फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Result 2024 Live: हरियाणा में कक्षा 12 का रिजल्ट जारी, 85.31 फीसदी बच्चे हुए पास; ऐसे देखें अपना परिणाम

Tue, 30 Apr 2024 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी

खास बातें

Haryana Board Class 12th Result, HBSE Result 2024 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षाएं समाप्त होने के सिर्फ 27 दिन के रिकॉर्ड समय में 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है।
विज्ञापन
HBSE Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:22 PM, 30-Apr-2024

झज्जर के 90.14 प्रतिशत छात्र हुए पास

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बारहवी का परीक्षा परिणाम आज जारी हुआ। झज्जर जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया हैं। झज्जर जिले का 90.14 प्रतिशत परिणाम रहा। जिले के 7648 विद्यार्थियों ने बारहवी की परीक्षा दी थी, जिसमें से 6894 विद्यार्थी पास हुए। इसके अलावा 604 बच्चों की कम्पार्टमेंट और 159 विद्यार्थी फेल हो गए।

01:24 PM, 30-Apr-2024

hbse board result 2024: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत

डॉ. यादव ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक और जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।

01:11 PM, 30-Apr-2024

hbse haryana board result 2024 class 12: शाम में डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज शाम से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
 

विज्ञापन
12:56 PM, 30-Apr-2024

Haryana board result 2024: पास प्रतिशतता में महेन्द्रगढ़ जिला टॉप, नूंह जिला सबसे नीचे

डीपी यादव ने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही। निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.12 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला महेन्द्रगढ़ टॉप और जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

12:53 PM, 30-Apr-2024

hbse 12th result 2024: 12वीं में 182136 अभ्यर्थी हुए पास

उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशत 88.14 रहा, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशत 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

विज्ञापन
12:47 PM, 30-Apr-2024

hbse 12th result 2024: हरियाणा में कक्षा 12 का रिजल्ट जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। डॉ. यादव ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

12:30 PM, 30-Apr-2024

haryana 12th board result: 2023 में लड़कियों ने मारी थी बाजी

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 में लड़कियों का जलवा रहा है। जहां सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया था तो वहीं करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं थी। 

12:27 PM, 30-Apr-2024

haryana 12th board result:इस वेबसाइट से देख सकेंगे छात्र रिजल्ट

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

11:32 AM, 30-Apr-2024

hbse result: डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर ऐप की सलाह

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा (बीएसईएच) अब से कुछ ही देर में आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12 का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल कर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट और मार्कशीट डिजीलॉकर एप और SMS पर भी अपलोड करता है। छात्रों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर ऐप से डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वो 20 दिनों के अंदर जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

11:19 AM, 30-Apr-2024

Haryana Board Result: ऐसे करें चेक 

रिजल्ट घोषित होने के बाद (बीएसईएच) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होम पेज पर ‘कक्षा 12वीं रिजल्ट’ पर क्लिक कीजिए
यहां आपके सामने एक पेज खुलेगा। 
इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा
रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें, साथ ही एक प्रिंट भी निकाल लें। 
 

10:58 AM, 30-Apr-2024

बोर्ड के अध्यक्ष घोषित करेंगे परिणाम

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी कक्षा 12वीं 2024 का रिजल्ट आज जारी करेगा। नतीजों की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। 

10:55 AM, 30-Apr-2024

कक्षा 12 के 2,21,000 से अधिक परीक्षार्थी हुए थे शामिल

इसमें बारहवीं कक्षा के करीब 2,21,000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य शनिवार को ही पूरा हुआ था, जिसके बाद अब दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है।

10:47 AM, 30-Apr-2024

5,80,533 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा

दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से लेकर दो अप्रैल तक दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराई गई थी। इन परीक्षाओं में 5,80,533 परीक्षार्थी प्रदेश के 1484 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए थे। 

10:42 AM, 30-Apr-2024

HBSE Result 2024 Live: हरियाणा में कक्षा 12 का रिजल्ट जारी, 85.31 फीसदी बच्चे हुए पास; ऐसे देखें अपना परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। परीक्षाएं समाप्त होने के सिर्फ 27 दिन के रिकॉर्ड समय में 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें