फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Live: सैफ अली खान पर हुए हमले केस पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई तेज, जानें अब तक के अपडेट्स

Sat, 18 Jan 2025 10:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Saif Ali Khan Attack Case Live Updates: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को मुंबई में उनके बांद्रा स्थित आवास पर चोरी के प्रयास के दौरान बुधवार देर रात (16 जनवरी) को हमलावर ने छह बार चाकू से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल सैफ का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। वहीं, हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:35 PM, 18-Jan-2025

अभिनेता के घर से मिला चाकू का हिस्सा
हमले के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू का हिस्सा अभिनेता सैफ अली खान के घर से बरामद किया गया है।

09:47 PM, 18-Jan-2025

बिना टिकट के यात्रा कर रहा था आरोपी?
सैफ अली खान पर हुए हमले केस पर मुंबई पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। खबर आ रही है कि अभिनेता का आरोपी बिना टिकट के यात्रा कर रहा था। 
 

08:18 PM, 18-Jan-2025

सैफ का बयान दर्ज कर सकती है पुलिस
सैफ पर हुए हमले मामले में मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। खबर है कि जल्द ही वह अभिनेता का बयान दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन
07:49 PM, 18-Jan-2025

संदिग्ध का नाम था आकाश
संदिग्ध का नाम आकाश बताया जा रहा है। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में मुंबई से सफर कर रहा था। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया है। संदिग्ध की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के भेजे गए फोटो के आधार पर की गई है।

06:16 PM, 18-Jan-2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आया बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था और संदिग्ध को आरपीएफ ने दुर्ग से पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस आ रही है और संदिग्ध को उनके हवाले कर दिया जाएगा।"
 

 

विज्ञापन
06:04 PM, 18-Jan-2025

रायपुर पहुंचेगी पुलिस की टीम
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक संदिग्ध आकाश कनौजिया को हिरासत में लिया गया है। इस संदिग्ध के बारे में सहायक पुलिस निरीक्षक जुहू पुलिस स्टेशन, मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उसने संदिग्ध की फोटो साझा की है। संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Saif Ali Khan: छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध, RPF की हिरासत में; पूछताछ जारी

05:22 PM, 18-Jan-2025

केयरटेकर का बयान

हमले के समय जेह की नैनी एलियामा फिलिप मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वह घर में हालमलावर को देखने वाली पहली व्यक्ति थीं। फिलिप ने कहा कि वह व्यक्ति 35-40 साल के बीच का था। 

05:06 PM, 18-Jan-2025

दूकान के मालिक का बयान

उस दुकान के मालिक का बयान सामने आया है, जहां से मुख्य संदिग्ध ने खान पर हमला करने के बाद इयरफोन खरीदे थे। दुकानदार ने कहा, "मैं यहां नहीं था, मुझे यहां के लोगों ने बताया कि पुलिस आई है और वे सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए कह रहे हैं, इसलिए हमने उन्हें फुटेज दिखाई और फिर वे चले गए।"

04:40 PM, 18-Jan-2025

सैफ के पास कितनी फिल्में पाइपलाइन में हैं?

सैफ अली खान पर हुए हमले को अभिनेता के स्वास्थ्य के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्हें सामान्य रूप से काम पर लौटने में कुछ महीने लग सकते हैं। चाकू से हुए हमले के बाद रिकवरी कर रहे सैफ अली खान के पास ज्वेल थीफ, कर्तव्य और रेस 4 जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

04:40 PM, 18-Jan-2025

सैफ अली खान पर हमला करने वाले पर क्या आरोप हैं?

घरेलू नौकर फिलिप के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (मृत्यु या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ डकैती), 331 (4) (रात में घर में घुसना या अनाधिकार प्रवेश) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की। 

04:37 PM, 18-Jan-2025

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध मध्य प्रदेश में हिरासत में लिया गया

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को मध्य प्रदेश में हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस अब संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। 

03:05 PM, 18-Jan-2025

पिता से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचीं सारा अली खान

03:03 PM, 18-Jan-2025

हमले को सांप्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए: जीशान सिद्दीकी

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा, "... ऐसे हमलों को सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। हमें बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश का हर नागरिक सुरक्षित रहे और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बहुत से लोग अब इस मुद्दे को उठा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार और सीएम इस पर सख्त कदम उठाएंगे...।"

02:26 PM, 18-Jan-2025

आशीष शेलार का बयान

सैफ अली खान पर हमले के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने कहा, "पुलिस पूरी सावधानी से काम कर रही है, सच्चाई जल्द सामने आएगी।"

12:58 PM, 18-Jan-2025

सैफ से मुलाकात करने के लिए लीलवती अस्पताल के लिए रवाना हुईं करीना

करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान से मुलाकात करने के लिए लीलावती अस्पताल के लिए रवाना हो गई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। 

12:36 PM, 18-Jan-2025

ऑटो रिक्शा चालक से पूछताछ पूरी, बाइक से वापस लौटे

ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद वह बांद्रा पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए।

12:34 PM, 18-Jan-2025

पूछताछ के बाद ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह का बयान

अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल ले जाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह ने कहा, "मुझे वहां (बांद्रा पुलिस स्टेशन) पूछताछ के लिए बुलाया गया था...मैंने उस रात पैसों के बारे में नहीं सोचा था...करीना कपूर या किसी और ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।"

#WATCH | Mumbai: Bhajan Singh, the auto-rickshaw driver who took Actor Saif Ali Khan to Lilavati Hospital, says "I was called there (Bandra Police Station) for questioning...I did not think about money that night...I have not been contacted by Kareena Kapoor or anyone else so… pic.twitter.com/pXHPsSkOp2

— ANI (@ANI) January 18, 2025

11:06 AM, 18-Jan-2025

सैफ पर हुए हमले पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का बयान

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "अगर कानून व्यवस्था की बात करें तो महाराष्ट्र देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक माना जाता है...राज्य की पुलिस और सरकार हमेशा सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार रहती है...मुंबई में जो घटना हुई उसको लेकर कार्रवाई की जा रही है...हमें उम्मीद है कि सैफ जल्द ही ठीक हो जाएंगे...मामले की जांच जोरों पर चल रही है...लेकिन एक घटना की वजह से यह कहना कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है, गलत है...।"

11:03 AM, 18-Jan-2025

ऑटो चालक से पुलिस करेगी पूछताछ

अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर से लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाला रिश्का चालक बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। पुलिस उससे इस घटना को लेकर पूछताछ करेगी।

10:43 AM, 18-Jan-2025

सैफ मामले पर उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार मीडिया से बात करते हुए कहा, "आप लोगों ने हमसे सैफ अली खान पर हमले के बारे में पूछा था, लेकिन आप लोगों ने पूरी जानकारी लिए बिना ही अलग-अलग कहानियां चला दीं...सीसीटीवी की जांच की जा रही है। अब हम यह भी देख रहे हैं कि आरोपी चोरी के इरादे से गया था या कुछ और। सरकार में रहते हुए हमारी कोशिश है कि चाहे देवेंद्र फडणवीस हों या मैं, राज्य के हर हिस्से में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी बनी रहे...।"

10:40 AM, 18-Jan-2025

डॉक्टर ने सैफ के स्वास्थ्य पर दिया ताजा अपडेट

डॉक्टर ने अपडेट देते हुए कहा है कि आईसीयू से बाहर शिफ्ट करने के बाद अभिनेता  की हालत में सुधार हो रहा है। वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य आहार ले रहे हैं। डॉक्टर नितिन डांगे ने कहा, "हम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं।"

09:55 AM, 18-Jan-2025

15 से ज्यादा लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

सैफ पर हमला करने वाले की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। रात में बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही, जिन लोगों के नाम पहले से पुलिस रिकॉर्ड में हैं, उन्हें भी पूछताछ के लिए थानों में बुलाया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपियों की तस्वीर भी दिखा रही है। बीती रात पुलिस 15 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।

09:16 AM, 18-Jan-2025

अपार्टमेंट के बाहर का वीडियो आया सामने

मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सैफ अली खान के अपार्टमेंट 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग के बाहर से सुबह के दृश्य सामने आए हैं। 

08:17 AM, 18-Jan-2025

मुंबई: लीलावती अस्पताल के बाहर का दृश्य जहां अभिनेता सैफ अली खान भर्ती हैं।

08:12 AM, 18-Jan-2025

हो सकती थी बड़ी मुश्किल: चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. नितिन डांगे

लीलावती अस्पताल के चीफ न्यूरो सर्जन डॉ. नितिन डांगे ने बताया कि चाकू पीठ में दो मिमी और धंस गया होता तो मुश्किल हो सकती थी।

07:58 AM, 18-Jan-2025

Saif Ali Khan Live: सैफ अली खान पर हुए हमले केस पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई तेज, जानें अब तक के अपडेट्स

अब कैसी है सैफ अली खान की सेहत?
सैफ अली खान की सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर वह ठीक महसूस करेंगे तो उन्हें तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें