01:36 PM, 29-Oct-2026
करवा चौथ: गोरखपुर में दुकानों पर मेहंदी लगवाने के लिए भीड़, 7:57 बजे दिखेगा चांद, निर्जला व्रत रख रहीं महिलाएं
करवा चौथ पर गोरखपुर में आज चांद रात 7:57 बजे दिखाई देगा। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रख रही हैं। व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद किया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया नहीं है।
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि रात 2:11 बजे तक रहेगी। आज वक्रतुंड संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है।