्पीकर ने मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से पूछा था कि डॉक्टर साहब मुद्दे तो आपने कई उठाएं, मगर जलेबी कब खिला रहे हैं। इसी बात पर मंत्री शर्मा ने कहा था कि सोमवार को जलेबी पार्टी पक्की है। अब अपना वादा पूरा करते हुए मंत्री शर्मा सोमवार को जलेबी पार्टी आयोजित करवा रहे हैं।
गरीबों के लिए मकानों का हो सकता है एलान
बजट के दौरान सीएम नए वित्त वर्ष में गरीबों को एक लाख मकान देने की भी घोषणा कर सकते हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच लाख मकान बनाने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: Haryana: 22 जिलों के लिए भाजपा ने नियुक्त किए 27 जिला अध्यक्ष, भविष्य के परिसीमन का रखा ध्यान
औद्योगिक विकास पर रहेगा फोकस
बजट के केंद्र बिंदु पर औद्योगिक विकास रहने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई बार इसके संकेत दे चुके हैं। हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के प्रयास बजट में दिख सकते हैं। सीएम सैनी अपने पहले बजट में खरखौदा की तर्ज पर कुछ आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन) का एलान कर सकते हैं। नायब सिंह के पिटारे से छोटे और मध्यम उद्योगों को कुछ रियायत मिलने की उम्मीद है। स्टार्टअप की नई नीति का भी बजट में एलान किया जा सकता है।
सीएम ने बजट की काॅपी पर किए हस्ताक्षर
सीएम नायब सैनी ने बजट की काॅपी पर हस्ताक्षर किए।
युवाओं के लिए होगा बहुत कुछ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पहले बजट में युवाओं को बहुत कुछ देने का मन बनाया हुआ है। नौकरियां बड़ा मुद्दा है। ऐसे में नई नौकरियों का एलान संभव है। साथ ही युवाओं को कौशल में निपुण बनाने के लिए नए आईटीआई की घोषणा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का भी एलान सीएम कर सकते हैं। मेडिकल व इंजीनियरिंग करने वाले ओबीसी व एससी जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की भी घोषणा संभव है।
सदन में पहुंचे सीएम सैनी
सीएम नायब सैनी विधानसभा पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में बजट पेश होगा।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू
विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। बजट सुनने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी दर्शक दीर्घा में मौजूद हैं। भाजपा प्रभारी डाॅ. सतीश पुनिया और भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद हैं।
बजट भाषण शुरू
सीएम नायब सैनी ने बजट भाषण शुरू किया।
सभी वर्गों की राय लेकर बनाया गया है बजट: विज
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा का बजट अबकी बार सभी वर्गों की राय लेकर बनाया गया है और ये सर्वांगीण विकास का बजट होगा। बजट को तैयार करने ले लिए सभी वर्गों के लोगों तथा सभी विधायकों से बात की गई है, तो उम्मीद है कि इस बार के बजट में सभी को सम्मिलित किया जाएगा।
नशे के खिलाफ प्राधिकरण बनाने का एलान
सीएम सैनी ने नशे के खिलाफ नशे से बचाने के लिए मेरा संकल्प (SANKALP - Substance Abuse and Narcotics Knowledge Awareness and Liberation Program Authority) प्राधिकरण गठित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्राधिकरण के लिए 10 करोड़ रूपये का प्रारम्भिक आवंटन किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार ने ई-गवर्नेंस पर काफी बल दिया। इसी दिशा में हरियाणा AI Mission की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है जिसमे विश्वबैंक ने 474 करोड़ रूपये का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस AI मिशन द्वारा गुड़गांव और पंचकूला में हब स्थापित किया जाएगा।
डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नया विभाग बनेगा
हरियाणा में डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नाम का नया विभाग बनेगा। सीएम नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में इसका एलान किया।
स्टार्टअप को बढ़ावा देगी सरकार
स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का एक फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
दो लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश
इस बार दो लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है।
महिलाओं को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा
किसानों से एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं। महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
गुरुग्राम में बनेगी फूल मंडी
- गुरुग्राम में फूल मंडी बनाने का प्रस्ताव
- गोहाना में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी मंडी
- एक हजार पशुओं वाली गोशाला को एक ई-रिक्शा और इससे ज्यादा पशुओं वाली गोशाला को दो ई-रिक्शा देने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान
- हर 10 किलोमीटर के दायरे में सस्कृंत माॅडल स्कूल खुलेगा।
कल्पना चावला छात्रवृत्ति का एलान
- बजट में कल्पना चावला छात्रवृत्ति का एलान किया गया है। छात्राओं को एक लाख तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- बच्चों को स्कूलों में फ्रेंच भाषण पढ़ाई जाएगी
- सभी स्कूलों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी
- हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को संस्कृत महाविद्यालय के ताैर पर विकसित किया जाएगा
छात्राओं के लिए बड़ा एलान
- तीन लाख रूपये से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में बीएससी कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ होगी।
- विश्व कौशल ओलंपिक में हरियणा के पदकविजेताओं को 10 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यदि वे स्वयं अपना व्यवसाय शुरू करना चाहें, तो उन्हें सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी की जाएगी
- मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत राज्य के स्नातकऔर स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के 2,000 विद्यार्थियों को 10,000 रुपये का मासिक मानदेय इंटर्नशिप कराई जायेगी
बहुतकनीकी संस्थान में शुरू होगी पुरस्कार योजना
बहुतकनीकी संस्थान में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करने के लिए एक पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संस्थान को 50 लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले संस्थान को 25 लाख रूपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले संस्थान को 10 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी
रेवाड़ी में बनेंगे हर्बल पार्क
- हरियाणा में राज्य अनुसंधान पार्क बनाए जाएंगे
- रेवाड़ी में हर्बल पार्क बनाया जाएगा
- प्रदेश में 2145 कालोनियों को नियमित किया जाएगा
- डेयरी कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मतस्य पालन में लगी महिला किसानों के लिए ब्याज मुक्त एक लाख रुपये तक ऋण दिया जाएगा।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान
हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू होगी। बजट अभिभाषण में लाडो लक्ष्मी योजना" का प्रावधान किया गया। सीएम सैनी ने कहा कि हमने महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया था। इसे पूरा करने के लिए "लाडो लक्ष्मी योजना" को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है
नए 15 मेडिकल काॅलेज खुलेंगे
हरियाणा में नए 15 मेडिकल काॅलेज खुलेंगे। एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई जाएंगी।
खिलाड़ी बीमा योजना का एलान
सीएम सैनी ने खिलाड़ी बीमा योजना का एलान किया है। हरियाणा में खेल नर्सरी बढ़ाई जाएंगी। सरकार मिशन ओलंपिक योजना का आरंभ करेगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके पुर्जों के निर्माण के लिए ईवी पार्क स्थापित किया जाएगा। जो इस क्षेत्र में हरित औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करेगा। एसएसआईआईडीसी द्वारा अंबाला शहर में पहले चरण में कम से कम 800 एकड़ भूमि में आईएमटी अंबाला की स्थापना की जाएगी। एचएसआईआईडीसी द्वारा राई औद्योगिक संपदा, आईएमटी बावल और आईएमटी मानेसर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप श्रमिकों के लिए 5-5 एकड़ भूमि डॉरमिट्रीज और एकल कक्ष के निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।
ट्रांसपोर्ट भवन बनाया जाएगा
71 करोड़ रुपये की राशि से ट्रांसपोर्ट भवन बनाया जाएगा। शीघ्र ही हिसार से अयोध्या, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद व जम्मू के लिए हवाई सेवा जल्द ही प्रारम्भ कर दी जाएगी। गुरुग्राम में 16 एकड़ भूमि पर हेलीपोर्ट बनाया जाएगा।
375 ई-बसों की खरीद होगी
500 नॉन AC, 150 एचवीएसी और 375 ई-बसों की खरीद की जाएगी।
मानेसर में बनाया जाएगा पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र
भारतीय सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से HKRN में उप पोर्टल का प्रावधान किया जाएगा
इच्छुक भूतपूर्वक सैनिकों को सरकारी तथा निजी क्षेत्रों में सुरक्षा सेवा कार्यों को प्रदान करने में सहायता मिलेगी
चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना में भर्ती की तैयारी के लिए 'सशस्त्र बल तैयारी संस्थान' का निर्माण किया जाएगा इन संस्थानों के लिए प्रतिवर्ष 1000 छात्रों के प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित
शहीद सैनिक व अर्ध सैनिक बलों के बच्चों के लिए छात्रवृति योजना शुरू करने का प्रस्ताव
कक्षा छठी से 12वीं में पढ़ रहे बच्चों को प्रति वर्ष ₹60,000/-, डिप्लोमा या स्नातक स्तर में प्रति वर्ष₹72,000/- व स्नातोकत्तर स्तर में प्रति वर्ष ₹96,000/-दिये जाएंगे
सैनिक व अर्धसैनिकों के लिए एक समर्पित हैल्प लाईन शुरू करने का प्रस्ताव
एक नई 'वीर उड़ान योजना की शुरूआत, जिसके तहत 2000 पूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा
सफल प्रशिक्षण कौशल प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेने पर 50 हजार रूपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव
सैनिक और अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के लिए वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 115.65 करोड़ रूपये को 17.1% से बढाकर वर्ष 2025-26 में 135.41 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव
वाहनों की scrappage नीति बनाई गई
ई वेस्ट (e-Waste) प्रबंधन की नई नीति बनायीं जाएगी
शून्य अपशिष्ट निर्वहन प्रक्रिया को अपनाने वाली तथा चक्रीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य करने वाली औधोगिक ईकाइयों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जायेगा
गुरूग्राम व नूंह जिले में 10,000 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अरावली जंगल सफारी बनाने का काम शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने का प्रयास
यमुनानगर में फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट बनाया जाएगा
प्राण वायु देवता पेंशन योजना के अन्र्तगत सम्मानित किये जाने वाले योग्य पेड़ो की पहचान करने के लिए नया सर्वेक्षण किया जायेगा
दुर्लभ व संकटग्रस्त देसी वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण और विकास के लिए योजना बनाकर इन प्रजातियों के जीन-पूल को सुरक्षित किया जायेगा
IMT मानेसर गुरूग्राम में पर्यावरण प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा
वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ अनुबंध कर आने वाले 6 वर्षों में 3647 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा
पर्यावरण वन, जीव जन्तु एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के लिए वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 538 54 करोड़ रूपये को 32.7 से बढाकर वर्ष 2025-26 में 714.89 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव
पिपली में बनेगा सिख संग्रहालय
538 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन 'आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक' का कार्य वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा करके लोकार्पण किया जायेगा
'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में माता वैष्णो देवी और शिरडी सांई मन्दिर के लिए यात्राएं शुरू करवाई जाएगी
'हरियाणा सप्त सिन्धु सरस्वती साहित्य, कला व संस्कृति के नाम से एक सार्वजनिक ट्रस्ट बनाए जाने और वित्त वर्ष 2025-26 में 25 करोड़ रुपये की राशि देने का प्रस्ताव
गुरु रविदास जी के एक स्मारक बनाने के लिए एक पृथक ट्रस्ट की स्थापना व प्रारम्भिक निधि के रूप में 5 करोड़ रूपये की राशि के आवंटन का प्रस्ताव
बाबा बन्दा सिंह बहादुर के लोहगढ़ ट्रस्ट को स्मारक के निर्माण व प्रशासन के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि के आवंटन का प्रस्ताव
सरकारी कर्मचारियों के लिए 'कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट' सुविधा की तर्ज पर वित्त वर्ष 2025-26 में यह सुविधा मीडियाकर्मियों को भी प्रदान करने का प्रस्ताव
तीज, त्यौहार, मेले और जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 100 करोड़ रूपये आवंटित किए जाने का प्रस्ताव
पिपली में सिख संग्रहालय बनाने का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लिए वर्ष 2025-26 में 262.31 करोड़ रूपये का प्रस्ताव रखता हूँ।
12 करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि खर्च करके 80 हजार कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किये जाने का प्रस्ताव
किशोरी योजना को 60 करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि से सभी 22 जिलों में लागू किये जाने का प्रस्ताव
पंचकूला, पानीपत, सोनीपत,रेवाडी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में महिला छात्रावास बनाए जाने का प्रस्ताव
सरकारी संस्थानों, पंचायतों, शहरी निकाय, शैक्षिणिक संस्थानों व अन्य किसी भी सरकारी भवन में चल रही कँटिनों के एक तिहाई टेंडर महिला स्वंय सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर अलॉट किये जाने का प्रस्ताव
2000 आंगनवाडी केंद्रों को 81.63 करोड़ रूपये की धनराशि से चरणबद्ध तरीके से प्ले स्कूल में परिवर्तित करने का प्रस्ताव
2000 आंगनवाडी केंद्रों को सक्षम आगंनवाडी केंद्रों में परिवर्तित करने का प्रस्ताव
महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 1008.44 करोड़ रूपये को 36.1% से बढाकर वर्ष 2025-26 में 1372.10 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव
वर्ष 2022 से अब तक कुल 5,43,663 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रो-एक्टिव पेंशन मोड के माध्यम से 1093.40 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई
विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 34,55,968 लाभार्थियों के खातों में प्रतिमाह लगभग 1041.83 करोड़ रूपये की राशि स्थानांतरित की जा रही है
1 अप्रैल से 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त सभी 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी
प्रदेश में "दिव्यांगजन कोष' की स्थापना की जायेगी जिसके लिए 50 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले लाभार्थियों को बैंक टाईअप योजना के अन्तर्गत दिये जाने वाले सब्सिडी के लाभ को 10% से बढ़ाकर 50% किया जाता है
पिछडे वर्ग के उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना के अतिरिक्त र 25 लाख का ऋण हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से प्रदान किया जाएगा
इसके लिए निगम को ₹50 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी
महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की आर्थिक सहायता देने का था संकल्प
इसे पूरा करने के लिए 'लाडो लक्ष्मी योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है
वित्त वर्ष 2025-26 में इसके लिए ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया है
समाज कल्याण विभाग के लिए वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान 12975.81 करोड़ रूपये को 28.3 % से बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 16660.78 करोड़ रूपये करने का प्रस्ताव
राजस्व रिकार्ड और सजरे को अपडेट करने के लिए 22 जिलों के 10-10 गांवों में पायलट के तौर पर पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया
प्रदेश के शेष सभी गांवों में यह कार्य वित्त वर्ष 2025-26 में पूरा कर दिया जाएगा
वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व विभाग निशानदेही का काम रोवर के माध्यम से करने की होगी शुरूआत
वित्त वर्ष 2025-26 में, 250 विभिन्न प्रकार के अग्निशमन वाहन खरीदने के लिए तथा 13 हाईड्रोलिक प्लेटफार्म बहुमंजिला ईमारतों के अग्निशमन हेतु 250 करोड़ रूपये के प्रस्ताव
गांव खेडी मसानिया जिला जींद में अत्याधुनिक राज्य स्तरीय अग्निशमन प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए 29 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान
बजट भाषण समाप्त
बजट भाषण समाप्त हो गया है। बजट पेश करने के बाद सीएम नायब सैनी ने विधायकों और मंत्रियों के साथ जलेबी का स्वाद चखा।