08:37 AM, 12-Jul-2025
Medhavi Chhatra Samman Samaroh Live: मंच पर पहुंचे सीएम नायब सैनी, हरियाणा के मेधावियों को करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 300 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।