फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Kiara Wedding Live: संगीत नाइट का पहला वीडियो आया सामने, यहां देखें कैसा है अंदर का नजारा

Sun, 05 Feb 2023 10:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Kiara Advani Sidharth Malhotra Marriage Live News in Hindi: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें लेकर एक-दूसरे के हो जाएंगे। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:05 PM, 05-Feb-2023

पति आनंद के साथ जैसलमेर पहुंची ईशा अंबानी

ईशा अंबानी अपनी बेस्ट फ्रेंड कियारा आडवाणी की वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। ईशा को अपने पति आनंद पीरामल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

09:31 PM, 05-Feb-2023

संगीत नाइट की तैयारियों का वीडियो आया सामने

सिद्धार्थ कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच संगीत सेरेमनी के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर  इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

09:08 PM, 05-Feb-2023

सिद्धार्थ की नानी ने दिया आशीर्वाद

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नानी भी ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
07:55 PM, 05-Feb-2023

मनीष मल्होत्रा नेे दूल्हा-दूल्हन के लिए तैयार किए 150 ड्रेस
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बीते दिन कियारा आडवाणी के साथ जैसलमेर पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कपल के लिए 150 आउटफिट तैयार किए हैं।

06:31 PM, 05-Feb-2023

अरमान जैन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे जैसलमेर
एक्टर अरमान जैन भी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

विज्ञापन
06:26 PM, 05-Feb-2023

अंकित तिवारी पहुंचे जैसलमेर
मशहूर सिंगर अंकित तिवारी भी जैसलमेर पहुंच गए हैं। वह सिद्धार्थ कियारा के वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे। बता दें कि अंकित अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। 

05:41 PM, 05-Feb-2023

मशहूर टैरो कार्ड रीडर दिव्या पंडित ने सिद्धार्थ-कियारा आडवाणी की शादी से पहले बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने बताया है कि अगले दो साल दोनों पैरेंट्स बन जाएंगे। 

04:50 PM, 05-Feb-2023

6 फरवरी को नहीं होगी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा अब 6 फरवरी को नहीं 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं, आज और कल (6 फरवरी) दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन होंगे।

04:07 PM, 05-Feb-2023

जैसलमेर पहुंचा अंबानी परिवार

सिड-कियारा की शादी में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार भी जैसलमेर पहुंच गया है। अंबानी परिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ईशा कियारा की बचपन की दोस्त हैं और ऐसे में पहले से ही उनके वेडिंग फंक्शन में आने की खबरें आ रही थीं।
 

03:22 PM, 05-Feb-2023

गणेश स्थापना के साथ रस्में शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में आज गणेश स्थापना के बाद शुरू हो गई हैं। आज मेहंदी, हल्दी, संगीत और डीजे नाइट होगी होगी, जिसके लिए अलग-अलग थीम पर स्टेज और वेन्यू तैयार किए गए हैं।

02:10 PM, 05-Feb-2023

जानें कब होगी हल्दी-मेहंदी

सिड-कियारा की शादी के फंक्शन्स को स्पेशल बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। आज से दोनों की शादी की रस्में शुरू होंगी, गणेश स्थापना के बाद मेहंदी और हल्दी होगी। इसके बाद संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया है, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी।

01:15 PM, 05-Feb-2023

बेहद खुश हैं सिड की मां

जैसलमेर के एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां से पैपराजी ने सवाल किया कि वह कियारा को अपने घर की बहू बनाने के लिए एक्साइटेड हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वह बहुत एक्साइटेड हैं।
 

01:07 PM, 05-Feb-2023

करण जौहर भी एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

12:25 PM, 05-Feb-2023

शाहिद-मीरा जैसलमेर के लिए हुए रवाना

शादी में शामिल होने के लिए शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
 

11:06 AM, 05-Feb-2023

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

एक ओर जहां पूरा पैलेस सीसीटीवी से लेस है, तो दूसरी ओर मेहमानों को भी अपने फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। वहीं, बताया जा रहा है कि शादी की सिक्योरिटी का जिम्मा शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रहे यासीन संभाल रहे हैं। इसके अलावा वेडिंग प्लानिंग की जिम्मेदारी मुंबई की एक कंपनी को मिली है।
 

10:01 AM, 05-Feb-2023

साउथ का यह सितारा भी होगा शामिल

खबरों के मुताबिक कियारा की फिल्म RC15 के कोस्टार राम चरण के भी वेडिंग फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी के भी अपनी शूटिंग खत्म कर शादी में हिस्सा लेने की खबरें हैं।

09:19 AM, 05-Feb-2023

100-150 लोग ही होंगे शादी में शामिल

सिद्धार्थ और कियारा की शादी में परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कियारा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ ही जैसलनेर पहुंची थीं। वहीं., करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल और कियारा की फ्रेंड ईशा अंबानी के भी शादी में शामिल होने की खबरें हैं। 

09:07 AM, 05-Feb-2023

आज लगेगी मेहंदी

आज से सिद्धार्थ और कियारा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहे हैं। फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा पहले ही राजस्थान पहुंच गई थीं और आज वह कियारा के हाथों पर मेहंदी लगाएंगी। 

08:50 AM, 05-Feb-2023

Sidharth Kiara Wedding Live: संगीत नाइट का पहला वीडियो आया सामने, यहां देखें कैसा है अंदर का नजारा

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी कल यानी 7 फरवरी को शादी के बंधने जा रहे हैं। शनिवार को दोनों राजस्थान के जैसलमेर में अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच चुके हैं। दोनों की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस भी पूरी तरह से सज-धजकर तैयार है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें