या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में एक से बढ़कर एक फिल्मी सितारे पहुंचे हैं। जिनकी झलकियां यहां हैं-
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा अपने बेटे के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिस्पेशन का हिस्सा बने हैं। बाप-बेटे का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
सोनाक्षी और जहीर के विवाह समारोह स्थल का पहला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इसमें पार्टी की थीम की झलक दिखने को मिल रही है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होने के लिए दूल्हा दुल्हन के परिवार वाले और रिश्तेदार पहुंच चुके हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा शादी समारोह में शामिल होने अभिनेत्री के घर पहुंच चुके हैं। उन्होंने शादी की शुभकामनाओं के लिए पैपराजी को शुक्रिया कहा। बेटी की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पार्टी में कई सितारे शामिल होंगे। तब्बू ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वह और अजय देवगन पार्टी में शामिल होंगे। इसके अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के भी शादी की पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
शादी समारोह से पहले आज सुबह दुल्हन सोनाक्षी के परिवार ने घर में एक पूजा रखी थी, जिसके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए। अब पूजा समारोह की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी का पंजीकरण अभिनेत्री के बांद्रा पश्चिम स्थित अपार्टमेंट में करवा रहे हैं।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सबसे अच्छे दोस्त और रैपर यो यो हनी सिंह भी शादी की पार्टी के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। सामने आए वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, 'बिना शराब पिए नाचूंगा शादी में'
सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी शादी से पहले जहीर इकबाल को मुंबई की एक मस्जिद में देखा गया। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के रिसेप्शन में करीब एक हजार मेहमान शामिल होंगे। यह पार्टी शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में होगी।
सोनाक्षी के होने वाले दूल्हे जहीर इकबाल भी विवाह स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने वेन्यू पर जाते समय पैपराजी के कैमरों की तरफ हाथ भी हिलाया। वह चेक वाली शर्ट में पीले रंग की टोपी लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा शादी के लिए बांद्रा में विवाह स्थल पर पहुंच चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो छाया हुआ है। दुल्हन की मां पूनम सिन्हा भी वेन्यू पर पहुंच गई हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए रिश्तेदार वेन्यू पर पहुंचने लगे हैं।। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा बाहर घूमते हुए नजर आई हैं। उन्हें अपने माता-पिता के घर 'रामायणा' में जाते हुए देखा गया। वह जींस और टॉप में बेहद सिंपल अंदाज में दिखाई दीं। उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिख रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी के लिए सफेद रंग का जोड़ा चुना है। दावा किया जा रहा है कि जहीर ने उन्हें शादी का जोड़ा भेजा है, जिसे वह आज अपने बड़े दिन पर पहनेंगी।
निर्माता रमेश तौरानी ने सोनाक्षी-जहीर को उनकी शादी के खास दिन पर ढेर सारा प्यार भेजा है। उन्होंने जोड़े को शादी की बधाई देने के लिए फूल भेजे हैं।
हीरामंडी की 'मल्लिकाजान' यानी कि मनीषा कोइराला शादी में शामिल नहीं हो रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर अभिनेत्री पर प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा, 'मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।' उन्होंने बीती रात सोनाक्षी के लिए खास तोहफा भी भेजा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को भी शादी का निमंत्रण दिया गया है। अभिनेता के दोनों परिवारों के साथ उनका निजी रिश्ता काफी अच्छा है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वह आएंगे या नहीं। क्योंकि वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोनाक्षी ने सलमान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपना करियर शुरू किया था।
शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद जहीर इकबाल शादी से पहले परिवार के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
हीरामंडी की को-स्टार मनीषा कोइराला ने शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा को एक खास तोहफा भेजा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शादी से पहले सोनाक्षी के होने वाले ससुर रतनसी इकबाल शॉपिंग करते हुए नजर आए हैं। जहीर-सोनाक्षी का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। इस वीडियो में जहीर के पाप की कार में काफी सारा सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा है।
फैंस जल्द से जल्द सोनाक्षी को दुल्हन के जोड़े में देखना चाहते हैं। ऐसे में अभिनेत्री के लहंगे की झलक भी सामने आ गई है। वह अपनी शादी में लाइट ऑरेंज शेड का लहंगा पहनेंगी।
सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले मां पूनम सिन्हा ने अपने घर 'रामायण' में पूजा-पाठ करवाई है। इसके लिए अभिनेत्री अपने पिता के घर पर पहुंची हैं। 'रामायणा' के बाहर पंडित जी को भी देखा गया।
सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ उनके घर पर पहुंच चुकी हैं।
सोनाक्षी-जहीर शादी अपडेट: अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ आज 23, जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसके बाद शाम में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देंगे।