पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है। एक नेता बाहर निकलकर कहते हैं कि अदालत के निर्णय को कैसे उलट किया जाए, राम लला को कैसे टेंट में भेजा जाए। साथियों इन्हें जवाब मिलेगा कि नहीं।
पीएम ने कहा कि हरियाणा के युवा खेलों में अपना झंडा गाड़ रहा है। मोदी ने तीन गुणा बजट बढ़ा दिया। खूब खेलो, खिलाड़ियों को विदेश में ट्रेनिंग देनी हो, हजारों खिलाड़ियों को टॉप योजना का बजट मिल रहा है। ओलंपिक में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीते। एशियन खेल में रिकॉर्ड बनाया।
अभी से 2036 ओलंपिक भारत में लाने का काम कर रहा है, पहला ओलंपिक होगा, उसमें हरियाणा और सोनीपत के युवा जीतेंगे। उसमें हम हरियाणा और सोनीपत के युवाओं को सोना लाते देखेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय रोज सीमा पर फायरिंग होती थी। गिनती होती थी सीजफायर कितनी बार तोड़ा। दुश्मन वही है हालात बदले कि नहीं। किसने हालात बदले, ये मोदी ने नहीं आपके एक वोट ने किया है। ये आपके वोट की ताकत है कि दुश्मन के बम को भी ताले लग जाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि क्या आप देश को वापस अस्थिरता के उस दाैर में जाने देेंगे क्या। कांग्रेस देश विरोधी एजेंडे को छिपा नहीं रही। कह रही मोदी जी ने 10 साल में जो भी किया है उसे चाैपट कर देंगे। चुनाव जीतकर मोदी के काम को उलट देंगे, चाैपट कर देंगे।
सीएम सैनी ने मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को हरियाणा की दस की दस सीटें उनकी झाेली में डालने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में पहली चुनावी रैली करने के लिए अंबाला पहुंचे। यहां इस दौरान भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए प्रचार किया। इसके बाद सोनीपत के गोहाना के में रैली को संबोधित किया। दोनों रैलियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच लोकसभा सीट अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधने का प्रयास किया।