शादी की रस्मों के बीच विक्की और कटरीना का संगीत सेरेमनी शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 50 से ज्यादा मेहमान बरवाड़ा फोर्ट होटल पहुंच चुके हैं।
7 दिसंबर को कटरीना कैफ की मेहंदी की रस्म बड़ी धूमधाम से हुई। कटरीना के हाथों में वीणा नागदा ने मेहंदी लगाई। श्रीदेवी से लेकर ईशा अंबानी तक, सभी सी शादियों में वीणा नागदा ही मेहंदी लगाती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, विक्की की मां वीना कौशल ने अपनी होने वाली बहू के लिए खास संगीत समारोह का आयोजन किया है। जिसी शुरुआत शाम 7 बजे के बाद होगी।
विक्की -कटरीना की शादी को यादगार बनाने के लिए पंजाब का लोकप्रिय बैंड पार्टी परफॉर्म करने वाला है। पंजाबी बैंड 'आरडीबी' का संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाला है।
कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी और दोनों का हनीमून पूरा होने के बाद कटरीना कैफ जिस नई फिल्म पर सबसे पहले काम शुरू करने की हामी भर चुकी हैं, वह फिल्म होगी साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ बनने जा रही उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’।
इस रॉयल शादी के लिए गायक मीका सिंह को भी निमंत्रण मिला था, लेकिन वह इस समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन अपनी अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह इस रॉयल वेडिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सिक्स सेंस रिजॉर्ट का खर्चा करीब 6 से 7 लाख रुपये प्रति दिन का बताया जा रहा है। वहीं शादी में कुल 120 मेहमानों को लिस्ट में शामिल किया गया है। अब इसी बात से अंदाजा लगा लीजिए कि इस शादी में कितने ग्रैंड अंदाज में अंजाम दिया जा रहा है।
इस भव्य शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी शामिल होंगे। हालांकि, इस बीच विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका को नहीं ले जाएंगे।
कटरीना एक फिल्म के लिए करीब 9-10 करोड़ चार्ज करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए कटरीना वो 6-7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 220 करोड़ के आसपास है। जबकि विक्की कौशल अपनी फिल्मों के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उनकी नेटवर्थ 22 करोड़ के आसपास है।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस भी इनकी शादी की तैयारियों पर टकटकी लगाए बैठे हैं। शादी को शाही रूप देने के लिए विदेश से क्रिसटल बॉल्स और झूमर मंगवाए गए हैं।
विक्की और कैट ने अपनी शादी में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, करण जौहर, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और फराह खान के होटल ताज में रुकने की व्यवस्था की है। वहीं कुछ सेलेब्स के लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग है।
कटरीना चाहती थीं कि सलमान खान अपने परिवार के साथ शादी में शामिल हों, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। सलमान इस शादी में नहीं जा रहे हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जा रहा है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद में रणथंभौर किले में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। भगवान गणेश का यह मंदिर रणथंभौर में 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी से स्थानीय लोग नाखुश हैं। दरअसल लोगों का कहना है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी के कारण उन्हें अपने ही शहर में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, इस शादी की वजह से जगह जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है।
कंगना रणौत ने विक्की और कटरीना के बीच उम्र के अंतर को लेकर कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा।
संगीत में कटरीना और विक्की काला चश्मा पर डांस करने वाले हैं। इसके लिए रिहर्सल भी हो चुकी है। वहीं शादी में विक्की कटरीना रोमांटिक गाने 'तेरी ओर' पर कपल डांस करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि ये सब फैंस नहीं देख पाएंगे।
हल्दी की रस्म के बाद सभी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन है। खबर है कि डिनर के बाद सभी के लिए एक शानदार पूल पार्टी का आयोजन किया गया है। इस डिनर को बनाने के लिए विदेश से कुक बुलाए गए हैं।
खबरों की मानें तो अंबानी परिवार को भी इस शाही शादी में शरीक होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। अंबानी परिवार के लिए खास व्यवस्था की गई है। हालांकि, अभी तक अंबानी परिवार के लोग सवाई माधोपुर नहीं पहुंचे हैं।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का समारोह सिक्स सेंसेस फोर्ट में शुरू हो गया है। फिलहाल कुछ मेहमान शादी में शामिल होने सवाई माधोपुर पहुंच चुके हैं। बीते रोज कटरीना और विक्की की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई थी। आज सुबह 11 बजे हल्दी का प्रोग्राम रखा गया है।