शो के इस सीजन के खत्म होते ही सभी इस रियलिटी शो के अगले सीजन यानी बिग बॉस 16 के बारे में जानने को उत्सुक है। शो के अंत में सलनाम खान ने बताया कि 8-9 महीने बाद शो का अगला सीजन शुरू हो सकता है।
सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें चल रही थी कि इस सीजन की ट्रॉफी प्रतीक अपने नाम करने वाले हैं। ऐसे में तेजस्वी के जीतने से जहां उनके फैंस काफी खुश होंगे तो वहीं प्रतीक के फैंस बेहद निराश हुए होंगे।
बिग बॉस के 15वें सीजन के विजेता का नाम सामने आ चुका है। शुरू से ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट रहीं तेजस्वी प्रकाश इस सीजन के विजेता बनी हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल इस सीजन के फर्स्ट रनर अप रहे।
फिनाले की इस दौड़ से शो के एक और मजबूत सदस्य करण कुंद्रा भी बाहर हो चुके हैं। करण को शुरू से ही इस शो की ट्रॉफी का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि उनका यह सपना यहीं खत्म हो गया। इसी के साथ तेजस्वी और प्रतीक इस सीजन के टॉप 2 सदस्य बन गए हैं।
इस दौरान बिग बॉस के मंच पर 'बिग बॉस 13' विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया गया। इस दौरान सलमान ने कहा कि शहनाज ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहें। अभी आगे बहुत जिंदगी बाकी है। इसके् बाद शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए एक डांस परफॉर्मेंस भी दिया
इसके बाद शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ उनके मशहूर गाने सड्डा कुत्ता टॉमी पर मजेदार डांस किया। इतना ही नहीं राखी सावंत और निशांत ने भी उनके साथ उनके नए गाने सच आ बोरिंग डे पर मजेदार डांस किया।
इसके बाद शहनाज ने कहा कि अब वह हिंदुस्तान के शहनाज गिल बन चुकी हैं क्योकि कटरीना कैफ तो पंजाब की हो चुकी हैं, क्योंकि उनकी शादी विक्की कौशल के साथ हो गई है। इस पर सलमान खान कहते हैं कि हां सब कुशल मंगल से हो गया और सब खुश हैं। इस पर सलमान की खिंचाई करते हुए शहनाज ने कहा कि बस आप खुश रहो।
इसके बाद सलमान खान ने शहनाज को हिंदुस्तान की शहनाज गिल बताया। बाद में सलमान को देख शहनाज इमोशनल हो गईं, जिसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। वहीं सलमान खुद भी भावुक हो गए।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल ने ग्रैंड फिनाले में शिरकत की और सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। शहनाज गिल ने आते ही 'हौले हौले' गाने पर डांस मूव्स दिखाए।
नागिन 6 से पर्दा उठने के बाद सलमान खान ने तेजस्वी को नागिन के गाने पर डांस करने को रहा। इस पर करण और तेजस्वी ने 'मैं तेरी दुश्मन' पर साथ में डांस किया।
ग्रैंड फिनाले की शाम को और भी धमाकेदार बनाने के लिए शो में बतौर वाइल्डकार्ड नजर आईं राखी सावंत और उनके पति रितेश ने शानदार डांस किया। वहीं राजीव अदातिया और रश्मि देसाई ने भी दमदार डांस परफॉर्मेंस दी।
घर से बाहर आते ही शमिता शेट्टी ने बॉयफ्रेंड राकेश बापट के साथ पुष्पा के मशहूर गाने शामी शामी पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दिया। वहीं, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने शेरशाह के गाने राता लंबिया पर रोमांटिक डांस किया।
शमिता के घर से यूं बेघर होने पर सभी लोग हैरान रह गए। इस दौरान राखी सावंत, निशांत भट्ट समेत कई लोगों ने कहा कि उन्हें लगा था कि शमिता विनर होंगी ,लेकिन वह बाहर हो गईं। वहीं, शमिता ने प्रतीक को इस सीजन का विजेता बताया।
घर के अंदर पहुंचीं दीपिका पादुकोण ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स को बताया कि वह उनमें से किसी एक सदस्य को घर से बाहर ले जाने आई हैं। इसके साथ ही दीपिका ने जानकारी दी कि शमिता शेट्टी टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाई हैं और घर से बेघर हो गई हैं।
ट्रुथ एंड डेयर का गेम खेलते हुए सलमान खान ने करण कुंद्रा को शमिता शेट्टी के साथ डांस करने का मौका दिया। इस दौरान शमिता और करण ने साथ में डांस भी किया। जिसके बाद सलमान खान तेजस्वी की टांग खींचते नजर आए।
बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले एक बार फिर शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही सलमान खान ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के साथ ट्रूथ एंड डेयर का गेम खेला।
शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शमिता शेट्टी के बॉयफ्रेंड राकेश बापट ने तेजस्वी की जमकर क्लास लगाई थी। ऐसे में अब मूस जटाना ने एक सोशल मीडिया पर राकेश को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, 'राकेश सिर्फ बेवकूफ ही नहीं एक बुरा अभिनेता भी है। करियर तो खत्म है, कारण पता चल गया और वैसे भी मैं न तो शमिता को सपोर्ट करती हूं और न तेजस्वी को। राकेश मूर्खों के सरदार हैं।'
शो में पहुंचीं गहराइयां की टीम के साथ सलमान खान ने ट्रूथ एंड डेयर गेम भी खेला। इस दौरान अनन्या पांडे ने अपना डेयर पूरा करते हुए अपने पिता के गाने तू मेरा तोता पर सलमान खान के साथ डांस भी किया। इसके बाद दीपिका को ट्रुथ मिला, जिस पर सलमान ने पूछा- एक सेलिब्रिटी जिसे आप स्टॉक करती हैं। इस पर दीपिका ने कहा- सलमान खान।
शो में पहुंचे दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत ने शो के होस्ट सलमान खान और टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सलनाम खान के कहने पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने शानदार रैपिंग भी की।
शो के ग्रैंड फिनाले में फिल्म गहराइयां की टीम यानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।
टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाले निशांत भट्ट ने प्राइज मनी में से 10 लाख रुपए का ब्रीफकेस चुनकर खुद को फिनाले की दौड़ से बाहर कर लिया है। निशांत के इस फैसले से जहां तेजस्वी और करण हैरान हैं, तो वहीं सलमान खान ने उनके इस फैसले को सही बताया।
श्वेता तिवारी, गौहर खान, मायशा अय्यर, विशाल कोटियन और ईशान सहगल ने बिजली बिजली गाने पर किया धमाकेदार डांस।
बिग बॉस के बीते सीजन के विजेता रह चुकीं श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, रूबीना दिलाईक, गौहर खान, गौतम गुलाटी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लगाया से फिनाले में तड़का।
शानदार तरीके से शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले एपिसोड। शो के होस्ट सलमान खान ने सीटी मार गाने पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस।
शो के इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट रहीं अभिनेत्री राखी सावंत अब बिग बॉस 15 से बाहर हो चुकी हैं। ग्रैंड फिनाले के मौके पर राखी भी अपने पति रितेश के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।
Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश का पोल डांस देख हंसी से लोट पोट हुए सलमान खान, कही ये बात
शो के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने कई कलाकार शिरकत करने वाले हैं। आज प्रसारित होने वाले फिनाले एपिसोड में इस सीजन नजर आए कंटेस्टेंट के साथ ही बिग बॉस के बीते सीजन के विजेता भी नजर आएंगे।
इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नाम शामिल है।
फिनाले वीक में पहुंचीं रश्मि देसाई के एलिमिनेशन के बाद अब बिग बॉस 15 की ट्रॉफी हासिल करने के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बीच मुकाबला जारी है। ये रियलिटी शो 100 दिनों से भी ज्यादा लंबे समय तक चला है, जिसमें टीवी के कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। आज बिग बॉस 15 के दूसरे दिन का ग्रैंड फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसमें काफी सारा धमाल होने वाला है।