कैथल में शाम छह बजे घग्गर का जल स्तर 140000 क्यूसेक है और 23.4 फुट पर पानी बह रहा है। 49814 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है।
भारी बारिश के कारण अंबाला में जीटी रोड बंद कर दिया गया है। अंबाला में घग्गर का पानी हाईवे पर पहुंचा गया। इससे हरियाणा का पंजाब से संपर्क टूट गया है। वहीं मुलाना क्षेत्र में अलीपुर से धनौरा जा रहा बाइक सवार पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत होने की सूचना है। उधर यमुनानगर के उपमंडल बिलासपुर के गांव पिलखन वाला में बारिश के पानी में डूबने से 11 साल के बच्चे सावेज की मौत हो गई। गांव पिलखन वाला में सोमवार को बारिश का पानी सड़क तक आ गया था। पानी देखने के लिए गांव का ही राकिब अपने बेटे के साथ गया था। राकिब आगे जा रहा था और उसके पीछे उसका बेटा व अन्य बच्चे भी थे। जब वह खेतों की तरफ गए तो वहां पर पानी का कुंड बना हुआ था। जिसमें उसका बेटा गिर गया। जब तक अन्य बच्चों ने शोर मचाया तब तक वह डूब चुका था।
घग्गर नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच गुहला के गांव टटियाणा में ग्रामीणों ने खेतों में पानी घुस जने के बाद शाम करीब पांच बजे कैथल-पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पहुंचने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब प्रशासन को इस बात की जानकारी थी कि नदी में जलस्तर बढ़ेगा तो पानी को रोकने के लिए प्रबंध क्यों नहीं किए। अभी तक जाम लगा है, प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
अंबाला सिटी के मनमोहन नगर में गर्दन तक पानी से गुजरते लोग, हालात बद से बदतर हुए।
अंबाला सिटी में घग्गर और बारिश से तबाही
अंबाला में थाना महेश नगर क्षेत्र टांगरी बांध के आसपास से 400 लोगों को रात से सुबह तक सुरक्षित पानी से निकाला गया।
कैथल में रविवार की रात को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते अचानक घग्गर का जलस्तर बढ़ गया। पानी किनारों को लांघकर भूंसला एरिया के गांव सिहाली, मैगड़ा, रत्ता खेड़ा, मंझेड़ी, बुड्डनपुर, भूंसला, डडोंता, मोहनपुर के खेतों में से बहने लगा है। इन गांवों की हजारों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है।
अंबाला में घग्गर नदी का रौद्र रूप
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने बारिश के चलते ग्रुप-सी भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक माप परीक्षण को टाल दिया है। एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह ने खदरी ने बताया कि जल्द ही नई डेट जारी की जाएगी।
भारी बारिश के कारण जमा हुए पानी में गाड़ियां डूब गई है। पानी इतना भरा है कि गाड़ियों के केवल छत नजर आ रही है।
अंबाला में हो रही मूसलाधार बारिश से घग्गर नदी का पानी लुधियाना हाईवे तक आ पहुंचा है।