फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 85.66 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने मारी बाजी

Tue, 13 May 2025 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

खास बातें

HBSE Haryana Board bseh.org.in Class 12th Result Live Updates in Hindi: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। जबकि 10वीं का परिणाम 15 मई को जारी होगा। परिणाम दोपहर बाद बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। जानें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 AM, 13-May-2025

शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 42.33 रही

डॉ. नागपाल ने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 14144 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 5141 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 36.35 रही। इस परीक्षा में 9055 छात्र बैठे थे, जिनमें से 2889 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 31.91 रही है, जबकि 5089 प्रविष्ठ छात्राओं में से 2252 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 33.39 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 42.33 रही है।



उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 49.93 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 8045 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 4017 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। डॉ. नागपाल ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

10:49 AM, 13-May-2025

पंजीकरण संख्या भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं

बोर्ड सचिव डॉ. नागपाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2025 (फ्रैश व रि-अपीयर इत्यादि) विषय की परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। सीनियर सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) का परिणाम 36.35 तथा (रि-अपीयर) का परिणाम 49.93 फीसदी रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि अथवा पंजीकरण संख्या भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

10:46 AM, 13-May-2025

तकनीकी खराबी त्रुटि के लिए जिम्मेवार नहीं होगा बोर्ड कार्यालय

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 3419 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2161 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

विज्ञापन
10:45 AM, 13-May-2025

यूजर आईडी व पासवर्ड डाउनलोड होगा रिजल्ट

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

10:40 AM, 13-May-2025

परीक्षा परिणाम में जींद ने किया टॉप

इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 84.67 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 86.98 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.94 रही है। जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.03 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जींद टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

विज्ञापन
10:31 AM, 13-May-2025

नियमित परीक्षा में 193828 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे

सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 193828 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 166031 उत्तीर्ण हुए तथा 7900 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 97561 प्रविष्ठ छात्राओं में से 87227 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 89.41 रही, जबकि 96267 छात्रों में से 78804 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 81.86 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 7.55 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशतता 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है।

10:26 AM, 13-May-2025

परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

10:22 AM, 13-May-2025

सीनियर सैकेण्डरी नियमित व मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।

10:11 AM, 13-May-2025

परीक्षा के लिए बनाए थे 1434 केंद्र

बोर्ड की ओर से 22 जिलों में अंकन केंद्र बनाए गए थे। इसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र थे। बोर्ड की ओर से 27 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई गई थी। 29 मार्च तक परीक्षाएं चलीं, जिसके लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 5,22,529 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

10:08 AM, 13-May-2025

2024 में 12वीं में 182136 अभ्यर्थी हुए थे पास

सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशत 88.14 रहा, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशत 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

08:42 AM, 13-May-2025

सीबीएसई से पहले आएंगे नतीजे

इस बार सीबीएसई के नतीजों से पहले ही हरियाणा बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

08:10 AM, 13-May-2025

22 जिलों में बनाए गए अंकन केंद्र

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि बोर्ड ने 22 जिलों में अंकन केंद्र बनाए थे। इसमें 10वीं के 78 और 12वीं के 48 अंकन केंद्र रहे। 

08:05 AM, 13-May-2025

बोर्ड अध्यक्ष ने दस बजे की प्रेस कांफ्रेंस

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। इसमें 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की।

07:56 AM, 13-May-2025

HBSE Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, 85.66 फीसदी बच्चे हुए पास; लड़कियों ने मारी बाजी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज आएगा। बोर्ड परिणाम जारी करेगा। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें