फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14 Live Updates: बिहार की रजनी मिश्रा ने जीते 50 लाख रुपये, जानें किन सवालों के दिए जवाब

Thu, 08 Sep 2022 10:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 25 Latest News in Hindi: टेलीविजन का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों को काफी पसंद आता है।बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने शो  कौन बनेगा करोड़पति के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस साल शो का 14वां सीजन प्रसारित किया जा रहा है। आज शो के इस सीजन का 25वां एपिसोड प्रासारित हुआ। इस दौरान बिहार की रजनी मिश्रा ने 50 लाख की इनाम राशि अपने नाम की।

विज्ञापन
kbc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इससे पहले कल प्रसारित हुए एपिसोड में हर्ष पोद्दार ने 15 सवालों का जवाब देते हुए  50 लाख रुपये जीते। वहीं, आज बिहार की रजनी मिश्रा अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देती नजर आएंगी। 

विज्ञापन

रजनी मिश्रा ने जीता फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड

शुरू हुआ आज का एपिसोड और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर बिहरा की रजनी मिश्रा हॉटसीट पर पहुंचीं।

पहला सवाल

आमतौर पर इनमें में किसे मिलाने से कोई व्यंजन मीठा नहीं बनेगा। सही जवाब- सरसों

दूसरा सवाल

हिंदी वाक्यांश मुंह फुलाने का क्या अर्थ है। सही जवाब- रूठ जाना

तीसरा सवाल

रेशमी जालि और सूती इनमें से किसकी प्रचलित किस्में हैं। सही जवाब- साड़िया

चौथा सवाल

WFH वाक्यांश का अर्थ क्या है, जिसके इस्तेमाल लॉकडाउन के  दौरान सबसे ज्यादा हुआ। सही जवाब- वर्क फ्रॉम होम

पांचवा सवाल

अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर की किस एक्ट्रेस के साथ शादी हुई। सही जवाब- आलिया भट्ट

छठवां सवाल

आपको किस शहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिलेगा। सही जवाब- कोलकाता

सातवां सवाल

जिसे ताउस भी कहा जाता है, इनमें से क्या इस वाद्य यंत्र का एक वैकल्पिक नाम भी है, जो इस चित्र में दिखया गया है। सही जवाब- मयूरी और इसके साथ रजनी ने 40 हजार रुपये जीत लिए हैं।

आठवां सवाल

इनमें से कौन अभी तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं। सही जवाब- अमित शाह

नौवां सवाल

बिहार राज्य का नाम किस तरह की संरचना से आता है। सही जवाब- बौद्ध मठ और इसके साथ ही रजनी ने एक लाख 60 हजार रुपये की इनाम राशि जीत ली है।

दसवां सवाल

असुरों की माता कौन थीं जिसके कारण उन्हें दैत्य भी कहा जाता था। इस सवाल का सही जवाब है दिति, जिसके लिए रजनी ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया और दूसरा पड़ाव भी पार कर लिया है।

11वां सवाल

भारत की हरित क्रांति में अपने योगदान के लिए किसे पहला विश्व खाद्य पुरस्कार दिया गया था। सही जवाब है- एम एस स्वामीनाथन

12वां सवाल

अगस्त 2022 में किस शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर एक पुल का उद्घाटन किया गया था। सही जवाब है- अहमदाबाद

13वां सवाल

मान्यता के अनुसार इनमें से कौन से मंदिर को उन कबूतरों का निवास स्थान माना जाता है, जिन्होंने भगवान शिव ने दुनिया के रहस्य को सुन लिया था। सही जवाब- अमरनाथ मंदिर

14वां सवाल

1970 में, इसमें से कौन दूसरे राज्य के अंदर स्थित एक स्वायत्त राज्य बना था। इस सवाल के लिए रजनी ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन की मदद ली और सही जवाब मेघालय का चुनाव किया। 
विज्ञापन

15वां सवाल

किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया था। सही जवाब- कोपेनहेगेन
इस सवाल का जवाब देने के लिए रजनी ने फोनो फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। हालांकि, जवाब को लेकर जारी असमंजस की वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया और इसी के साथ आज का एपिसोड भी खत्म हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें