फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन: रजनीकांत-कमल हासन से CM विजय तक, कपल की खुशियों में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां

Sat, 21 Nov 2026 06:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का जश्न जारी है। 
  • दोनों आज, 21 नवंबर 2026 को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं। 
  • इस खास मौके पर फिल्म जगत की कई सितारे शामिल होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:03 PM, 21-Nov-2026

एक्टर राघव ने भी दी बधाई

चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस समारोह में साउथ एक्टर राघव भी शामिल हुए। उन्होंने कपल के साथ तस्वीर खिंचवाई और उन्हें बधाई दी। 

07:46 PM, 21-Nov-2026

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे सीएम विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में एंट्री की। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए होटल के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विजय समारोह में पहुंचे।

07:43 PM, 21-Nov-2026

सुपरस्टार रजनीकांत ने दिया आशीर्वाद

चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से हुई। दोनों ने समारोह के दौरान एक-दूसरे के साथ कुछ पल बिताए।

विज्ञापन
07:25 PM, 21-Nov-2026

कमल हासन भी आए नजर

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए।

07:12 PM, 21-Nov-2026

रिसेप्शन से सामने आई कपल की खूबसूरत तस्वीरें

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन अपने वेडिंग रिसेप्शन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए। अनिरुद्ध ने डार्क मैरून और ब्लैक शेड की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली इंडो-वेस्टर्न शेरवानी पहनी। वहीं, काव्या मारन ने रेड कलर का खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा सेट चुना। दोनों ने अपने आउटफिट्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखाया। 

विज्ञापन
07:08 PM, 21-Nov-2026

भुवनेश्वर कुमार भी अटेंड किया रिसेप्शन

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे।

07:07 PM, 21-Nov-2026

अभिनेत्री राधिका सरथकुमार भी बेटे राहुल के साथ हुईं शामिल

चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस खास समारोह में अभिनेत्री राधिका सरथकुमार भी अपने बेटे राहुल के साथ पहुंचीं। फिल्म 'थाई केलवी' की अभिनेत्री राधिका इस खास जश्न का हिस्सा बनीं।

06:28 PM, 21-Nov-2026

पत्नी के साथ पहुंचे एटली

फिल्म निर्देशक एटली भी अपनी पत्नी प्रिया के साथ अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे।

06:25 PM, 21-Nov-2026

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पहुंचे

इस खास समारोह में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होने पहुंचे।

06:25 PM, 21-Nov-2026

सिद्धार्थ-अदिति ने की शिरकत

रिसेप्शन में शामिल होने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ अपनी पत्नी और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के साथ चेन्नई पहुंचे। दोनों इस दौरान एक साथ नजर आए।

06:16 PM, 21-Nov-2026

अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन: रजनीकांत-कमल हासन से CM विजय तक, कपल की खुशियों में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का रिसेप्शन आज चेन्नई में हो रहा है। इस जश्न में फिल्मी दुनिया तक के कई सेलेब्स शामिल होने पहुंचे हैं। कमल हासन, सिद्धार्थ-अदिति समेत कई सितारे समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही चेन्नई पहुंचे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें